MI vs PBKS Dream 11 Prediction आईपीएल 2023 में आज का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। सीजन के शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद आखिर मुंबई की गाड़ी जीत की पटरी पर लौट आई है। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं। उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी हार मिली थी। ऐसे में पंजाब किंग्स के सामने मुंबई का मोमेंटम तोड़ने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

अंक तालिका में आगे-पीछे हैं दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस ने अभी 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उसे जीत और 2 में हार मिली है। वहीं पंजाब किंग्स 6 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 3 में उसे हार और 3 में उसे जीत मिली है। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस छठवें स्थान पर है तो वहीं पंजाब किंग्स सातवें स्थान पर है।

क्या शिखर धवन की होगी वापसी?

पंजाब किंग्स अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ शिखर धवन के बिना उतरी थी। उनकी जगह सैम करन ने कप्तानी की थी। बता दें कि 13 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान शिखर धवन के कंधे में चोट लग गई थी, जिसके कारण वो आरसीबी वाले मैच में नहीं खेले थे। पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच ने शुक्रवार को यह भी कहा है कि धवन अभी 2-3 दिन और खेलने की स्थिति में नहीं होंगे, इसलिए यह माना जा रहा है कि आज भी धवन के बिना ही पंजाब की टीम मुंबई से भिड़ेगी।

यह है मुंबई इंडियंस और पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉफ।

पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस/कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।