MI vs RR: मुंबई इंडियंस (एमआई) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अपना पहला मैच घर पर (वानखेड़े स्टेडियम) खेलेगी। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से है।
संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 में अब तक अजेय है। वानखेड़े स्टेडियम में एक अप्रैल 2024 को मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक रोमांचक मैच की उम्मीद है।
दरअसल, मुंबई इंडियंस के लिए वानखेड़े स्टेडियम काफी पसंदीदा मैदान है। यहां उसका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक अपने दोनों मैच घरेलू मैदान पर खेले हैं। ऐसे में विपक्षी टीम के मैदान पर खेलने के दौरान उसे थोड़ी सी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की ड्रीम 11 की बात करें तो रोहित शर्मा और संजू सैमसन कप्तान के रूप में पसंद हो सकते हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल को उप कप्तान बनाकर भी अपने पॉइंट्स में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। जनसत्ता.कॉम ने मुंबई बनाम राजस्थान मैच को लेकर दो ड्रीम 11 तैयार की हैं। फैंस अपनी ड्रीम11 या फैंटेसी 11 बनाते समय हमारी Dream11 का अवलोकन कर सकते हैं।
Mumbai Indians (MI) vs Rajasthan Royals (RR): Dream11 Prediction Fantasy 11 No. 1
विकेटकीपर: इशान किशन, संजू सैमसन, जोस बटलर।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा।
ऑलराउंडर: रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नमन धीर।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह।
Mumbai Indians (MI) vs Rajasthan Royals (RR): Dream11 Prediction Fantasy 11 No. 2
विकेटकीपर: इशान किशन, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान)
बल्लेबाज: यशस्वी जयसवाल (उप-कप्तान), रोहित शर्मा
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, रियान पराग।
गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान।