Pro Kabaddi League (PKL) 2024 Last Phase Full Schedule: पीकेएल सीजन-11 टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे मनोरंजक और कड़े मुकाबले वाले सीजन में से एक रहा है। यह सफर अब अपने दूसरे दशक में है और पीकेएल सीजन-11 अब पिछले साल के चैंपियन पुनेरी पल्टन के घर पुणे आ गया है। पीकेएल सीजन-11 के लीग चरण का अंतिम लेग 3 दिसंबर को शुरू होगा और 24 दिसंबर को समाप्त होगा। उसके बाद, पीकेएल सीजन-11 के प्लेऑफ मुकाबले भी पुणे में खेले जाएंगे। इसमें एलिमिनेटर और सेमीफ़ाइनल क्रमशः 26 और 27 दिसंबर को खेले जाएंगे, और फिर ग्रैंड फाइनल 29 दिसंबर को होगा।
पुनेरी पल्टन को इस सीजन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। वो अपने घर में अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी यू मुंबा के खिलाफ करेगा। इस महाराष्ट्र डर्बी के सबसे प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में से एक होने की उम्मीद है। पीकेएल सीजन-11 के पहले दो चरणों के बाद पुनेरी पल्टन अंक तालिका में 5वें स्थान पर है और यू मुंबा 7वें स्थान पर है। सीजन की शुरुआत में जब दोनों टीमें हैदराबाद में भिड़ी थीं तो पुनेरी पल्टन ने यू मुंबा को हराया था।
हेड-टू-हेड की बात करें तो यू मुंबा और पुनेरी पल्टन ने पीकेएल में 23 बार एक-दूसरे के साथ भिड़े है। इसमें दोनों टीमों ने 10-10 जीत दर्ज की हैं, साथ ही 3 ड्रॉ भी हुए हैं। किसी भी टीम के लिए जीत उन्हें अगले सीजन तक का गौरव प्रदान करेगी। पीकेएल सीजन 11 के तीसरे चरण के उद्घाटन के दिन रात 9 बजे पुनेरी पल्टन और यू मुंबा के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला होगा, जबकि दिन का पहला मैच बेंगलुरु बुल्स का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा।
नीचे पूरा शेड्यूल आप देख सकते हैं
तारीख | मुकाबला | समय | जगह |
3 दिसंबर, मंगलवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जायंट्स | रात 8:00 | पुणे |
3 दिसंबर, मंगलवार | यू मुंबा बनाम पुणेरी पल्टन | रात 9:00 | पुणे |
4 दिसंबर, बुधवार | तेलुगु टाइटंस बनाम यूपी योद्धा | रात 8:00 | पुणे |
4 दिसंबर, बुधवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम बंगाल वॉरियर्स | रात 9:00 | पुणे |
5 दिसंबर, गुरुवार | दबंग दिल्ली केसी बनाम यूपी योद्धा | रात 8:00 | पुणे |
5 दिसंबर, गुरुवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुंबा | रात 9:00 | पुणे |
6 दिसंबर, शुक्रवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स | रात 8:00 | पुणे |
6 दिसंबर, शुक्रवार | तमिल थलाइवाज बनाम गुजरात जायंट्स | रात 9:00 | पुणे |
7 दिसंबर, शनिवार | यूपी योद्धा बनाम पुणेरी पल्टन | रात 8:00 | पुणे |
7 दिसंबर, शनिवार | तेलुगू टाइटंस बनाम बंगाल वॉरियर्स | रात 9:00 | पुणे |
8 दिसंबर, रविवार | पटना पाइरेट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | रात 8:00 | पुणे |
8 दिसंबर, रविवार | यू मुंबा बनाम गुजरात जायंट्स | रात 9:00 | पुणे |
9 दिसंबर, सोमवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलुगू टाइटंस | रात 8:00 | पुणे |
9 दिसंबर, सोमवार | पुणेरी पल्टन बनाम दबंग दिल्ली केसी | रात 9:00 | पुणे |
