IPL 2024, MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)का 29वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 207 का टारगेट दिया। शिवम दुबे 38 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे। महेंद्र सिंह धोनी 2 गेंद पर 3 ठक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने डेरिल मिचेल को आउट किया। 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद धोनी आए औक हैट्रिक छक्का लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंद प 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने 43 रन देकर 2 विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जी और श्रेयस गोपाल ने1-1 विकेट लिए।
मुंबई को जीत के लिए 207 रन का टारगेट मिला था, लेकिन पथिराना की घातक गेंदबाजी से सीएसके ने ये मैच 20 रन से जीत लिया। पथिराना ने अपनी टीम के लिए 4 विकेट लिए और मुंबई की कमर तोड़ दी। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी नाबाद 105 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। तिलक वर्मा ने इस टीम के लिए 31 रन की पारी खेली। ये मुंबई की छठे मैच में तीसरी हार रही जबकि सीएसके की छठे मैच में चौथी जीत रही। सीएसके के अब 8 अंक हो गए हैं और ये टीम तीसरे नंबर पर आ गई है जबकि मुंबई 4 अंक के साथ आठवें नंबर पर है। मुंबई ने इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए।
IPL 2024 MI vs CSK Playing 11: Watch Here
Indian Premier League, 2024
Mumbai Indians
186/6 (20.0)
Chennai Super Kings
206/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 29 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 20 runs
सीएसके ने मुंबई को 20 रन से हरा दिया।
मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने नाबाद 105 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और उनकी टीम 20 रन से हार गई। लगातार दो जीत के बाद मुंबई को निराश होना पड़ा और घरेलू मैदान पर सीएसके ने बाजी मार ली। इस सीजन में ये मुंबई की छठे मैच में तीसरी हार रही।
रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर शतक लगाया और ये उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक रहा। हालांकि रोहित की शतकीय पारी बेकार रही और मुंबई जीत से दूर जा चुकी है। सीएसके जीत के करीब है।
मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 34 रन बनाने हैं। इस टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अभी 96 रन बनाकर नाबाद हैं तो नबीं 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई का छठा विकेट गिर गया और रोमारियो शेफर्ड आउट हो गए। रोमारियो को भी पथिराना ने आउट किया और ये उनका इस मैच में चौथा विकेट गिरा। रोमारियो ने इस मैच में 2 गेंदों पर एक रन की पारी खेली। मुंबई को जीत के लिए अब 15 गेंदों पर 50 रन बनाने हैं।
मुंबई का पांचवां विकेट टिम डेविड के रूप में गिरा जिन्हें मुस्ताफिजुर रहमान ने आउट किया। डेविड ने इस मैच में 5 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। अब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए रोमारियो शेफर्ड आए हैं। मुंबई ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों पर 53 रन बनाने हैं।
सीएसके के खिलाफ कप्तान हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए और उन्हें तुषार देशपांडे ने जडेजा के हाथों कैच आउट करवा दिया। मुंबई की टीम काफी दवाब में दिख रही है और अब सारी उम्मीद रोहित शर्मा पर टिकी हुई है।
मुंबई की टीम पर भारी दवाब है और इस टीम को अब 30 गेंदों पर 75 रन बनाने हैं। मुंबई ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। रोहित अभी 77 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि हार्दिक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।
मुंबई की टीम ने अपना तीसरा विकेट तिलक वर्मा के रूप में गंवा दिया और उन्हें पथिराना ने आउट किया। तिलक ने इस मैच में 20 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। मुंबई का तीसरा विकेट 130 रन के स्कोर पर गिरा। इस टीम ने अब 14 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं।
मुंबई को अब जीत के लिए 42 गेंदों पर 83 रन बनाने हैं। मुंबई ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं और रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 45 गेंदों पर 75 रन बना लिए हैं।
मुंबई की टीम के 100 रन पूरे हो चुके हैं और रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक 30 गेंदों पर पूरा किया। मुंबई ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अभी 66 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि तिलक वर्मा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्युकुमार यादव ने इस मैच में 2 गेंदों का सामना किया और डक पर आउट हो गए। पथिराना की गेंद पर उनका बेहतरीन कैच मुस्ताफिजुर रहमान ने लपका। रहमान ने इस कैच को बाउंड्री पर लपका और उन्हें लगा कि वो शायद बाउंड्री पार कर जाएंगे ऐसे में उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और फिर कैच लेकर सूर्यकुमार की कहानी समाप्त कर दी। मुंबई ने लगातार अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। अब तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। मुंबई ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं।
