क्रिकेट फैंस पिछले 8 महीने से एक सवाल लगातार पूछ रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की वापसी कब होगी? धोनी कब फिर से ब्लू जर्सी में दिखेंगे? क्या वे टी20 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे? भले ही इन सवालों के जबाव अब तक नहीं मिल पाए हैं, लेकिन फैंस अभी तक धोनी की राह देख रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान IPL 2020 से वापसी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। फैंस को उम्मीद है कि वे इस IPL के इस सीजन में खेल पाएंगे।
इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने धोनी की वापसी को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस तस्वीर में पूर्व भारतीय कप्तान मुस्कुरा रहे हैं। बोर्ड ने लिखा- मुस्कुराहट ही रास्ता है। ट्विटर पर इस पोस्ट को 62 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक फैन ने लिखा- महान खिलाड़ी के कमबैक का कर रहे इंतजार। धोनी पिछली बार ब्लू जर्सी में पिछले साल वर्ल्ड कप में दिखाई दिए थे। तब उन्होंने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन टीम हार गई थी।
Smile is the way to be pic.twitter.com/ugUwyLVpj4
— BCCI (@BCCI) March 19, 2020
धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। वे पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की आक्रामक पारी खेलकर दुनिया को बता दिया था कि एक नया विस्फोटक बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आ गया। धोनी ने इसके बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभाली। उनके नेतृत्व में भारत 2007 टी20 वर्ल्ड, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा। धोनी इन तीनों ट्रॉफी को जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं।
We want him back for T20 World Cup
— A₷んíℳ (@Ashim93451092) March 19, 2020
Waiting for this moment Thala! pic.twitter.com/lZZRuc6bJu
— Kangkan Sarma (@imKangkanSarma) March 19, 2020
Waiting for legend come back its been 8months 10days so far… pic.twitter.com/QmUc6m6Qdx
— Cʜᴀᴛᴜʀᴠᴇᴅɪ ᴘʀɪɴᴄᴇ (@saiprince18) March 19, 2020
धोनी ने पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद पेशेवर क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। माना जा रहा था कि दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वे वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे एक बार झारखंड रणजी टीम के साथ रांची में अभ्यास करते नजर आए। इसके बाद 1 मार्च को आईपीएल की तैयारियों के लिए चेन्नई पहुंचे। उन्होंने वहां बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का भी अभ्यास किया था। धोनी के अभ्यास को देखने के लिए ही हजारों दर्शक स्टेडियम पहुंच रहे थे।