10 दिसंबर, मंगलवार | गुजरात जायंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | रात 8:00 | पुणे |
10 दिसंबर, मंगलवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | रात 9:00 | पुणे |
11 दिसंबर, बुधवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | रात 8:00 | पुणे |
11 दिसंबर, बुधवार | यू मुंबा बनाम तमिल थलाइवाज | रात 9:00 | पुणे |
12 दिसंबर, गुरुवार | दबंग दिल्ली केसी बनाम तेलुगू टाइटंस | रात 8:00 | पुणे |
12 दिसंबर, गुरुवार | यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स | रात 9:00 | पुणे |
13 दिसंबर, शुक्रवार | तमिल थलाइवाज बनाम पटना पाइरेट्स | रात 8:00 | पुणे |
13 दिसंबर, शुक्रवार | पुनेरी पलटन बनाम बेंगलुरु बुल्स | रात 9:00 | पुणे |
14 दिसंबर, शनिवार | तेलुगू टाइटंस बनाम गुजरात जायंट्स | रात 8:00 | पुणे |
14 दिसंबर, शनिवार | दबंग दिल्ली केसी बनाम हरियाणा स्टीलर्स | रात 9:00 | पुणे |
15 दिसंबर, रविवार | तमिल थलाइवाज बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | रात 8:00 | पुणे |
15 दिसंबर, रविवार | यू मुंबा बनाम यूपी योद्धा | रात 9:00 | पुणे |
16 दिसंबर, सोमवार | दबंग दिल्ली केसी बनाम बंगाल वॉरियर्स | रात 8:00 | पुणे |
16 दिसंबर, सोमवार | पटना पाइरेट्स बनाम पुनेरी पलटन | रात 9:00 | पुणे |
17 दिसंबर, मंगलवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम यूपी योद्धा | रात 8:00 | पुणे |
17 दिसंबर, मंगलवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | रात 9:00 | पुणे |
18 दिसंबर, बुधवार | तमिल थलाइवाज बनाम बंगाल वारियर्स | रात 8:00 | पुणे |
18 दिसंबर, बुधवार | पटना पाइरेट्स बनाम तेलुगू टाइटंस | रात 9:00 | पुणे |
19 दिसंबर, गुरुवार | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा | रात 8:00 | पुणे |
19 दिसंबर, गुरुवार | यू मुंबा बनाम पटना पाइरेट्स | रात 9:00 | पुणे |
20 दिसंबर, शुक्रवार | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बंगाल वॉरियर्स | रात 8:00 | पुणे |
20 दिसंबर, शुक्रवार | पुनेरी पलटन बनाम तेलुगु टाइटंस | रात 9:00 | पुणे |
21 दिसंबर, शनिवार | पटना पाइरेट्स बनाम गुजरात जायंट्स | रात 8:00 | पुणे |
21 दिसंबर, शनिवार | दबंग दिल्ली केसी बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | रात 9:00 | पुणे |
22 दिसंबर, रविवार | तमिल थलाइवाज बनाम बेंगलुरु बुल्स | रात 8:00 | पुणे |
22 दिसंबर, रविवार | हरियाणा स्टीलर्स बनाम यू मुंबा | रात 9:00 | पुणे |
23 दिसंबर, सोमवार | गुजरात जायंट्स बनाम दबंग दिल्ली केसी | रात 8:00 | पुणे |
23 दिसंबर, सोमवार | पुनेरी पलटन बनाम तमिल थलाइवाज | रात 9:00 | पुणे |
24 दिसंबर, मंगलवार | बेंगलुरु बुल्स बनाम यूपी योद्धा | रात 8:00 | पुणे |
24 दिसंबर, मंगलवार | बंगाल वॉरियर्स बनाम यू मुंबा | रात 9:00 | पुणे |
प्रो कबड्डी 2024 प्लेऑफ शेड्यूल
तारीख | मुकाबला | समय | जगह |
26 दिसंबर, गुरुवार | एलिमिनेटर 1 और 2 | टीबीडी | पुणे |
27 दिसंबर, शुक्रवार | सेमी-फाइनल 1 और 2 | टीबीडी | पुणे |
29 दिसंबर, रविवार | पीकेएल फाइनल | टीबीडी | पुणे |