IPL Players Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दुबई के कोका-कोला एरेना में मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 को मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। कमिंस आईपीएल इतिहास में 20 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। वह सिर्फ एक घंटे ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनके साथी खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। इस ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी थे। आईपीएल 2023 में उन्हें पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा था। स्टार्क और कमिंस के बाद स्पेंसर जॉनसन ने 10 करोड़ में खरीदा। झाय रिचर्ड्सन 5 करोड़ में बिके। इसके अलावा श्रीलंका के नुवान तुषारा 4.80 करोड़ में बिके। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

IND vs SA 2nd ODI LIVE SCORE: Watch Here

IPL Players Auction 2024 LIVE: Check Full List of Players Here

Live Updates

ipl auction 2024 date and time: मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के लिए 20 करोड़ से ऊपर की बोली लगी।

17:38 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: दिल्ली की टीम पर नजर

दिल्ली कैपिटल्स : रकम बाकी 28.95 करोड़ रुपये

संभावित खिलाड़ी: प्रियांश आर्य, हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, जोस इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा

दिल्ली कैपिटल्स की सबसे कमजोर कड़ी भारतीय बल्लेबाजों की कमी है। दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला की पिच पर हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा जैसे गेंदबाज काफी कारगार हो सकते है।

17:20 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर एक नजर

चेन्नई सुपर किंग्स: बाकी रकम 31.4 करोड़ रुपये

संभावित खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, जोश हेजलवुड

शार्दुल ठाकुर पहले भी इस टीम के साथ थे। टीम अंबाती रायुडु की जगह लेने के लिए किसी अनुभवी भारतीय बल्लेबाज के नाम पर भी विचार करेंगी और ऐसे में मनीष पांडे का विकल्प होगा।

17:06 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: गुजरात टाइटंस की टीम पर नजर

गुजरात टाइटंस: रकम बाकी 38.15 करोड़ रुपये

संभावित खिलाड़ी : शारदुल ठाकुर, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, अजमतुल्लाह उमरजई।

हार्दिक पंड्या का फिलहाल कोई विकल्प मिलना मुश्किल है। शारदुल ठाकुर या रचिन रविंद्र एक विकल्प हो सकते हैं।

16:55 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: मुफ्त में कैसे देखें मैच

इस बार IPL 2024 का मुफ्त में देखा जा सकता है। यह सुविधा जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी। मोबाइल यूजर्स भी फ्री में लाइव देख सकेंगे.

16:40 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: कहां होगा लाइव टेलीकास्ट

आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन को भारत में क्रिकेट फैन्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव देख सकेंगे। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर हैं।

16:29 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा

16:16 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान/ट्रेडेड), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड।

16:04 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: किस टीम के पास कितनी जगह

दिल्ली कैपिटल्स के पास नौ, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, आरसीबी के पास 6, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस के पास 8 खिलाड़ियों की जगह बची है।

15:49 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: कोलकाता को सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत

ऑक्शन में 77 खिलाड़ियों के स्लॉट हैं। इन 77 में 30 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा स्लॉट हैं। कोलकाता को 12 खिलाड़ियों की जरूरत है जिसमें से वह 4 विदेशी खिलाड़ी तक खरीद सकती है।

15:42 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: पहली बार विदेश में होगा ऑक्शन

आईपीएल का ऑक्शन पहली बार विदेश में हो रहा है। 19 दिसंबर को यह ऑक्शन दुबई में होगा

15:17 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: ये 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में भारत के कई अनकैप्ड खिलाड़ियों के तगड़ी बोली लक सकती है। इनमें अर्सिन कुलकर्णी, शुभम दुबे, मुशीर खान, समीर रिजवी और कुमार कुशागरा शामिल हैं।

15:11 (IST) 18 Dec 2023
IPL 2024 Auction Live Updates: कौन है ऑक्शन का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी आईपीएल ऑक्शन 2024 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। उनकी उम्र 38 साल है। उनके पास आईपीएल खेलने का अच्छा अनुभव है।

15:02 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction Live Updates: आईपीएल ऑक्शन का सबसे युवा खिलाड़ी कौन होगा

आईपीएल 2024 ऑक्शन का सबसे युवा खिलाड़ी क्वेना मफाका होंगे। दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी की उम्र 17 साल है।

14:46 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction Live Updates: फ्रेंचाइजियों के पर्स पर एक नजर

