Coronavirus: कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभावों के कारण दुनिया भर के लोग परेशान हैं। यूरोप में करोड़ों लोग घर में रहने पर मजबूर हैं। वहीं, भारत और अमेरिका जैसे देशों में लोग बचाव के लिए खुद को आईसोलेट कर रहे हैं। घरों में ज्यादा से ज्यादा समय बिताकर इस वायरस से दूर रहने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच एक क्रिकेट वेबसाइट ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी। इसके बाद उस ट्वीट के कमेंट बॉक्स में भारत और पाकिस्तान के फैंस भिड़ गए।
दरअसल, क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सचिन की 1992 की एक तस्वीर शेयर की। उसने कैप्शन में लिखा- सचिन तेंदुलकर ने 1992 में खुद को सेल्फ आईसोलेट किया था। क्या आप इस तस्वीर की कहानी जानते हैं? मौजूदा समय में कोरोनावायरस के कारण सचिन सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ी खुद को सेल्फ आईसोलेट कर चुके हैं। इनमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या शामिल हैं। वहीं, बीसीसीआई ने अपने मुख्यालय को बंद कर दिया है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी सेल्फ आईसोलेट हो चुके हैं।
Just Sachin Tendulkar self-isolating in 1992
Do you know the story of this photo? pic.twitter.com/fBuyi5d9rU
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 21, 2020
एक पाकिस्तानी फैंन ने कमेंट में लिखा, ‘‘यह एक दुखद कहानी है।1992 के विश्व कप में पाकिस्तान के जीतने के बाद अवसाद बहुत बड़ा था। तेंदुलकर अपना आपा खो बैठे थे। इसलिए उन्हें कहा गया था कि वे खुद को आईसोलेट कर लें और ताजी हवा लें।’’ इस पर एक भारतीय महिला फैन ने उसे जमकर धोया। उन्होंने लिखा, ‘‘हां और अपना आपा खोने के बाद उन्होंने कसम खाई कि वे पाकिस्तान को फिर से वर्ल्ड कप जीतने नहीं देंगे। इतना ही नहीं भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में एक मैच भी नहीं जीतने देंगे।’’ उन्होंने 2012 में रिटायर होने तक अपना वादा निभाया। यह क्रम 2015 और 2019 में भी चलता रहा।
It’s a sad story. After Pakistan won the 1992 world cup, the depression was huge and made Tendulkar loose his cool. He was told to go out in isolation and take a breath of fresh air.
All other stories related to this photo are fake.https://t.co/lbYdTalfa7
— Sohail A. (@SohailAnwer) March 21, 2020
टीम इंडिया वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक नहीं हारी है। उसने पाकिस्तानी टीम के खिलाफ 7 में से 7 मैच जीते। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी रही है। उसने पांच में से 4 मैच अपने नाम किए। एक मुकाबला टाई रहा था। 2007 में उस मैच का नतीजा बॉल आउट से निकाला गया था। उसे भी भारत ने अपने नाम किया था।