भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर खेल से संन्यास लेने के बाद से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। वे मजाकिया अंदाज में मैच की रिव्यू करने के साथ-साथ मीम भी शेयर करते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन पर भी उन्होंने एक मीम शेयर किया, लेकिन इस बार वे बुरी तरह फंस गए। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी का मीम शेयर किया। इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
दरअसल, पुणे में शुक्रवार (26 मार्च) को खेले गए दूसरे वनडे में बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर कूटा। स्टोक्स ने 10 और बेयरस्टो ने 7 छक्के लगाए। अकेले कुलदीप यादव की गेंद पर ही 8 छक्के लगे। सहवाग ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की स्थिति देखकर ट्वीट किया। अर्नब गोस्वामी की तस्वीर पर लिखा हुआ था- मुझे मारा गया है। दरअसल, ये तस्वीर उस वक्त की है जब अर्नब को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सहवाग के इस ट्वीट को देखकर अर्नब के फैन भड़क गए। उन्होंने बुरी तरह वीरू को ट्रोल कर दिया। सहवाग ने 26 मार्च की रात 10:10 बजे यह ट्वीट किया था।
Dar sabko lagta hain… pic.twitter.com/VHIwuRMkjS
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) March 26, 2021
Doesn’t matter how much impactful celebrity u r!! Never mock , abuse, tease or make fun of #ArnabGoswami @itsSSR @narendramodi
Pakki dhulai hi hmari pehchan hai @virendersehwag good nyt nd get well soon— Kalindee Bhargava, Arnabians (@KalindeeA) March 26, 2021
Viru paaji @virendersehwag, I always thought of u as Gentleman & Enjoyed ur batting since childhood coz u were 1 of my favorite Opener but D way u made Fun of #ArnabGoswami Sir, proved me wrong.
This wasn’t expected from U.
U hv lost all respect Sir Ji.Sushant In Our Hearts
— (@KnchnDs3) March 26, 2021
इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। टीम इंडिया 23 मार्च को खेले गए पहले वनडे में 66 रन से जीती थी। सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 336 रन बनाए। इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में 4 विकेट पर 337 रन बना लिए। इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 112 गेंद पर 124 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 52 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 108, ऋषभ पंत ने 77 और विराट कोहली ने 66 रनों की पारी खेली। हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवरों में 16 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने 4 छक्के लगाए। रोहित शर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच में शतक से चूकने वाले शिखर धवन 4 रन ही बना सके। क्रुणाल पंड्या ने नाबाद 12 रन बनाए। राहुल ने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। राहुल और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। राहुल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की।