भारत इस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। इससे पहले पिछली बार भारत ने साल 2011 में वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी जब टीम इंडिया ने 28 साल का इंतजार खत्म करके टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में महेंद्र सिंह धोनी का विनिंग छक्का आज भी फैंस को अच्छी तरह याद है। जिन सीट पर गेंद जाकर गिरी अब उनका ऑक्शन होगा।

धोनी के नाम हुईं सीट्स

धोनी के नाम पर दो सीट्स

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए फाइनल मैच का 49वां ओवर डालने के लिए नुवान कुलासेकारा को गेंद गई थी। ओवर की दूसरी ही गेंद पर धोनी ने अपने अंदाज में छक्का जमाया। जिन सीट्स पर धोनी के छक्के गिरे थे उन दो सीट्स को ‘2011 वर्ल्ड कप मेमोरियल सीट्स’ कहा जाता है। इस साल अप्रैल में ऐसी ही रिपोर्ट्स आई थीं। एमसीए की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि वह इस साल होने वर्ल्ड कप के लिए उन सीट्स का ऑक्शन करेगा। ऑक्शन जीतने वाले लोगों को खास हॉस्पिटैलिटी पैकेज दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इन सीट्स की कीमत करोड़ों में पहुंच सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने बताया कि सीट्स पर मेमोरियल नहीं होगा। इन सीट्स को एस धोनी के नाम से डिजाइन किया जाएगा और हमेशा के लिए इन्हें एमएस धोनी सीट्स कहा जाएगा। इन सीट्स को सजाया जाएगा और यह सीट्स सोफा की तरह होंगी। इस सीट के लिए काफी पैसा चुकाना होगा।

सचिन तेंदुलकर स्टैंड्स की बेची जाएंगी सीट्स

एमसीए वर्ल्ड कप 2023 के लिए सचिन तेंदुलकर के लेवल द की 300 सीट्स तीन करोड़ रुपए में बेच रहा है वहीं सात बॉक्स की 140 सीट्स 2.66 करोड़ रुपए में बेचने वाला है। मुंबई के वानखेड़े में वर्ल्ड कप के पांच मैच खेले जाएंगे। पिछली बार फाइनल मुकाबला वानखेड़े में खेला गया था लेकिन इस बार यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।