दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के कप्तान नए हैं। अक्षर पटेल के पास दिल्ली कैपिटल्स की कमान है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान डीसी के पूर्व कैप्टन ऋषभ पंत हैं। अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Delhi Capitals 
211/9 (19.3)

vs

Lucknow Super Giants  
209/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 4 )
Delhi Capitals beat Lucknow Super Giants by 1 wicket

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants, IPL 2025, 3rd Match Live Streaming Details In Hindi: Watch Here

  • आईपीएल 2025 का चौथा मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला कब होगा?
  • आईपीएल 2025 का चौथा मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला सोमवार 24 मार्च को हुआ।
  • आईपीएल 2025 का चौथा मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला कहां खेला जा रहा है?
  • आईपीएल 2025 का चौथा मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है।
  • आईपीएल 2025 का चौथा मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू हुआ?
  • आईपीएल 2025 का चौथा मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे हुआ।
  • आईपीएल 2025 के चौथे मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का भारत में किस टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा है?
  • आईपीएल 2025 के चौथे मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा है। ये चैनल हैं:- स्टार स्पोर्ट्स 1/ स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2/स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1/स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2/स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1/स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 2/स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1/स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 2/स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 2 कन्नड़।
  • आईपीएल 2025 के चौथे मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध है?
  • आईपीएल 2025 के चौथे मैच यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और जियो हॉटस्टार वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी मैच 4K ​​(अल्ट्रा एचडी) में 12 भाषाओं- अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली, मलयालम और भोजपुरी भाषा में उपलब्ध हैं।
  • अगर आपने मोबाइल नंबर पर 149 रुपये (3 महीने की वैलिडिटी वाला) कीमत वाला जियोहॉटस्टार प्लान रिचार्ज करा रखा है तो मैच का आनंद उठा सकते हैं। यदि परिवार में और भी किसी को मोबाइल पर मैच देखने के लिए इच्छा है तो 299 रुपये वाला प्लान रिचार्ज कराना होगा। इसकी वैलिडिटी भी 3 महीने की है।

Live Updates
19:09 (IST) 24 Mar 2025
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।

19:09 (IST) 24 Mar 2025
ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

19:08 (IST) 24 Mar 2025
ये हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के 4 विदेशी खिलाड़ी

ऋषभ पंत ने कहा, मैं पहले गेंदबाजी करना चाहता था लेकिन यह एक अच्छा विकेट है इसलिए हम अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और अच्छा स्कोर बना सकते हैं। मैंने अपना पूरा जीवन डीसी के लिए खेला है, इसलिए उस टीम से बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। तैयारियां अच्छी रही हैं, हर कोई सही आकार और सही मानसिक स्थिति में है। एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और डेविड मिलर हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं।

19:07 (IST) 24 Mar 2025
दिल्ली कैपिटल्स में 4 विदेशी खिलाड़ी

अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। यहां ओस का कारक है, हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं। मैंने पंत के साथ पहले भी खेला है, वह मुझे जानता है और मैं उसे जानता हूं। हम अपनी चालें जानते हैं। मैंने कैपिटल्स के लिए बहुत खेला है, हमारे पास एक अच्छी तरह से संतुलित टीम है। कभी-कभी ओस होती है, हमेशा नहीं। मैं तीन साल से डीसी के साथ हूं, मैं नेतृत्व समूह के साथ रहा हूं। मुझे उसी के अनुसार काम करने की जरूरत है। एक लीडर की तरह सोचने की जरूरत है। फाफ डुप्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क और जेक-फ्रेजर मैकगर्क हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं।

19:05 (IST) 24 Mar 2025
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल हैं। ऋषभ पंत के हाथों में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान है।

17:36 (IST) 24 Mar 2025
दो साल बाद बतौर खिलाड़ी खेलेंगे केएल राहुल

केएल राहुल आईपीएल में पिछले दो सत्र में लखनऊ की कमान संभालने के बाद इस बार एक खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है लेकिन बल्लेबाजी में राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

16:09 (IST) 24 Mar 2025
ऋषभ पंत की राष्ट्रीय टीम में वापसी पर होगी नजर

अपने आईपीएल करियर में अब तक केवल दिल्ली की टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की टीम की कमान संभाल रहे हैं, जिसने उन्हें आईपीएल की नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अपनी महंगी कीमत के कारण पंत का चर्चा में रहना लाजमी है, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज इन सब बातों को दरकिनार कर अच्छा प्रदर्शन करके सीमित ओवर्स की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहेगा।

