IPL Players Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दुबई के कोका-कोला एरेना में मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 को मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। कमिंस आईपीएल इतिहास में 20 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। वह सिर्फ एक घंटे ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनके साथी खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। इस ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी थे। आईपीएल 2023 में उन्हें पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा था। स्टार्क और कमिंस के बाद स्पेंसर जॉनसन ने 10 करोड़ में खरीदा। झाय रिचर्ड्सन 5 करोड़ में बिके। इसके अलावा श्रीलंका के नुवान तुषारा 4.80 करोड़ में बिके। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
IND vs SA 2nd ODI LIVE SCORE: Watch Here
IPL Players Auction 2024 LIVE: Check Full List of Players Here
ipl auction 2024 date and time: मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के लिए 20 करोड़ से ऊपर की बोली लगी।
चेतन सकारिया का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। कोलकाता ने उन्हें खरीदा। वह पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। वह गुजरात टाइटंस के पहले हिस्सा थे। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ सुपर जायंट्स भी रेस में कूदी। बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रेस में एंट्री मांगी। 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वह पहले गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे।
अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख रुपये की बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस ने खरीदा। पैट कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके लिए बोली लगाई। मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई और चेन्नई में होड़ लगी। बाद में आरसीबी ने एंट्री मारी। सनराइजर्स हैदराबाद भी रेस में कूदी। आरसीबी और हैदराबाद में जंग देखने को मिली। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले साल सैम करन 18.50 करोड़ रुपये में बिके थे। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा
शार्दुल ठाकुर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। वह पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा था। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। शार्दुल को चेन्नई ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा। वह पहले भी धोनी की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। वह पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। वह बेस प्राइस पर ही बिके।
ट्रेविस हेड का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने उन्हें 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा। करुण नायर, स्टीव स्मिथ और मनीष पांडे अनसोल्ड रहे। पहले सेट में केवल 3 खिलाड़ी ही बिके
दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वह अनसोल्ड रहे। पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का वह हिस्सा थे। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। सनराइजर्स हैदराबाद के वह पहले हिस्सा थे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान भी रेस में कूदी। दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीदा।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन शुरू हो गया है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल फ्रेंचाइजियों को संबोधित कर रहे हैं। थोड़ी देर में पहली बोली लगेगी। इससे पहले नीलामीकर्ता मल्लिका सागर स्टेज पहुंचेंगी।
थोड़ी देर में खिलाड़ियों की बोली लगने शुरू हो जाएगी। खिलाड़ियों की नीलामी दुबई के कोका कोला एरिना में स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे) शुरू होगी। इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा और JioCinema ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों की बोली मल्लिका सागर लगवाएंगी। मल्लिका सागर ने हाल ही में 9 दिसंबर को वुमन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी की मेजबानी की थी। उन्होंने ह्यू एडमीडेस की जगह ली है और आईपीएल के 16 वर्षों में पहली महिला नीलामीकर्ता हैं।
रिटेनशन/रिलीज की समय सीमा समाप्त हो गई है। हालांकि, आईपीएल के नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो सीजन समाप्त होने के एक महीने बाद शुरू होती है और नीलामी की तारीख से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है। फिर अगले सीजन की शुरुआत से एक महीने पहले तक खुली रहती है। नीलामी के अगले दिन 20 दिसंबर 2023 से 2024 का सीजन शुरू होने से एक महीने पहले तक फिर से ट्रेड संभव होगा।
गुजरात टाइटंस के पास किसी भी टीम की तुलना में सबसे अधिक पैसा है। उसके पर्स में 38.15 करोड़ रुपए (लगभग 4.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) बचे हैं। उसे आठ स्लॉट (दो विदेशी) भरने हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में सबसे कम 13.15 करोड़ रुपए (लगभग 1.58 मिलियन डॉलर लगभग) की धनराशि है। इतनी धनराशि में उसे 6 स्लॉट (दो विदेशी) भरने हैं।
