मुल्तान में पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खूब रन बन रहे हैं। पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए। अब इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने रन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बीच इंग्लैंड के ‘शतक मशीन’ जो रूट रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 35वां शतक जड़ दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार (9 अक्टूबर) को शानदार पारी खेलकर इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन लारा समेत 4 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान के यूनुस खान और श्रीलंका के महेला जयवर्धने भी पीछे छूट गए। इन चारों खिलाड़ियों के 34-34 शतक हैं।

 पाकिस्तान में 69 साल में जो कोई विदेशी नहीं कर पाया उसे हैरी ब्रूक ने कर दिखाया, जड़ दिया शतक का ‘चौका’

रूट ने 2024 में अबतक 5 शतक जड़े

जो रूट अब सबसे ज्यादा शतक के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 51, जैक कैलिस 45, रिकी पोंटिंग 41, कुमार संगकारा 38 और राहुल द्रविड़ के 36 शतक से ही पीछें हैं। रूट ने 2024 में अबतक 5 शतक जड़ दिए हैं। वह इस साल संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है।

PAK vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, एलेस्टर कुक छूटे पीछे; राहुल द्रविड़ के करीब पहुंचे

कुशल मेंडिस के 5 शतक

रूट के अलावा श्रीलंका के कुशल मेंडिस के 5 शतक हैं। केन विलियमसन, शुभमन गिल और ओली पोप के 3-3 शतक हैं। दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने 2-2 शतक जड़े हैं। रूट ने पिछली 9 पारियों में 4 शतक जड़े हैं। इस साल इंग्लैंड के बाहर यह दूसरा शतक है। उन्होंने भारत दौरे पर रांची टेस्ट में 122 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचपारीनॉट आउटरनहाई स्कोरऔसत10050
सचिन तेंदुलकर (भारत)2003293315921248*53.785168
जैक कैलिस (आईसीसी/दक्षिण अफ्रीका)166280401328922455.374558
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)168287291337825751.854162
कुमार संगकारा (श्रीलंका)134233171240031957.43852
राहुल द्रविड़ (आईसीसी/भारत)164286321328827052.313663
जो रूट (इंग्लैंड)147*268231252225451.113564