16:00 (IST) 24 Mar 2025
जीत ही होगा दोनों टीमों का मुख्य लक्ष्य

नए कप्तान और नई टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम सोमवार को जब यहां आमने-सामने होगी तो उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सत्र का आगाज जीत से करना होगा। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जबकि दिल्ली की टीम अपने दो घरेलू मैच यहां खेलेगी।

15:01 (IST) 24 Mar 2025
कागज पर कमजोर है लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले से ही दोनों टीमें खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की चिंताओं से जूझ रही हैं। हैरी ब्रूक फिर से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कई भारतीय तेज गेंदबाज जिन पर एलएसजी ने निवेश किया था। वे सीजन की शुरुआत के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कुछ मायनों में, यह देखते हुए कि दिल्ली कैपिटल्स और चोट से ग्रस्त लखनऊ सुपर जायंट्स अब शायद कागज पर सबसे कमजोर टीमों में से हैं। उनके लिए एक-दूसरे के आमने-सामने आने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।

14:52 (IST) 24 Mar 2025
ऋषभ पंत और केएल राहुल होंगे आमने-सामने

इस सीजन से पहले ऋषभ पंत और केएल राहुल ने अपनी जर्सी बदल ली है, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों में कुछ नयापन है। कोचिंग स्टाफ में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। नए विचार और नए लोग आए हैं, लेकिन प्रतियोगिता के शीर्ष टीमों में शामिल होने के लिए कैसे आगे बढ़ा जाए, जैसी पुरानी चिंताएं बनी हुई हैं।

14:42 (IST) 24 Mar 2025
DC vs LSG LIVE Streaming Details: ये है लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच सोमवार 24 मार्च को होना है। दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा। डीसी बनाम एलएसजी मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

14:32 (IST) 24 Mar 2025
DC vs LSG LIVE: हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला

पिछली बार जब विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर आईपीएल का कोई मैच खेला गया था, तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 272 रन लुटाए थे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।

14:15 (IST) 24 Mar 2025
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम 11 की प्लेइंग नंबर 2
  • कप्तान: जेक फ्रेजर-मैकगर्क।
  • उप कप्तान: मिचेल मार्श।
  • विकेटकीपर: केएल राहुल, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत।
  • बल्लेबाज: मिचेल मार्श, फाफ डुप्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स
  • ऑलराउंडर: अक्षर पटेल।
  • गेंदबाज: कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, आकाश दीप।
  • 14:10 (IST) 24 Mar 2025
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम 11 की प्लेइंग नंबर 1
  • कप्तान: निकोलस पूरन।
  • उप कप्तान: अक्षर पटेल।
  • विकेटकीपर: निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, अभिषेक पोरेल।
  • बल्लेबाज: डेविड मिलर, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क।
  • ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद
  • गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, रवि बिश्नोई।
  • 14:08 (IST) 24 Mar 2025
    ऐसी हो सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

    अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ (इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आकाश सिंह/शाहबाज अहमद/मणिमारन सिद्दार्थ)।

    14:03 (IST) 24 Mar 2025
    ये है दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

    जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन (इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: करुण नायर/मोहित शर्मा)।

    13:48 (IST) 24 Mar 2025
    यहां देखें लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। ये है लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल

    13:45 (IST) 24 Mar 2025
    ये है दिल्ली कैपिटल्स की टीम

    जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, मोहित शर्मा, दुष्मंता चमीरा, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मन्वंत कुमार एल, विप्रराज निगम, माधव तिवारी।

    13:42 (IST) 24 Mar 2025
    ये है दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल

    यहां की दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल दिया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

    13:39 (IST) 24 Mar 2025
    ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

    अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आरएस हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ, आकाशदीप, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, एडेन मार्कराम, आवेश खान, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।

    13:37 (IST) 24 Mar 2025
    यहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के चौथे मैच में सोमवार (24 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दोनों टीमें अपने पहले मैच में जीत के लिए पूरी ताकत से तैयार होंगी। इससे पहले कि हम इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानें, यहां मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी दी गई है।