कोरोनावायरस के कारण दुनिया के 200 से ज्यादा देश लॉकडाउन हैं। कोविड 19 महामारी अब तक दुनिया में एक लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों को अपना ग्रास बना चुकी है। इस वायरस से दुनिया भर में 20 लाख लोग संक्रमित हैं। भारत में भी इसके संक्रमितों की संख्या 12 हजार के आसपास है, जबकि करीब 400 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है।

इस वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए सरकारें लॉकडाउन की मदद ले रही हैं। लॉकडाउन के कारण खिलाड़ी भी अपने घरों पर रहने को मजबूर हैं। हालांकि, उन्हें अपनी फिटनेस और आगामी प्रतियोगिताओं की भी चिंता है। ऐसे में वे घर पर ही प्रैक्टिस करने की तरकीब निकाल रहे हैं। हालांकि, कभी-कभी उनकी यह तरकीब उन्हें महंगी भी पड़ जा रही है। ऐसा ही वाकया स्पेन के साइक्लिस्ट एनरिक मास निकोलऊ के साथ हुआ।

बता दें कि स्पेन में भी लॉकडाउन है। वहां कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 77 हजार से ज्यादा है। इस महामारी के कारण स्पेन में 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 25 साल के एनरिक मास घर पर ही प्रैक्टिस कर रहे थे। फिटनेस बरकरार और अपने पैरों की पावर बनाए रखने के लिए उन्होंने घर की बॉलकनी पर प्रैक्टिस करने की ठानी। हालांकि, उन्होंने यह सब बिना सनक्रीम लगाए हुए किया। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

मोविस्टार के लिए दौड़ने वाले एनरिक ने जो खामियाजा भुगता, उसकी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है। तस्वीर में एनरिक की पीठ दिख रही है। जिस पर धारियां दिख रही हैं। चौंकिए नहीं, यह धारियां नहीं बल्कि सनबर्न के कारण उनकी पीठ पर पड़े निशान हैं। तस्वीर में उनकी प्राकृतिक गोरी त्वचा और उनकी जली हुई लाल त्वचा को अलग-अलग साफ देखा जा सकता है।

गौर से देखने पर उनकी पीठ पर डेनमार्क का नक्शा बना दिख रहा है। उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, सूरज के लिए कोई लॉकडाउन नहीं है… यह आपके घर की बॉलकनी पर आपको उतना ही जलाता है जितना सड़क पर।


Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?