IPL Hat-tricks List: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 7वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। शार्दुल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। पर्पल कैप होल्डर इस गेंदबाज ने अभिषेक शर्मा और इशान किशन को लगातार गेंदों पर आउट करके सनराइजर्स को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, वह हैट्रिक नहीं ले पाए।

इंडियन प्रीमियर लीग में अबतक 22 बार गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं। लक्ष्मीपति बालाजी आईपीएल हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के पहले सीज़न में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेग स्पिनर अमित मिश्रा तीन अलग-अलग आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

युवराज सिंह ने एक ही सीजन में 2 बार हैट्रिक ली

युवराज सिंह एकमात्र अन्य गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक ली हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका में 2009 के आईपीएल सीजन में 16 दिनों के अंतराल में दो हैट्रिक हासिल की थी। राशिद खान ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके बाद से कोई गेंदबाज आईपीएल में हैट्रिक नहीं ले पाया है।

आईपीएल हैट्रिक की फुल लिस्ट

गेंदबाजटीमआउट हुए बल्लेबाजखिलाफमैच की तारीख
लक्ष्मीपति बालाजीचेन्नई सुपर किंग्सइरफान पठान<br>पीपी चावला
वीआर सिंह
पंजाब किंग्स10/05/2008
अमित मिश्रादिल्ली कैपिटल्स रवि तेजा
आरपी सिंह
प्रज्ञान ओझा
डेक्कन चार्जर्स15/05/2008
मखाया एनटिनीचेन्नई सुपर किंग्सरॉबिन उथप्पा
मार्क बाउचर
जैक कैलिस
कोलकाता नाइट राइडर्स18/05/2008
युवराज सिंहपंजाब किंग्सरॉबिन उथप्पा
मार्क बाउचर
जैक कैलिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु01/05/2009
रोहित शर्माडेक्कन चार्जर्सअभिषेक नायर
हरभजन सिंह
जेपी डुमिनी
मुंबई इंडियंस06/05/2009
युवराज सिंहपंजाब किंग्सहर्षल गिब्स
एंड्रयू साइमंड्स
वेणुगोपाल राव
डेक्कन चार्जर्स17/05/2009
प्रवीण कुमाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुडेमियन मार्टिन
सुमित नरवाल
पारस डोगरा
राजस्थान रॉयल्स18/03/2010
अमित मिश्राडेक्कन चार्जर्सरयान मैक्लेरेन
मनदीप सिंह
आरजे हैरिस
पंजाब किंग्स21/05/2011
अजीत चंदीलाराजस्थान रॉयल्सजेसी राइडर
सौरव गांगुली
रॉबिन उथप्पा
पुणे वारियर्स13/05/2012
सुनील नरेनकोलकाता नाइट राइडर्सडेविड हसी
अजहर महमूद
गुरकीरत सिंह
पंजाब किंग्स16/04/2013
अमित मिश्रासनराइजर्स हैदराबादभुवनेश्वर कुमार
आर शर्मा
अशोक डिंडा
पुणे वारियर्स17/04/2013
प्रवीण तांबेराजस्थान रॉयल्समनोज पांडे
यूसुफ पठान
रेयान टेन डोएशे
कोलकाता नाइट राइडर्स05/05/2014
शेन वॉटसनराजस्थान रॉयल्सशिखर धवन
मोइजेस हेनरिक्स
केवी शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद08/05/2014
अक्षर पटेलपंजाब किंग्सड्वेन ब्रावो
रविंद्र जडेजा
दिनेश कार्तिक
गुजरात लायंस01/05/2016
एंड्रयू टाईगुजरात लायंसअंकित शर्मा
मनोज तिवारी
शार्दुल ठाकुर
राइजिंग पुणे सुपरजायंट14/04/2017
सैमुएल बद्रीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुपार्थिव पटेल
मिचेल मैक्लेनाघन
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस14/04/2017
जयदेव उनादकटराइजिंग पुणे सुपरजायंटबिपुल शर्मा
राशिद खान
भुवनेश्वर कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद06/05/2017
सैम करनपंजाब किंग्सहर्षल पटेल
के रबाडा
संदिप लामिछाने
दिल्ली कैपिटल्स01/04/2019
श्रेयस गोपालराजस्थान रॉयल्सविराट कोहली
एबी डिविलियर्स
मार्कल स्टोइनिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु30/04/2019
हर्षल पटेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुहार्दिक पंड्या
कायरन पोलार्ड
राहुल चाहर
मुंबई इंडियंस26/09/2021
युजवेंद्र चहलराजस्थान रॉयल्सश्रेयस अय्यर
शिवम मावी
पैट कमिंस
कोलकाता नाइट राइडर्स18/04/2022
राशिद खानगुजरात टाइटंसआंद्रे रसेल
सुनील नरेन
शार्दुल ठाकुर
कोलकाता नाइट राइडर्स09/04/2023