MI vs SRH IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 55वे मैच में 6 मई (सोमवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आमने-सामने होंगे। मुंबई प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। हालांकि, वह इस मैच को जीतकर भाग्य के सहारे अपनी संभावनाएं जिंदा रखना चाहेंगे।
IPL Live Score 2024, MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर
दूसरी ओर मैच जीतने पर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में एक कदम और बढ़ जाएगी और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस 11 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे है।
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले 5 में से सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने 10 में से 6 मैच जीते हैं और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले 5 में से 3 मैच में जीत हासिल की है।
MI vs SRH Head 2 Head Records
मुंबई और हैदराबाद ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 22 आईपीएल मैच खेले हैं। MI ने 12 और SRH ने 10 जीते हैं। MI का सनराइजर्स के खिलाफ अब तक का उच्चतम स्कोर 246 रन है। SRH का MI के खिलाफ अब तक उच्चतम स्कोर 277 रन है। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 में से 3 मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की।
IPL 2024, MI vs SRH Dream11 Prediction
इस साल 27 मार्च को SRH और MI की भिड़ंत हुई थी। उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में 63 रन की पारी खेली थी। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उनकी, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन की पारी की मदद से SRH ने पहली पारी में 277/3 का स्कोर बनाया था। मुंबई की पारी 246/5 के स्कोर पर समाप्त हुई थी।
वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2024 के आंकड़े
कुल खेले गए मैच: 5
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 3
बाद में बैटिंग करते हुए जीते गए मुकाबले: 2
पहली पारी का औसत कुल स्कोर: 186 रन
दूसरी पारी का औसत कुल स्कोर: 172 रन
Wankhede Stadium Pitch Report
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों का पक्ष लेने के लिए जानी जाती है। पिच आमतौर पर सपाट और बाउंसी होती है। इस कारण बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान हो जाता है। हालांकि, इस मैदान पर खेला गया पिछला मैच अलग निकला। बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। कोलकाता की पारी 19.5 ओवर में 169/10 पर समाप्त हुई। मुंबई 145 रन पर ढेर हो गई।
Mumbai Weather Forecast
Accuweather.com के मुताबिक, 6 मई 2024 की शाम को मुंबई में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन ह्यूमिडिटी बहुत ज्यादा (करीब 76% के आसपास) रहेगी, इसलिए ऐसा लगेगा कि 35 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी पड़ रही है। 6 मई 2024 को मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है।