आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में एक इतिहास बन गया है। 26 जनवरी 2026, सोमवार के दिन मुंबई इंडियंस की स्टार बैटर नेट सीवर ब्रंट ने 57 गेंद पर बेहतरीन शतकीय पारी खेली। चौथे सीजन में यह इस लीग के इतिहास का पहला शतक बना। इसी के साथ इंग्लैंड की इस खिलाड़ी ने WPL में तीन और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

नेट सीवर ब्रंट इस लीग के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में 57 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में ब्रंट ने 16 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने इसी के साथ लीग के इतिहास के तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आइए देखते हैं एक-एक करके सभी तीन रिकॉर्ड:-

1- WPL इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

  • 100 नाबाद: नेट सीवर ब्रंट (मुंबई इंडियंस), बनाम आरसीबी, वडोदरा 2026
  • 99 नाबाद: जॉर्जिया वोल (यूपी वॉरियर्स), बनाम आरसीबी, लखनऊ 2025
  • 99 रन: सोफी डिवाइन (आरसीबी), बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न 2023
  • 96 नाबाद: एलिसा हीली (यूपी वॉरियर्स), बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न 2023
  • 96 नाबाद: बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स), बनाम यूपी वॉरियर्स, लखनऊ 2025
  • 96 रन: स्मृति मंधाना (आरसीबी), बनाम दिल्ली कैपिलट्ल, नवी मुंबई 2026

2- WPL में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का हिस्सा

  • 5 – नेट सीवर ब्रंट
  • 4 – मेग लैनिंग
  • 4 – शेफाली वर्मा
  • 4 – स्मृति मंधाना
  • 4 – हेली मैथ्यूज

3- WPL के तीन सीजन में 300 प्लस रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी

नेट सीवर ब्रंट ने इस शतक के साथ इस सीजन अपने 300 रन भी पूरे किए। वह अभी तक 319 रन 6 पारियों में बना चुकी हैं। वह तीन सीजन में 300 प्लस रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उनके नाम साथ ही लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 1346 रन और सबसे ज्यादा 12 फिफ्टी प्लस स्कोर भी दर्ज हैं।

RCB W vs MI W LIVE Cricket Scorecard: Watch Here