IPL Players Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दुबई के कोका-कोला एरेना में मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 को मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। कमिंस आईपीएल इतिहास में 20 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। वह सिर्फ एक घंटे ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनके साथी खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। इस ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी थे। आईपीएल 2023 में उन्हें पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा था। स्टार्क और कमिंस के बाद स्पेंसर जॉनसन ने 10 करोड़ में खरीदा। झाय रिचर्ड्सन 5 करोड़ में बिके। इसके अलावा श्रीलंका के नुवान तुषारा 4.80 करोड़ में बिके। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

IND vs SA 2nd ODI LIVE SCORE: Watch Here

IPL Players Auction 2024 LIVE: Check Full List of Players Here

Live Updates

ipl auction 2024 date and time: मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के लिए 20 करोड़ से ऊपर की बोली लगी।

21:02 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: नांद्रे बर्गर को राजस्थान ने खरीदा

केएल श्रीजीत अनसोल्ड रहे। नांद्रे बर्गर का बेस प्राइस 50 लाख है। राजस्थान ने बेस प्राइस पर खरीदा। शाकिब हुसैन को कोलकाता ने 20 लाख में खरीदा। गुरजपनीत सिंह अनसोल्ड रहे। सौरभ चौहान को आरसीबी ने 20 लाख रुपये में खरीदा। इसके साथ ही आईपीएल 2024 का ऑक्शन समाप्त हुआ।

20:58 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: शाई होप दिल्ली से खेलेंगे

शाई होप का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। दिल्ली ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बेस प्राइस में बिके। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। कोलकाता ने बेस प्राइस पर खरीदा। दुष्मंथा चमीरा का बेस प्राइस 50 लाख है। वह अनसोल्ड रहे। मैट हेनरी का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। एडम मिल्न अनसोल्ड रहे। स्वास्तिक चिकारा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। दिल्ली ने बेस प्राइस पर खरीदा। अमनदीप खरे का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। आबिद मुश्ताक का बेस प्राइस 20 लाख है। राजस्थान ने बेस प्राइस पर खरीदा। रोहित रायुडू का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। शिवालिक शर्मा का बेस प्राइस 20 लाख है। मुंबई ने बेस प्राइस पर खरीदा। स्वप्निल सिंह का बेस प्राइस 20 लाख। आरसीबी ने बेस प्राइस पर खरीदा। जी अजितेश का बेस प्राइस 20 लाख है। अनसोल्ड रहे। अविनिश राव अवरेली का बेस प्राइस 20 लाख है। चेन्नई ने बेस प्राइस पर खरीदा।

20:50 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: रिले रोसौव 8 करोड़ में बिके

करुण नायर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। मनीष पांडे का बेस प्राइस 50 लाख है। कोलकाता ने बोली लगाई। उनकी घर वापसी हुई। रिले रोसौव का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये। पंजाब ने बोली लगाई। दिल्ली भी रेस में कूदी। वह पहले दिल्ली का हिस्सा थे। पंजाब ने 8 करोड में खरीदा। ऑक्शन की शुरुआत में वह अनसोल्ड रहे थे। स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे। लॉकी फर्ग्युसन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। आरसीबी ने बेस प्राइस पर खरीदा। अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान का बेस प्राइस 2 करोड़ है। कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। बेस प्राइस में बिके। मोहम्मद वकार सलामखेल का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। सौरभ चौहान का बेस प्राइस 20 लाख है। अनसोल्ड रहे। मोहम्मद अरशद खान का बेस प्राइस 20 लाख है। लखनऊ ने बेस प्राइस पर खरीदा। माइकल ब्रेसवेल का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। अनसोल्ड रहे। ऑक्शन के सबमसे उम्रदराज खिलाड़ी मोहम्मद नबी का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। मुंबई ने बेस प्राइस पर खरीदा।

20:11 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: रॉबिन बिंस को गुजरात ने 3 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा

जी अजीतेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। गौरव चौधरी का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। विकेटकीपर रॉबिन बिंस का बे प्राइस 20 लाख रुपये है। चेन्नई और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात और हैदरबाद भी रेस में कूदी। गुजरात ने 3 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। विपिन सौरभ का बेस प्राइस 20 लाख है। वह अनसोल्ड रहे। केएम आसिफ का बेस प्राइस 20 करोड़ रुपये है। अनसोल्ड रहे। शाकिब हुसैन का बेस प्राइस 20 लाख है। अनसोल्ड रहे। मोहम्मद कैफ का बेस प्राइस 20 लाख है। अनसोल्ड रहे। अभिलाष शेट्टी का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। गुरजपनीत सिंह का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। पृथ्वी राज यारा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। शुभम अग्रवाल का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। प्रिंस चौधरी का बेस प्राइस 20 लाख है। पंजाब ने बेस प्राइस पर खरीदा। जथावेद सुब्रमणयम का बेस प्राइल 20 लाख है। सनराइजर्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।

