COvid-19: कोरोना वायरस के कहर से सारी दुनिया परेशान है। इसके चलते सभी तरह की खेल प्रतियोगिताओं पर रोक लगा दी गई है। इस साल टोक्यो में जुलाई में होने वाले ओलिंपिक भी एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का भी रद्द होना तय लग रहा है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच वनडे सीरीज भी कोविड-19 की भेंट चढ़ गई है। सिडनी में हुए पहले वनडे के बाद पूरी सीरीज रद्द कर दी गई है। सिडनी वनडे भी खाली स्टेडियम में खेला गया था। ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी घर में बैठकर सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिता रहे हैं। इसका एक फायदा यह भी है कि वे इसके जरिए अपने फैंस का भी मनोरंजन करने में सफल हो रहे हैं।

ऐसे ही खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनेघन (Mitchell McCelanaghan) भी शामिल हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि, इस दौरान उनसे एक फैन ने ऐसा सवाल कर दिया, जिसे कोई भी खिलाड़ी पसंद नहीं करता होगा। जी हां, उस फैन ने मिशेल से पूछा कि आप संन्यास कब ले रहे हैं। फैन को लगा था कि मिशेल उसका सवाल सुनकर सकपका जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मिशेल ने कमाल की हाजिरजवाबी दिखाई। उन्होंने अपने जवाब से फैन की बोलती भी बंद कर दी। मिशेल का यह फैन एक युवा था।


Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?
33 साल के मिशेल ने इस फैन से कहा, जब पूरी तरह से तुम्हारी मूंछें निकल आएंगी, तब मैं संन्यास ले लूंगा। मैक्लेनेघन का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। दरअसल, सोमवार को न्यूजीलैंड की घरेलू क्रिकेट की टीम ऑकलैंड एसेस के कप्तान क्रेग कचोपा ने संन्यास की घोषणा की थी। कचोपा अब तक राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। मिशेल लंबे समय तक कचोपा के साथ खेल चुके हैं। वे उनके बहुत अच्छे दोस्तों में से एक हैं। यही वजह है कि फैन ने मिशेल से ऐसा सवाल पूछा।

मिशेल मैक्लेनेघन इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। मिशेल ने आईपीएल में अब तक 56 मैचों में 71 विकेट लिए हैं। वे न्यूजीलैंड के लिए अब तक 48 वनडे खेल चुके हैं। इसमें 82 विकेट लिए हैं। उन्होंने 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30 विकेट लिए हैं।