फेमस यूट्यूबर और PUBG चैंपियन CarryMinati ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुनौती दी है। CarryMinati ने माही को उनके साथ PUBG खेलने लिए कहा है। ऐसा माना जाता है कि धोनी PUBG खेलने के शौकीन हैं। वे टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के अपने साथियों को इस खेल में हिस्सा लेने के लिए लगातार उकसाते रहते हैं। CarryMinati ने भी कहा है कि धोनी के साथ एक बार PUBG खेलना चाहते हैं। उन्होंने ही सोशल मीडिया पर टिकटॉक को बैन करने का कैंपेन चलाया था।
CarryMinati का असली नाम अजय नागर हैं। उनकी उम्र 20 साल है। वे पिछले 5 साल से PUBG खेल रहे हैं। इस खेल के बारे में बात करते हुए उन्होंने स्पोर्ट्स तक यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘यह एक बैटल रॉयल गेम है।’’ उन्होंने एक मॉर्टल को चैलेंज किया था। उस मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘वो गेम स्क्रिप्टेड नहीं था। किसी गेम को स्क्रिप्ट कैसे करते हैं मुझे समझ ही नहीं आता। इस लाइव मैच को मॉर्टल को 187k व्यूअर थे। वहीं, मेरे 200k थे। मैं PUBG का एक कैरेक्टर खालिद चमांडे को जीना चाहूंगा।’’
CarryMinati ने कहा, ‘‘हमारी लाइव स्ट्रीम में बकलोली बहुत होती है। हम सब एक-दूसरे की टांग खेलते हैं। हमारी स्क्रीन पर बहुत फन होता है। चार-पांच लोग जो फन करते हैं वो हमारी स्क्रीन पर दिखता है। इसलिए लोग हमें ज्यादा देखते हैं।’’ गेमिंग के प्रोफेशनल बनने के सवाल पर CarryMinati ने कहा कि अभी यह एक लग्जरी है और जब जरुरत बन जाएगी तो यह प्रोफेशन बन सकता है। लॉकडाउन में 5-6 घंटे खेल लेता हूं। फेवरेट क्रिकेटर धोनी ही हैं।
CarryMinati फरीदाबाद के रहने वाले हैं। वे शुरू से ही कई बड़े ऐक्टर्स की मिमिक्री करते आ रहे हैं। अपने इस पैशन के कारण उसने अपनी 12वीं की परीक्षा भी छोड़ दी थी। फिलहाल वे ओपन स्कूलिंग के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला यूट्यूब चैनल बनाया लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं हुआ। फिलहाल उनके दो यूट्यूब चैनल है। एक पर 15 मिलियन और दूसरे पर 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