20:00 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: सुमित कुमार को दिल्ली ने 1 करो़ड़ में खरीदा

हर्ष दुबे का बेस प्राइस 20 लाख था। वह अनसोल्ड रहे। अंशुल कंबोज का बेस प्राइस 20 लाख था। मुंबई ने बेस प्राइस पर खरीदा। तनुष कोठियन का बेस प्राइस 20 लाख था। वह अनसोल्ड रहे। सुमीत कुमार का बेस प्राइस 20 लाख था। दिल्ली और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 1 करोड़ में खरीदा। कमलेश नागरकोटी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। प्रदोष पॉल का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। रोहित रायुडू का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। आशुतोष शर्मा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। विश्वनाथ प्रताप सिंह का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई। बेस प्राइस पर बिके। शशांक सिंह का बेस प्राइस 20 लाख है। पंजाब ने बेस प्राइस पर खरीदा। तनय त्यागराजन का बेस प्राइस 20 लाख है। पंजाब ने बेस प्राइस पर खरीदा।

19:50 (IST) 19 Dec 2023
IPL Auction Live Updates: नुवान तुषारा को मुंबई ने 4.80 करोड़ में खरीदा

श्रीलंका के पेसर नुवान तुषारा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। आरसीबी और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस भी रेस में कूदी। नुवान तुषारा को मुंबई ने 4.80 करोड़ में खरीदा। संदीप वॉरियर का बेस प्राइस 50 लाख है। अनसोल्ड रहे। इंग्लैंड के ल्यूक वुड का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। स्वास्तिक चिकारा का बेस प्राइस 20 लाख है। वह अनसोल्ड रहे। ऋतिक ईश्वरन का बेस प्राइस 20 लाख है। वह अनसोल्ड रहे। हिम्मत सिंह का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। शशांक सिंह का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। सुमित वर्मा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। सुमीत वर्मा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। नमन धीर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। मुंबई ने खरीदा।

19:42 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: झाय रिचर्ड्सन को दिल्ली ने 5 करोड़ में खरीदा

इंग्लैंड के टाइमल मिल्स का बेस प्राइस 1.50 करोड़ बेस प्राइस था। वह अनसोल्ड रहे। एडम मिल्न का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज लांस मॉरिस का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। मुस्तिफिजुर रहमान का बेस प्राइस 2 करोड़ है। चेन्नई ने बोली लगाई। वह बेस प्राइस पर बिके। झाय रिचर्ड्सन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में कूदी। दिल्ली ने उन्हें 5 करोड़ में खरीदा।

19:35 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: स्पेंसर जॉनसन को गुजरात ने 10 करोड़ में खरीदा

दुशमंथा चमीरा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। बेन ड्वारशुइस का बेस प्राइस 50 लाख है। वह अनसोल्ड रहे। मैट हेनरी का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। काइल जेमीसन अनसोल्ड रहे। स्पेंसर जॉनसन का बेस प्राइस 50 लाख है। वह गुजरात टाइटंस और केकेआर ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली भी रेस में कूदी। गुजरात ने 10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

19:26 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: टॉम करन को आरसीबी ने खरीदा

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर कैश अहमद का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। माइकल ब्रेसवेल का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। अनसोल्ड रहे। टॉम करन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। बेस प्राइस पर खरीदा। जिमी नीशम का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीमो पॉल का बेस प्राइस 75 लाख है। वह अनसोल्ड रहे। ओडियन स्मिथ का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। डेविड विली का बेस प्राइस 2 करोड़ है। लखनऊ ने बेस प्राइस पर खरीदा। साई होप का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे।

19:20 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: एक्सीलरेटेड ऑक्शन शुरू

एक्सीलरेटेड ऑक्शन शुरू है। फिन एलन अनसोल्ड रहे। कोलिन मनरो अनसोल्ड रहे। वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को खरीदने में कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस पर बिके। एश्टन टर्नर का बेस प्राइस 1 करोड़ बेस प्राइस है। लखनऊ ने बेस प्राइस पर खरीदा। रासी वेन डेर डुसेन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। अनसोल्ड रहे।

18:42 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE:अब एक्सीलरेटेड ऑक्शन की बारी

