भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। रिजवान की जगह ख्वाजा मोहम्मद नफे विकेटकीपर की भूमिका में रहेंगे। वहीं जबकि बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टीम में शामिल किया गया है। नसीम शाह भी इस टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ करेगी।
तेज गेंदबाजी यूनिट की जिम्मेदारी संभालेंगे यह खिलाड़ी
हर बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पेस बॉलिंग अटैक हमेशा चर्चा का विषय होता है। पाकिस्तान का पेस बॉलिंग अटैक हमेशा से घातक रहा है। आगामी टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की इस टीम में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह पर पेस बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी होगी। हालांकि हारिस रऊफ को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। टीम में फहीम अशरफ, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे ऑलराउंडर भी हैं।
बांग्लादेश का समर्थन करने पर ICC ने पाकिस्तान को चेताया, एशिया कप से भी कट सकता है पत्ता
6 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की इस टीम में 6 ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। इनमें फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारीक का नाम शामिल है। बाकी खिलाड़ी अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और उस्मान खान टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।
पाकिस्तान के खेलने पर सस्पेंस भी खत्म
टीम के ऐलान के साथ ही पाकिस्तान की टीम का इस टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सस्पेंस भी खत्म हो गया है क्योंकि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद पाकिस्तान को लेकर भी यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह भी टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार बांग्लादेश के समर्थन में बयान दे रहे थे। इसके बाद ICC ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया तो आगे के लिए टीम पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे जिसके बाद टीम का ऐलान कर दिया गया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेट कीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल
| क्रम संख्या | मुकाबला | तारीख | स्थान |
| 1 | पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स | 7 फरवरी | कोलंबो |
| 2 | पाकिस्तान बनाम यूएसए | 10 फरवरी | कोलंबो |
| 3 | पाकिस्तान बनाम भारत | 15 फरवरी | कोलंबो |
| 4 | पाकिस्तान बनाम नामीबिया | 18 फरवरी | कोलंबो |
