आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन की समय सीमा 31 अक्टूबर 2024 की शाम 5 बजे खत्म हो गई। इसके साथ ही सभी 10 टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज किये गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसके लिए उन्होंने कुल 558.5 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की।
इनमें से 21 बल्लेबाज (विकेटकीपर बल्लेबाज भी शामिल), 11 ऑलराउंडर्स और 14 गेंदबाज हैं। गेंदबाजों में 8 पेसर्स और 6 स्पिनर्स हैं। रिटेन किये गए खिलाड़ियों में से 36 भारतीय हैं। भारतीयों में 24 कैप्ड और 12 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने 6-6 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प चुना।
पांच टीमों- चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स (PBKS) ने क्रमश: 4, 3 और 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया। पंजाब किंग्स पर्स में सबसे ज्यादा धनराशि (110.5 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ) लेकर आईपीएल मेगा ऑक्शन में उतरेगी।
किस टीम ने किन-किन खिलाड़ियों को किया रिटेन
- चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी।
- दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल।
- गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान।
- कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह।
- लखनऊ सुपर जायंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी।
- मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा।
- पंजाब किंग्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह।
- राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल।
- सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड।
आईपीएल 2025/ टीम का आकार/ वेतन सीमा/ उपलब्ध स्लॉट
फ्रेंचाइजी | रिटेन किये गए कुल खिलाड़ी | रिटेन किये गए विदेश खिलाड़ी | रिटेन किये गए अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी | RTM | रिटेंशन में खर्च कुल धनराशि (रुपये में) | उपलब्ध सैलरी कैप (रुपये में) | उपलब्ध स्लॉट | उपलब्ध विदेशी स्लॉट |
चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 1 | 1 | 1 | 65 | 55 | 20 | 7 |
दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 1 | 1 | 2 | 47 | 73 | 21 | 7 |
गुजरात टाइटंस | 5 | 1 | 2 | 1 | 51 | 69 | 20 | 7 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 6 | 2 | 2 | 0 | 69 | 51 | 19 | 6 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 5 | 1 | 2 | 1 | 51 | 69 | 20 | 7 |
मुंबई इंडियंस | 5 | 0 | 0 | 1 | 75 | 45 | 20 | 8 |
पंजाब किंग्स | 2 | 0 | 2 | 4 | 9.5 | 110.5 | 23 | 8 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 3 | 0 | 1 | 3 | 37 | 83 | 22 | 8 |
राजस्थान रॉयल्स | 6 | 1 | 1 | 0 | 79 | 41 | 19 | 7 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 3 | 0 | 1 | 75 | 45 | 20 | 5 |
कुल | 46 | 10 | 12 | 14 | 558.5 | 641.5 | 204 | 70 |
रिटेन किये गए भारतीय कैप्ड खिलाड़ी
खिलाड़ी | टीम | धनराशि |
विराट कोहली (बल्लेबाज) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 21 करोड़ रुपये |
जसप्रीत बुमराह (तेज गेंदबाज) | मुंबई इंडियंस | 18 करोड़ रुपये |
संजू सैमसन (विकेटकीपर बल्लेबाज) | राजस्थान रॉयल्स | 18 करोड़ रुपये |
यशस्वी जायसवाल (बल्लेबाज) | राजस्थान रॉयल्स | 18 करोड़ रुपये |
रविंद्र जडेजा (ऑलराउंडर) | चेन्नई सुपर किंग्स | 18 करोड़ रुपये |
ऋतुराज गायकवाड़ (बल्लेबाज) | चेन्नई सुपर किंग्स | 18 करोड़ रुपये |