आईपीएल 2024 का ऑक्शन आखिरी स्टेज में है। अब एक्सीलरेटेड ऑक्शन की बारी है। फ्रेंचाइजी अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों का नाम चुनकर देंगी, जिन्हें वह खरीदना चाहती हैं। उनके लिए बोली लगेगी। एक्सीलरेटेड ऑक्शन में पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों पर निगाहें होंगी।

18:38 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: नीलामी में छाए कंगारू और भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी

आईपीएल ऑक्शन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियो के लिए शानदार रहा है। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को 20 करोड़ से ऊपर की बोली लगी। कोलकाता ने उन्हें 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। हर्षल पटेल अभी तक इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें पंजाब ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो समीर रिजवी को चेन्नई ने 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। शुभम दुबे को राजस्थान ने 5 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा। शाहरुख खान को गुजरात ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।

18:34 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: एम. सिद्धार्थ को 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ ने खरीदा

अनकैप्ड स्पिनर्स के लिए बोली लग रही है। शिवा सिंह अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 20 लाख था। मानव सुथार का बेस प्राइस 20 लाख है। गुजरात ने बोली लगाई। बेस प्राइस में बिके। एम. सिद्धार्थ का बेस प्राइस 20 लाख है। लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने भी दिलचस्पी दिखाई। 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ ने खरीदा। मुरुगन अश्विन का बेस प्राइस 20 लाख है। वह पहले राजस्थान का हिस्सा थे। अनसोल्ड रहे। श्रेयस गोपाल का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। बेस प्राइस में बिके। पुलकित नारंग का बेस प्राइस 20 लाख है। अनसोल्ड रहे।

18:25 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: कार्तिक त्यागी को गुजरात ने खरीदा

कार्तिक त्यागी का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उनको 60 लाख में गुजरात ने खरीदा। रसीख डार का बेस प्राइस 20 लाख है। दिल्ली ने बेस प्राइस पर खरीदा। सुशांत मिश्रा को 2.20 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। इशान पोरेल अनसोल्ड रहे। आकाश सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा।कुलदिप यादव अनसोल्ड रहे।

18:16 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: यश दयाल 5 करोड़ में बिके

अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की बोली लग रही है। यश दयाल का बेस प्राइस 20 लाख है। पिछले साल रिंकू सिंह ने इनके एक ही ओवर में 5 छक्के जड़े थे। गुजरात का वह हिस्सा थे। 3 करोड़ 20 लाख रुपये में बिके थे। आरसीबी और गुजरात में उनके लिए होड़ लगी। आरसीबी ने उन्हें 5 करोड़ में खरीदा।

18:10 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: कुमार कुशाग्र को दिल्ली ने 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा

अनकैप्ड विकेटकीपर्स के लिए बोली लग रही है। इंग्लैंड के टॉम कोहलर-कैडमोर के लिए का बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। राजस्थान ने बेस प्राइस में खरीदा। रिकी भुई का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। वह बेस प्राइस पर बिके। उर्विल पटेल का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। गुजरात टाइटंस का वह हिस्सा थे। वह अनसोल्ड रहे। विष्णु सोलंकी का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहे। झारखंड के कुमार कुशाग्र का बेस प्राइस 20 लाख है। चेन्नई और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने एंट्री मारी। दिल्ली ने उन्हें 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा

17:46 (IST) 19 Dec 2023
रमनदीप सिंह को 20 लाख की बेस प्राइस में कोलकाता ने खरीदा

रमनदीप सिंह को 20 लाख की बेस प्राइस में कोलकाता ने खरीदा। वह पहले मुंबई इंडियंस के हिस्सा थे। अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो शुभम दुबे, समीर रिजवी और शाहरुख खान काफी महंगे बिके।

17:44 (IST) 19 Dec 2023
Live Auction Updates: शाहरुख खान को 7 करोड़ 40 लाख रुपये में गुजरात ने खरीदा

शाहरुख खान का बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। वह पहले पंजाब का हिस्सा थे। पंजाब ने ही उनके लिए बोली लगाई। गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई। शाहरुख खान को 7 करोड़ 40 लाख रुपये में गुजरात ने खरीदा।

17:36 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: अर्शिन कुलकर्णी बेस प्राइस पर बिके

पुणे के अर्शिन कुलकर्णी का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। वह बेस प्राइस में बिके। अतीत सेठ अनसोल्ड रहे। ऋतिक शौकिन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। वह मुंबई का हिस्सा थे। अनसोल्ड रहे।

