Jaya Kishori on Rohit Sharma, Virat Kohli, MS Dhoni: रोहित शर्मा और विराट कोहली में से दोनों ही कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी के फेवरिट क्रिकेटर नहीं हैं। जया किशोरी के पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं। यह बत जया किशोरी ने खुद एक पॉडकास्ट के दौरान बताई। जया किशोरी से एंकर ने पूछा, ‘यदि आपसे पूछा जाए कि विराट या रोहित ने कौन फेवरिट है तो क्या जवाब होगा?’

इस पर जया किशोरी बोलीं, ‘महेंद्र सिंह धोनी।’ इस पर एंकर ने पूछा, ‘धोनी क्यों?’ जया किशोरी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता…। मैं सोचती हूं कि जो Calmness (धीरज) है उनके अंदर वह…। मुझे सब बराबर अच्छे लगते हैं, लेकिन आपका पर्सनल कुछ होता है, आपको पता नहीं होता है, लेकिन आपको अच्छा लगता है वह व्यक्ति…।’

निजी कारण नहीं, लेकिन अच्छे लगते हैं: जया किशोरी

जया किशोरी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘…कि जिस तरीके से वह हैं… अच्छे लगते हैं मुझे। मुझे धोनी बहुत अच्छे लगते हैं। वह कुछ करें तो आपको बोलना कि कुछ लोग होते हैं जो आपको अच्छे लगते हैं ना तो वह नॉर्मल पानी का बॉटल यहां से वहां भी रखते हैं तो लगता है कि कितने अच्छे से रखा है। तो यह वही है… कि कोई ऐसा बहुत ज्यादा पर्सनल रीजन (निजी कारण) नहीं है, लेकिन हां वह बहुत शांत स्वभाव के हैं।’

मेरे मन में धोनी के प्रति सम्मान: जया किशोरी

जया किशोरी ने कहा, ‘वह हर चीज में बड़ा स्टैबल (धैर्य बनाए रखना) रहते हैं। आप उनको देखिए। हार हो जीत हो। उनके एक्सप्रेशन (हावभाव) एक जैसे रहते हैं। वह बहुत ज्यादा उस चीज को ओपनली एक्सप्रेस (खुलकर जाहिर करना) नहीं करते। मेरे मन में उनके प्रति सच्चा सम्मान है।’

इसके बाद एंकर ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर बहुत सारे सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) के फॉलोवर्स हैं। आईपीएल आ रहा है। वे सब फॉलोवर्स अब आपको फॉलो करने वाले हैं। धोनी थाला धोनी थाला।’ इसके बाद जया किशोरी भी धोनी थाला, धोनी थाला को लिपसिंग करती हैं।

जया किशोरी के बारे में कुछ रोचक बातें

  • कथावाचक जया किशोरी का 13 जुलाई 1995 को कोलकाता में शिवशंकर शर्मा और सोनिया शर्मा के घर पर हुआ था।
  • भगवान कृष्ण के प्रति अपार श्रद्धा के कारण उनका जया किशोरी पड़ा। अब वह इसी नाम से दुनियाभर में विख्यात हैं।
  • जया किशोरी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। जया किशोरी के इंस्टाग्राम पर 1.14 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं।
  • जया किशोरी मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें हाल ही में सोशल मीडिया क्रिएटर का अवार्ड दिया था।
  • ‘द यूथ’ के अनुसार, वह 1 कथा के लिए 9.5 लाख रुपये फीस लेती हैं। फेम इंडिया मैगजीन ने उन्हें ‘युवा आध्यात्मिक आइकन’ माना है।

जया किशोरी की कुछ उपलब्धियां

  • जया किशोरी को 2016 में पुणे में भारतीय छात्र संसद पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार से सम्मानित किया था।
  • जया किशोरी को उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान की ओर से ‘समाज रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है।
  • जया किशोरी को संस्कार चैनल की ओर से ‘संस्कार आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2013-2014’ से सम्मानित किया जा चुका है।
  • जया किशोरी वुमेन एरा पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। उनको पेंसिल डॉटकॉम की ओर से इंस्पायरिंग वुमन के सम्मान भी दिया जा चुका है।
  • जया किशोरी को 2021 में आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स की ओर से ‘आइकॉनिक वुमन मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया।
  • जया किशोरी को 2022 में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स (जीईए) में वर्ष की सबसे प्रेरक महिला (आध्यात्मिक) का पुरस्कार भी मिला।