IPL MI Team 2024 Players List: मुंबई इंडियंस इडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए हुई नीलामी में पर्स में 17.75 करोड़ रुपए की राशि लेकर उतरी थी। उसने नीलामी में 16 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च कर 7 खिलाड़ी खरीदे। इस तरह उसके पर्स में एक करोड़ 5 लाख रुपए बच गए। मुंबई इंडियंस ने नीलामी में साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी को बतौर ऑलराउंडर 5 करोड़ रुपए में खरीदा। उसने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को 4 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा। दिलशान मदुशंका का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

इसके अलावा श्रेयस गोपाल को 20 लाख रुपए में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने ऐक्सेलरैटिड ऑक्शन में श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुआन तुषारा (Nuwan Thushara) को 4 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। उसने हरियाणा के अनकैप्ड ऑलराउंडर नमन धीर को 20 लाख रुपए में खरीदा। उसने अनकैप्ड ऑलराउंडर हरियाणा के ही अंशुल कम्बोज (Anshul Kamboj) को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। उसने ऐक्सेलरैटिड ऑक्शन के दूसरे राउंड में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा। उसने गुजरात के स्पिनर शिवालिक शर्मा को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

नीलामी से पहले सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। मुंबई इंडियंस की बात करें तो उसने रिटेनशन समयसीमा (26 नवंबर 2023) तक हार्दिक पंड्या की वापसी को अंतिम रूप नहीं दिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद ट्रेड हुआ। मुंबई इंडियंस ने 11 अन्य खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद अपने पर्स को भारी करने के लिए ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बेच दिया। मुंबई इंडियंस ने नीलामी से कुछ दिन पहले ऐलान किया कि टूर्नामेंट के 17वें संस्करण में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालेंगे।

मुंबई इंडियंस का संचालन इंडियाविन स्पोर्ट्स (Indiawin Sports) करती है। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की 100% सहायक कंपनी है। इसकी स्थापना 28 नवंबर 2007 को हुई थी। इसके संस्थापक मुकेश अंबानी हैं, जबकि Key People (प्रमुख लोग) में नीता अंबानी और आकाश अंबानी हैं।

IPL Auction 2023 Live Sold and Unsold Full Players List: Check Here

IPL MI Team 2024 Players List

खिलाड़ीदेशरोलबेस प्राइसकितने में बिके
नुआन तुषाराश्रीलंकातेज गेंदबाज50 लाख रुपए4 करोड़ 80 लाख रुपए
गेराल्ड कोएत्जीसाउथ अफ्रीकाऑलराउंडर2 करोड़ रुपए5 करोड़ रुपए
मोहम्मद नबीअफगानिस्तानऑलराउंडर1.5 करोड़ रुपए1.5 करोड़ रुपए
श्रेयस गोपालभारत (अनकैप्ड)बॉलर/स्पिनर20 लाख रुपए20 लाख रुपए
नमन धीरभारत (अनकैप्ड)ऑलराउंडर20 लाख रुपए20 लाख रुपए
अंशुल कम्बोजभारत (अनकैप्ड)ऑलराउंडर20 लाख रुपए20 लाख रुपए
शिवालिक शर्मा भारत (अनकैप्ड)बॉलर/स्पिनर20 लाख रुपए20 लाख रुपए
रोहित शर्माभारतबल्लेबाज16 करोड़ रुपए
डेवाल्ड ब्रेविससाउथ अफ्रीकाबैटिंग ऑलराउंडर3.0 करोड़ रुपए
सूर्यकुमार यादवभारतबल्लेबाज8.0 करोड़ रुपए
इशान किशनभारतविकेटकीपर बल्लेबाज15.25 करोड़ रुपए
तिलक वर्माभारतबल्लेबाज1.70 करोड़ रुपए
टिम डेविडऑस्ट्रेलियाबल्लेबाज8.25 करोड़ रुपए
विष्णु विनोदभारतविकेटकीपर बल्लेबाज20 लाख रुपए
अर्जुन तेंदुलकरभारतबॉलर/तेज गेंदबाज30 लाख रुपए
शम्स मुलानीभारतबॉलर/स्पिनर20 लाख रुपए
नेहल वढेराभारतबल्लेबाज20 लाख रुपए
जसप्रीत बुमराहभारतबॉलर/तेज गेंदबाज12.0 करोड़ रुपए
कुमार कार्तिकेयभारतबॉलर/स्पिनर20 लाख रुपए
पीयूष चावलाभारतबॉलर/स्पिनर50 लाख रुपए
आकाश मधवालभारतबॉलर/तेज गेंदबाज20 लाख रुपए
जेसन बेहरेनडॉर्फऑस्ट्रेलियाबॉलर/तेज गेंदबाज75 लाख रुपए

IPL MI Team 2024 Released Players list

अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जेन्सन, झए रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

  • ट्रेड में खरीदे गए खिलाड़ी: हार्दिक पंड्या (बाद में कप्तान बनाया), रोमारियो शेफर्ड।
  • ट्रेड में बेचे गए खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन।
  • नीलामी के लिए पर्स में बची थी धनराशि: 17.75 करोड़ रुपए।