MI IPL Schedule 2025: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन में मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और इस टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे और 8 अंक के साथ अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी।

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए पिछला सीजन बेहद मुश्किल रहा, जिन्होंने रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली थी। इस ऑलराउंडर को पूरे देश में हूटिंग का सामना करना पड़ा था क्योंकि प्रशंसकों ने रोहित के साथ किए गए व्यवहार पर बुरी तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी थी जिन्होंने 5 बार मुंबई को चैंपियन बनाया था। हलाांकि पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से फैंस का मन जीतने में कामयाब रहे।

मुंबई ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में इस सीजन के लिए एक मजबूत टीम भी बनाई जिसमें ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, रयान रिकेल्टन, मिचेल सैंटनर, रीस टॉपले और मुजीब-उर-रहमान जैसे खिलाड़ियों को खरीदा गया। इसके अलावा इस टीम ने नमन धीर, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार और राज बावा जैसे युवा खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया था। इस सीजन में मुंबई बाउंसबैक करने की कोशिश करेगी। आइए आईपीएल 2025 के लिए उनके पूरे कार्यक्रम पर एक नजर डालते हैं।

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, नमन धीर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक, मिचेल सेंटनर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्‍ट, दीपक चाहर, वेंकट सत्यनारायण राजू, मुजीब-उर-रहमान, कॉर्बिन बॉश।

मुंबई इंडियंस (MI) का आईपीएल 2025 का शेड्यूल

23 मार्च, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में, शाम 7:30 बजे
29 मार्च, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में, शाम 7:30 बजे
31 मार्च, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में, शाम 7:30 बजे
4 अप्रैल, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में, शाम 7:30 बजे
7 अप्रैल, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में, शाम 7:30 बजे
13 अप्रैल, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
17 अप्रैल, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
20 अप्रैल, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
23 अप्रैल, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
27 अप्रैल, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे
1 मई, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
6 मई, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में, शाम 7:30 बजे
11 मई, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में, दोपहर 3:30 बजे
15 मई, 2025: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में, शाम 7:30 बजे