गुजरात टाइटंस (38.15 करोड़ रुपये), सनराइजर्स हैदराबाद (34 करोड़ रुपये), कोलकाता नाइट राइडर्स (32.7 करोड़ रुपये), चेन्नई सुपर किंग्स (31.4 करोड़ रुपये), पंजाब किंग्स (29.1 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (28.95 करोड़ रुपये), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (23.25 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (17.75 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स (14.5 करोड़ रुपये) और लखनऊ सुपर जायंट्स (13.15 करोड़ रुपये)।

14:36 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction Live Updates: इन खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये

वानिंदु हसरंगा, फिलिप साल्ट, कॉलिन मुनरो, शेरफेन रदरफोर्ड, टॉम कुरेन, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, जेम्स नीशम, डैनियल सैम्स, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, झाय रिचर्डसन, टिम साउदी

14:23 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction 2024 Live Updates: 13 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये

आईपीएल ऑक्शन के लिए कुल 13 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है। श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा, कॉलिन मुनरो और जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखी है।

14:04 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction 2024 Live: 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, हैरी ब्रूक, ट्रैविस हेड, रिले रोसौव, स्टीव स्मिथ, गेराल्ड कोएत्जी, पैट कमिंस, क्रिस वोक्स, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, आदिल राशिद, रासी वैन डेर डुसेन, जेम्स विंस, सीन एबॉट, जेमी ओवरटन, डेविड विली, बेन डकेट और मुस्तफिजुर रहमान।

13:48 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction Live Updates: इतने खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

आईपीएल ऑक्शन में 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इनमें से सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव और हर्षल पटेल ये नाम हैं। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी सबसे ज्यादा हैं।

13:31 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction 2024 Live: आईपीएल 2024 में नीलामी कौन कराएगा

मल्लिका सागर आईपीएल 2024 की नीलामी कराएंगी। उन्होंने हाल ही में 9 दिसंबर को वुमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन की मेजबानी की थी। उनसे पहले ह्यूज एडमीडस नीलामी कराते थे। आईपीएल के 16 वर्षों में पहली बार कोई महिला नीलामी कराएगी।

13:15 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction Live Updates: कितने विदेशी खिलाड़ियों की बोली लगेगी

आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए कुल 119 विदेशी खिलाड़ियों ने नाम दिया है। केवल 30 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली है। 80 विदेशी खिलाड़ी अनसोल्ड रहेंगे।

13:04 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction 2024 Live Updates: कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली और कितने रहेंगे अनसोल्ड

आईपीएल ऑक्शन में मंगलवार को कुल 333 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इनमें से कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदार मिलेगा। 256 खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाएंगे। 214 खिलाड़ी भारतीय हैं। 119 खिलाड़ी विदेशी हैं। 2 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन से हैं।

12:53 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction 2024: मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ

12:37 (IST) 18 Dec 2023
आईपीएल नीलामी लाइव अपडेट्स: कितने खिलाड़ियों की बोली लगेगी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इतने ही खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 256 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिलेगा।

12:23 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction Live Updates: आईपीएल नीलामी की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन का टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैंस आईपीएल 2024 के ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

12:17 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction 2024 Live:कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 को होगा। दुबई का कोका-कोला अरेना इसका आयोजन स्थल है। खिलाड़ियों की नीलामी की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगी।

12:11 (IST) 18 Dec 2023
IPL Auction 2024 Live Updates: आईपीएल नीलामी की जानकारी पाएं

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन को लेकर Jansatta.Com के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 17वें सीजन की नीलामी 19 दिसंबर 2023 को होनी है। इससे पहले आप यहां नीलामी से जुड़ी हर जानकारी पा सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन मंगलवार, 19 दिसंबर को दुबई में होगा। हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी और फिर रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाने से लीग पहले से ही सुर्खियों में है। खिलाड़ियों के रिटेंशन के आखिरी दिन हार्दिक के ट्रेड को लेकर खूब हंगामा हुआ। फिर नीलामी से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाकर मुंबई इंडियंस ने सनसनी मचा दी। फिलहाल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के इस कदम पर बहस जारी है। क्रिकेट समुदाय इस पर बंटा हुआ है। हार्दिक को कप्तान बनना का मुंबई इंडियंस का फैसला कितना सही साबित होता है इसके लिए अगले सीजन तक इंतजार करना होगा। फिलहाल फोकस नीलामी पर होगी। पिछले साल मिनी ऑक्शन में सैम करन ने सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया था। वह 18 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके थे। पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या उनका रिकॉर्ड एक ही साल में टूट में जाएगा? मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों को कुछ ही स्लॉट भरने होते हैं, ऐसे में खिलाड़ी काफी महंगे बिकते हैं।