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन कब और कहां होगा की बात करें तो यह 19 दिसंबर 2023 को दुबई में होगी। पहली बार आईपीएल की नीलामी विदेश में आयोजित की जा रही है।
बीसीसीआई के अनुसार, इस साल की नीलामी के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से टीमों ने 333 नामों (214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी) को शॉर्टलिस्ट किया। इनमें से 116 खिलाड़ी कैप्ड, 215 अनकैप्ड और दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। 10 टीमों में कुल 77 स्लॉट भरे जाने बाकी हैं। इनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।
हां, यह एक मिनी ऑक्शन है। आईपीएल से पहले की आखिरी नीलामी। आईपीएल 2025 से पहले एक और मेगा नीलामी होगी। 10 आईपीएल टीमों ने खिलाड़ियों के एक सेट को बरकरार रखा है या उनका ट्रेड किया है। मिनी ऑक्शन के जरिए वे अपने शेष स्लॉट भरने की कोशिश करेंगी। यह नीलामी मेगा ऑक्शन से अलग है। यह मिनी ऑक्शन है। इसमें एक टीम का मूल तत्व काफी हद तक अपरिवर्तित रहता है, क्योंकि वे सही संतुलन खोजने और खामियों को दूर करने की कोशिश करते हैं।
जोश हेजलवुड आईपीएल 2024 में पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से वह मार्च और अप्रैल में नहीं खेल पाएंगे। वह मई के पहले सप्ताह में ही फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, तब तक टूर्नामेंट आधे से ज्यादा निकल चुका होगा। ऐसे में शायद ही कोई टीम उन पर दांव लगाए।
बांग्लादेश के तस्किन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने ऑक्शन में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। वह जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलना चाहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल के पहले लेग का हिस्सा नहीं होंगे। वह पिता बनने वाले हैं और उस समय पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। ऑक्शन में बोली लगाते हुए टीमें इस बात का ध्यान रखेंगी।
आईपीएल ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल की गई थी। हालांकि आखिरी समय तक इस लिस्ट में बदलाव जारी हैं। जहां तीन खिलाड़ियों ने नाम वापस लिए वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में शामिल हुए हैं।
रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर (आरसीबी): रकम बाकी 23.25 करोड़ रुपये
संभावित खिलाड़ी: स्टार्क, कमिंस, मानव सुथार
हर्षल पटेल को बाहर करने के बाद टीम किसी विदेशी तेज गेंदबाज पर नजर रखेगी। मो बोबाट के टीम निदेशक बनने से कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क के अलावा इंग्लैंड के गस एटकिंसन और रीस टोपले के लिए भी बोली लग सकती है।
मुंबई इंडियंस: रकम बाकी 17.75 करोड़ रुपये
संभावित खिलाड़ी: हसरंगा, मानव सुथार, आशुतोष शर्मा, दर्शन मिसल
फ्रेंचाइजी के पास बहुत अधिक रकम नहीं है, लेकिन वह अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के मामले में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार के लिए बोली लगा सकती है। विदेशी स्पिनरों की बात करें तो वानिंदु हसरंगा उनके निशाने पर होंगे।
लखनऊ सुपरजायंट्स: रकम बाकी 13.15 करोड़ रुपये
संभावित खिलाड़ी: गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, आशुतोष शर्मा
लखनऊ की टीम तेज गेंदबाजी विकल्प पर विचार करेगी। स्टार्क, हेजलवुड और दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी तीन ऐसे विकल्प है जिस पर यह टीम अपना दांव चल सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) – रकम बाकी 32.70 करोड़ रुपये
संभावित खिलाड़ी: मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, रचिन रविंद्र, हर्षल पटेल।
केकेआर को अच्छे तेज गेंदबाजों की जरूरत है। फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पैट कमिंस या जोश हेजलवुड में किसी एक के साथ-साथ हर्षल पटेल के लिए बोली लगा सकती है।
आईपीएल ऑक्शन का समय बदल दिया गया है। पहले यह ऑक्शन दोहपर तीन बजे शुरू होना था लेकिन अब यह समय बदल गया है। ऑक्शन अब दोपहर एक बजे शुरू होगा।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन मंगलवार, 19 दिसंबर को दुबई में होगा। हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी और फिर रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाने से लीग पहले से ही सुर्खियों में है। खिलाड़ियों के रिटेंशन के आखिरी दिन हार्दिक के ट्रेड को लेकर खूब हंगामा हुआ। फिर नीलामी से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाकर मुंबई इंडियंस ने सनसनी मचा दी। फिलहाल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के इस कदम पर बहस जारी है। क्रिकेट समुदाय इस पर बंटा हुआ है। हार्दिक को कप्तान बनना का मुंबई इंडियंस का फैसला कितना सही साबित होता है इसके लिए अगले सीजन तक इंतजार करना होगा। फिलहाल फोकस नीलामी पर होगी। पिछले साल मिनी ऑक्शन में सैम करन ने सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया था। वह 18 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके थे। पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या उनका रिकॉर्ड एक ही साल में टूट में जाएगा? मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों को कुछ ही स्लॉट भरने होते हैं, ऐसे में खिलाड़ी काफी महंगे बिकते हैं।