शुभमन गिल (बल्लेबाज) | गुजरात टाइटंस | 16.50 करोड़ रुपये |
अक्षर पटेल (ऑलराउंडर) | दिल्ली कैपिटल्स | 16.50 करोड़ रुपये |
सूर्यकुमार यादव (बल्लेबाज) | मुंबई इंडियंस | 16.35 करोड़ रुपये |
हार्दिक पंड्या (ऑलराउंडर) | मुंबई इंडियंस | 16.35 करोड़ रुपये |
रोहित शर्मा (बल्लेबाज) | मुंबई इंडियंस | 16.30 करोड़ रुपये |
रियान पराग (बल्लेबाज) | राजस्थान रॉयल्स | 14 करोड़ रुपये |
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर बल्लेबाज) | राजस्थान रॉयल्स | 14 करोड़ रुपये |
अभिषेक शर्मा (ऑलराउंडर) | सनराइजर्स हैदराबाद | 14 करोड़ रुपये |
कुलदीप यादव (स्पिनर) | दिल्ली कैपिटल्स | 13.25 करोड़ रुपये |
रिंकू सिंह (बल्लेबाज) | कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 करोड़ रुपये |
शिवम दुबे (ऑलराउंडर) | चेन्नई सुपर किंग्स | 12 करोड़ रुपये |
वरुण चक्रवर्ती (स्पिनर) | कोलकाता नाइट राइडर्स | 12 करोड़ रुपये |
रवि बिश्नोई (स्पिनर) | लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 करोड़ रुपये |
मयंक यादव (तेज गेंदबाज) | लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 करोड़ रुपये |
रजत पाटीदार (बल्लेबाज) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 करोड़ रुपये |
साई सुदर्शन (ऑलराउंडर) | गुजरात टाइटंस | 08.50 करोड़ रुपये |
तिलक वर्मा (बल्लेबाज) | मुंबई इंडियंस | 08 करोड़ रुपये |
नितीश कुमार रेड्डी (ऑलराउंडर) | सनराइजर्स हैदराबाद | 06 करोड़ रुपये |
रिटेन किये गए अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी
खिलाड़ी | टीम | धनराशि |
शशांक सिंह (बल्लेबाज) | पंजाब किंग्स | 5.50 करोड़ रुपये |
यश दयाल (तेज गेंदबाज) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 5 करोड़ रुपये |
एमएस धोनी (विकेटकीपर बल्लेबाज) | चेन्नई सुपर किंग्स | 4 करोड़ रुपये |
अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर बल्लेबाज) | दिल्ली कैपिटल्स | 4 करोड़ रुपये |
राहुल तेवतिया (स्पिनर) | गुजराता टाइटंस | 4 करोड़ रुपये |
शाहरुख खान (ऑलराउंडर) | गुजरात टाइटंस | 4 करोड़ रुपये |
हर्षित राणा (तेज गेंदबाज) | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 करोड़ रुपये |
रमनदीप सिंह (ऑलराउंडर) | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 करोड़ रुपये |
मोहसिन खान (तेज गेंदबाज) | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 करोड़ रुपये |
आयुष बदोनी (ऑलराउंडर) | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 करोड़ रुपये |
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर बल्लेबाज) | पंजाब किंग्स | 4 करोड़ रुपये |
संदीप शर्मा (तेज गेंदबाज) | राजस्थान रॉयल्स | 4 करोड़ रुपये |
रिटेन किये गए विदेशी खिलाड़ी
खिलाड़ी | टीम | धनराशि |
हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर बल्लेबाज) | सनराइजर्स हैदराबाद | 23 करोड़ रुपये |
निकोलस पूरन (विकेटकीपर बल्लेबाज) | लखनऊ सुपर जायंट्स | 21 करोड़ रुपये |
पैट कमिंस (तेज गेंदबाज) | सनराइजर्स हैदराबाद | 18 करोड़ रुपये |
राशिद खान (स्पिनर) | गुजरात टाइटंस | 18 करोड़ रुपये |
ट्रेविस हेड (बल्लेबाज) | सनराइजर्स हैदराबाद | 14 करोड़ रुपये |
मथीशा पथिराना (तेज गेंदबाज) | चेन्नई सुपर किंग्स | 13 करोड़ रुपये |
सुनील नरेन (स्पिनर) | कोलकाता नाइट राइडर्स | 12 करोड़ रुपये |
आंद्रे रसेल (ऑलराउंडर) | कोलकाता नाइट राइडर्स | 12 करोड़ रुपये |
शिमरोन हेटमायर (बल्लेबाज) | राजस्थान रॉयल्स | 11 करोड़ रुपये |
ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर बल्लेबाज) | दिल्ली कैपिटल्स | 10 करोड़ रुपये |