IPL 2021, KKR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें मुकाबले में मुबंई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 10 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने आईपीएल 2021 में अपना खाता खोला। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच केकेआर को जीत के लिए आखिरी 30 गेंद में 31 रन चाहिए थे और 6 विकेट उसके हाथ में थे, लेकिन वह 20 रन ही बना पाई। इस दौरान उसने 3 विकेट भी गंवााए। मुंबई के राहुल चाहर ने 27 रन देकर 4 विकेट लिए। वह मैन ऑफ द मैच चुने गए।
केकेआर को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। कोलकाता की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल रहे। केकेआर की शुरुआत शानदार रही थी। नितीश राणा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला था। नितीश राणा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 72 रन जोड़े थे।
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 152 रन बनाए थे। केकेआर के आंद्रे रसेल ने 2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 गेंद में 56 रन बनाए।
रोहित शर्मा 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक और क्रुणाल पंड्या 15-15 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
मुंबई इंडिंयस ने आखिरी 4 ओवर (डेथ ओवर्स) में 33 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए। मुंबई इंडियंस का 16 ओवर के बाद स्कोर 4 विकेट पर 119 रन था। इसके बाद आखिरी 24 गेंद में उसने हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, मार्को जानसेन, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर के विकेट गंवाए।
[ie_ipl_scorecard match_id=50813]
Highlights
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3 गेंद में 2 विकेट गंवाए। 15वां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। राहुल चाहर ने आखिरी गेंद पर नितीश राणा को क्विंटन डीकॉक के हाथों स्टम्प कराया। नितीश 47 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। 16वां ओवर क्रुणाल पंड्या ने फेंका। क्रुणाल ने दूसरी गेंद पर शाकिब अल हसन को डीप मिड-विकेट पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। शाकिब 9 गेंद में 9 रन ही बना पाए। नितीश की जगह दिनेश कार्तिक और शाकिब की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए।
13वें ओवर में जहां मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता मिली। वहीं, नितीश राणा ने आईपीएल 2021 में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। राहुल चाहर के ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर राणा ने अपनी फिफ्टी पूरी की। राहुल ने पांचवीं गेंद पर इयोन मॉर्गन को मार्को जानसेन के हाथों कैच कराया। मॉर्गन 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। मॉर्गन की जगह शाकिब अल हसन बल्लेबाजी के लिए आए।
मुंबई इंडियंस को पहली सफलता 9वें ओवर में मिली। राहुल चाहर ने 5वीं गेंद पर शुभमन गिल को लॉन्ग ऑफ पर कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। गिल 5 चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले केकेआर की ओर से नितीश राणा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की थी। नितीश राणा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में 4 रन दिए थे।
सात ओवरों का खेल हो चुका है। केकेआर ने बिना विकेट खोए 50 रन बनाए हैं। नितीश राणा ने 24 गेंद में 25 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने 18 गेंद में 22 रन बनाए हैं। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, मार्को जानसेन, जसप्रीत बुमराह और क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी कर चुके हैं, लेकिन एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो पाए हैं।
इस सीजन दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के हाथों 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में जहां केकेआर की कोशिश जीत का अभियान बनाए रखने पर होगी। वहीं, मुंबई इंडियंस की नजर इस सीजन टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने पर होगी।
मुंबई की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या, मार्को जानसेन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डीकॉक रहे। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डीप मिड-ऑन पर राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। डीकॉक 6 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के तीन बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
आंद्रे रसेल केकेआर के लिए 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड को विकेट के पीछे दिनेश कार्दिक के हाथों कैच कराया। पोलार्ड 8 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मार्को जानसेन क्रीज पर आए। अगली गेंद उनकी वाइड हो गई। तीसरी गेंद पर मार्को जानसेन ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर पैट कमिंस को अपना कैच थमा दिया। मार्को खाता भी नहीं खोल पाए। मार्को की जगह राहुल चाहर क्रीज पर आए। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 विकेट पर 130 रन था। क्रुणाल ने 3 गेंद में 2 और राहुल ने 2 गेंद में 3 रन बनाए थे।
मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका 17वें ओवर में लगा। प्रसिद्ध कृष्णा की दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या छक्का मारने के चक्कर में डीप मिड-ऑफ पर आंद्रे रसेल के हाथों कैच हो गए। हार्दिक ने ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा था। हार्दिक 2 चौके की मदद से 17 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 125 रन था। क्रुणाल ने 1 और पोलार्ड ने 5 रन बनाए थे।
16वें ओवर में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा। पैट कमिंस की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित 32 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए। 16 ओवरके बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 119 रन था। हार्दिक ने 15 गेंद में 11 और पोलार्ड ने 4 गेंद में 4 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या से मुंबई इंडियंस को विस्फोटक पारी की उम्मीद है। टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। रोहित 27 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या 12 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज तेज पारी खेलने में सक्षम हैं।
कोलकाता की टीम को लगातार दो झटके लगे हैं। 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव आउट हो गए तो उसके अगले ओवर में इशान किशन पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार को शाकिब अल हसन ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 36 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए। दूसरी ओर, इशान का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। वे 3 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका कैच लिया।
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 10वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 34 गेंद पर 52 रन बनाए हैं। इस दौरान 6 .चौके और 2 छक्के जड़े हैं। मुंबई ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। रोहित 20 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
मुंबई की टीम ने 8 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 36 गेंद पर 54 रनों की साझेदारी कर ली है। सूर्यकुमार ने 27 गेंद पर 40 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरी ओर, रोहित ने 15 गेंद पर 20 रन जड़ दिए हैं।
मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले यानि शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। रोहित ने 11 गेंद पर 16 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से दो चौके निकले हैं। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 23 रन बनाए हैं। यादव ने अपनी पारी में चार चौके जड़े हैं।
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित और डीकॉक ने पारी की शुरुआत की थी। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पहला ओवर हरभजन सिंह लेकर आए थे। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन ही दिए। रोहित शर्मा इस मैच में कोलकाता के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।
मुंबई और कोलकाता के बीच खेले गए पिछले 6 मैच की बात करें तो 5 बार रोहित शर्मा की टीम ने बाजी मारी है। उसने 16 अक्टूबर 2020 को 19 गेंद शेष रहते कोलकाता को 8 विकेट से हराया था। इससे पहले उसने 23 सितंबर 2020, पांच मई 2019 और नौ मई 2018 को भी केकेआर को हराया था। इस दौरान उसे 28 अप्रैल 2019 को केकेआर ने 34 रन से हराया था। छह मई 2018 को हुए मैच में भी मुंबई ने कोलकाता को 13 रन से हराया था।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, मार्को जैनसेन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइटराइडर्स: नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।