भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (17 दिसंबर) से शुरू हो गई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके इस निर्णय को ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया 50 रन के आंकड़े तक 30 ओवर में पहुंच पाई। पृथ्वी शॉ खाता नहीं खोल सके तो मयंक अग्रवाल 17 रन ही बना सके। विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया। बल्लेबाजी के दौरान उनके हाथ से खून भी बहने लगा था, लेकिन वो क्रीज पर टिके रहे।
मैच में असली लड़ाई दो दिग्गजों- विराट कोहली और मिशेल स्टार्क के बीच हो रही है। 43वें ओवर में कोहली की उंगली में चोट लगने पर चीजें सामने आईं। यह स्टार्क का ओवर था। उनका शॉर्ट बॉल कोहली के दाहिने हाथ से जा लगा। भारतीय कप्तान दर्द में अपना हाथ हिलाते नजर आए। गेंद से उनके हाथ में जोर से चोट लगी थी। कोहली ने अपना ग्लव्स उतारा तो पता चला कि अंगूठे से खून बह रहा था। खेल को रोक दिया गया। टीम इंडिया के फीडियो मैदान पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया।
Australia’s bowlers are turning the screws on India under lights on the first day of the opening test in Adelaide.
Mitchell Starc and Pat Cummins both rewarded early, but danger man Virat Kohli is still at the crease. @MarkGottlieb #9News pic.twitter.com/P987OsYINY
— 9News Queensland (@9NewsQueensland) December 17, 2020
मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पृथ्वी शॉ पहले ही ओवर में चलते बने। स्टार्क ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की। ऐसा लग रहा था कि अग्रवाल एक बड़ी पारी खेल सकते हैं, लेकिन पैट कमिंस की शानदार गेंद पर वे बोल्ड हो गए। अग्रवाल 40 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके बल्ले से दो चौके निकले।
अग्रवाल के बाद पुजारा और कोहली ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। पुजारा और कोहली ने मिलकर टीम इंडिया को 100 रन के पार पहुंचाया। नाथन लियोन ने इस जोड़ी को तोड़कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने पुजारा को मार्नश लबुशेन के हाथों कैच कराया। पुजारा ने 160 गेंद पर 43 रन बनाए। उनके बल्ले से दो चौके निकले। कोहली 74 रन बनाकर रनआउट हुए।