मुंबई की टीम ने अपना पहला विकेट इशान किशन के रूप में गंवा दिया। इशान किशन ने इस मैच में 15 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली और अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए हैं। इशान किशन को मथीशा पथिराना ने आउट किया।
मुंबई की टीम ने पॉवरप्ले यानी पहले 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा इस वक्त 42 रन बनाकर जबकि इशान किशन 21 रन बनाकर नाबाद हैं। सीएसके के गेंदबाज विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता अब तक तो नहीं मिली है।
रोहित शर्मा और इशान किशन तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं और सीएसके के पास इनकी बल्लेबाजी का कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। मुंबई ने 5 ओवर में 53 रन बना लिए हैं और सीएसके भारी दवाब में नजर आ रही है। इन दोनों की इस तेज शुरुआत का फायदा मुंबई के बाद के बल्लेबाज भी उठा सकते हैं।
मुंबई ने पहले ओवर में 5 रन बनाए, लेकिन उसके बाद रोहित और इशान ने गेयर बदला और टीम ने तेजी से रन जुटाना शुरू किया। 3 ओवर में अब 25 रन बन चुके हैं और मुंबई का कोई विकेट नहीं गिरा है।
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है और रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। सीएसके के लिए पहला ओवर तुषार देशपांडे ने फेंका और इस ओवर में 5 रन बने।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 207 का टारगेट दिया। शिवम दुबे 38 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे। महेंद्र सिंह धोनी 2 गेंद पर 3 ठक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने डेरिल मिचेल को आउट किया। 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद धोनी आए औक हैट्रिक छक्का लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंद प 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने 43 रन देकर 2 विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जी और श्रेयस गोपाल ने1-1 विकेट लिए।
चेन्नई ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 173 रन बनाए हैं। शिवम दुबे 64 और डेरिल मिचेल 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 16 गेंद पर 24 रन की साझेदारी।
हार्दिक पंड्या खुद गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर शिवम दुबे ने अर्धशतक ठोका। ऋतुराज गायकवाड़ 40 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट। 45 गेंद पर 90 रन की साझेदारी टूटी। शिवम दुबे 28 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई का स्कोर 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन।
चेन्नई ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 39 गेंद पर 69 और शिवम दुबे 27 गेंद पर 49 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 43 गेंद पर 89 रन की साझेदारी।
ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 34 गेंद पर 53 रन बनाकर क्रीज पर। शिवम दुबे 27 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 31 गेंद पर 50 रन की साझेदारी। चेन्नई का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 27 गेंद पर 37 और शिवम दुबे 15 गेंद पर 26 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 19 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।
रचिन रविंद्र 16 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट। श्रेयस गोपाल को विकेट मिला। चेन्नई ने 7.5 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 23 गेंद पर 32 रन बनाकर क्रीज पर। शिवम दुबे नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 48 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 17 गेंद पर 29 और रचिन रविंद्र 11 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 26 गेंद पर 40 रन की साझेदारी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 8 गेंद पर 10 और रचिन रविंद्र 8 गेंद पर 7 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद 20 रन की साझेदारी।
अजिंक्य रहाणे को गेराल्ड कोएत्जी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। रचिन रविंद्र 2 रन बनाकर क्रीज पर नए बल्लेबाज के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर। चेन्नई का स्कोर 1.5 ओवर में 1 विकेट पर 8 रन।
चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर। मोहम्मद नबी ने मुंबई के गेंदबाजी की शुरुआत की। अजिंक्य रहाणे 5 और रविंद्र 1 रन बनालकर क्रीज पर। चेन्नई ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह रहाणे को ओपनिंग के लिए भेजा।
चेन्नई सुपर किंग्स : मथिसा पथिराना, निशांत सिंधु, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, शेख रशीद।
मुंबई इंडियंस : सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई।
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल।
रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।