17:33 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: सरफराज खान अनसोल्ड रहे

अशरद खान अनसोल्ड रहे। 20 लाख उनका बेस प्राइस था। सरफराज खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स के वह पिछले साल हिस्सा थे। वह अनसोल्ड रहे। राज अंगद बावा अनसोल्ड रहे। वह यश ढुल की अगुआई में जीती अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे। पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे। वृवरांत शर्मा अनसोल्ड रहे।

17:30 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: अंगकृष रघुवंशी को केकेआर ने खरीदा

अंगकृष रघुवंशी को केकेआर ने बेस प्राइस 20 करोड़ रुपये में खरीदा। अब अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की बोली लग रही है।

17:28 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: यूपी के समीर रिजवी 8 करोड़ 40 लाख में चेन्नई ने खरीदा

केरल के रोहन कन्नुमल अनसोल्ड रहे। प्रियांश आर्या अनसोल्ड रहे। मनन वोहरा अनसोल्ड रहे। समीर रिजवी का 20 लाख बेस प्राइस है। चेन्नई और गुजरात ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 11 टी20 में उनके 295 रन है। 134.70 का स्ट्राइक रेट है। 49.16 का औसत है। चेन्नई ने उन्हें 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।

17:17 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: शुभम दुबे को राजस्थान ने खरीदा

ब्रेक के बाद आईपीएल ऑक्शन फिर से शुरू हो गया है। शुभम दुबे के लिए ब्रेक के बाद सबसे पहले बोली लगी। 20 लाख ब्रेस प्राइस है। दिल्ली और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। विदर्भ से वह घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 20 मैच की 19 पारी में उन्होंने 485 रन बनाए हैं। 145.20 का उनका स्ट्राइक रेट रहा है। राजस्थान ने 5 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।

16:51 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: स्टार्क और कमिंस के नाम रहा ऑक्शन

आईपीएल 2024 का ऑक्शन अबतक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम रहा है। मिचेल स्टार्क ने सिर्फ एक घंटे में पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों खिलाड़ियों के लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगी। कोलकाता ने स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में अबतक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

16:01 (IST) 19 Dec 2023
IPL Auction Live Updates: मुजीब उर रहमान अनसोल्ड

अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। स्पिनर्स को खरीदने में फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

16:00 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: ईश सोढ़ी और तबरेज शम्सी अनसोल्ड

न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे। साउथ अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहे।

15:58 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: आदील रशीद अनसोल्ड रहे

अफगानिस्तान के स्पिनर वकार सलामशेख अनसोल्ड रहे। इंग्लैंड के आदिल रशीद अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। अकील होसैन का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। वह अनोसल्ड रहे।

15:56 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: उनादकट हैदराबाद से खेलेंगे

जयदेव उनादकट को 1.6 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। दिलशान मदुशंका को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा। अब स्पिनर्स की बोली लग रही है।

15:47 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में कोलकाता ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दिल्ली और मुंबई में होड़ लगी। कोलकाता ने 9 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली के बाद एंट्री मारी। इसके बाद रेस में गुजरात टाइटंस भी कूदी। पैट कमिंस का रिकॉर्ड टूटा। 24 करोड़ 75 लाख में कोलकाता ने खरीदा

15:31 (IST) 19 Dec 2023
IPL 2024 AUCTION LIVE: शिवम मावी को लखनऊ ने खरीदा

शिवम मावी का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। वह पहले गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लखनऊ और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। उन्हें लखनऊ ने 6 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन मंगलवार, 19 दिसंबर को दुबई में होगा। हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी और फिर रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाने से लीग पहले से ही सुर्खियों में है। खिलाड़ियों के रिटेंशन के आखिरी दिन हार्दिक के ट्रेड को लेकर खूब हंगामा हुआ। फिर नीलामी से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाकर मुंबई इंडियंस ने सनसनी मचा दी। फिलहाल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के इस कदम पर बहस जारी है। क्रिकेट समुदाय इस पर बंटा हुआ है। हार्दिक को कप्तान बनना का मुंबई इंडियंस का फैसला कितना सही साबित होता है इसके लिए अगले सीजन तक इंतजार करना होगा। फिलहाल फोकस नीलामी पर होगी। पिछले साल मिनी ऑक्शन में सैम करन ने सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया था। वह 18 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके थे। पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या उनका रिकॉर्ड एक ही साल में टूट में जाएगा? मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों को कुछ ही स्लॉट भरने होते हैं, ऐसे में खिलाड़ी काफी महंगे बिकते हैं।