IPL Auction 2020 Team Players List, CSK, RR, MI, KKR, RCB, KXIP, SRH, DC Team 2020 Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अगले सीजन यानी आईपीएल (IPL) 2020 के लिए गुरुवार (19 दिसंबर 2019) को कोलकाता स्थित आईटीसी रॉयल बंगाल होटल में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस सबसे महंगे बिके। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने खरीदा। वे आईपीएल के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।
पैट कमिंस से पहले पहले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पिछले साल 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। ओवरऑल बात करें तो यह रिकॉर्ड भारत को 2-2 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाने वाला पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम है। युवराज को 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (मौजूदा दिल्ली कैपिटल्स) ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।
नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीयों की बात करें तो पीयूष चावला नंबर वन पर रहे। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे महंगे वरुण चक्रवर्ती बिके। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
शिल्पा शेट्टी की टीम ने विदेशी ने देसी क्रिकेटरों पर जताया भरोसा, यशस्वी के लिए खर्च किए 2.40 करोड़
हैदराबाद ने मिशेल मार्श को बेस प्राइस में खरीदा, विराट-प्रियम के लिए अदा की 10 गुनी कीमत
धोनी की टीम ने पीयूष चावला पर लगाया बड़ा दांव, सबसे महंगे भारतीय बने
दुनिया हिलाने को तैयार रोहित ब्रिगेड, क्रिस लिन समेत इस दिग्गज पर लगाया बड़ा दांव
प्रिटी जिंटा की पंजाब ने मैक्सवेल पर लगाया बड़ा दांव, शेल्डन कोटेरल पर खर्च किए 8.5 करोड़ रुपए
शिमरान हेटमॉयर को 17 गुनी कीमत में खरीदा, कैरी भी बेस प्राइस की 5 गुना कीमत में बिके
केकेआर ने दो गेंद में हैट्रिक लेने वाले 48 साल के प्रवीण तांबे को खरीदा
आईपीएल में 2 गेंद में हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा करने वाले 48 साल के स्पिनर प्रवीण तांबे नीलामी में बिकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि, नीलामी में शामिल 14 साल के सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के नूर मोहम्मद को कोई खरीदार नहीं मिला।
मैक्सवेल 2014 से 2017 तक किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेले थे। 2018 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। पिछले साल उन्होंने लीग में नहीं खेलने का फैसला किया था।
बुमराह पिछले दिनों भारतीय टीम के नेट अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते देखे गये थे। उन्होंने पीठ के स्ट्रैस फ्रैक्चर से लगभग पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज को लगता है कि वह जनवरी या फरवरी से खेलना शुरू कर सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने शुक्रवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से सही तरह से उबर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह भारतीय तेज गेंदबाज अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की आगामी सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला से वापसी करेगा।
किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्विटर पर मैक्सवेल की पारी की प्रशंसा की जो तीन साल के बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘‘बिग शो’ ने ‘बिग शो’ दिखाया। ग्लेन मैक्सवेल अपनी खतरनाक फार्म में हैं जिन्होंने बीबीएल में महज 39 गेंद में 83 रन बनाए।’’
किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल के लिए आक्रामक बोली इस लिए लगाई क्योंकि टीम को मध्यक्रम में अनुभवी विस्फोटक बल्लेबाज की की जरूरत थी।
मैच से एक दिन पहले ही ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स के लिए विस्फोटक पारी खेलते हुए ब्रिसबेन हीट को 22 रन से जीत दिला दी। मैक्सवेल ने 39 गेंद में 83 रन की पारी खेली।
आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी पैट कमिंस सबसे महंगे 15.50 करोड़ में बिके। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। केकेआर ने उन्हें टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक से दोगुनी कीमत पर खरीदा है। केकेआर ने दिनेश कार्तिक को 2017 में 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा था।
यशस्वी को राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा। यशस्वी का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा है। पिता भूपेंद्र ने बताया, 'बेटे ने किराने की दुकान पर काम किया और गोलगप्पे भी बेचे हैं। जो लोग मुझे पागल कहते थे, वे आज साथ में फोटो खिंचवाते हैं। जो कहते थे कि बेटे के पीछे बर्बाद हो जाओगे, आज वही लोग पेपर हाथों में लेकर आते हैं। गर्व से कहते हैं, मोंटी (यशस्वी के घर का नाम) हमारा बच्चा है।'
विकेट लेने के बाद आर्मी सैल्यूट के लिए प्रसिद्ध वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटेरल के लिए भी फ्रेंचाइजियों ने बड़ी बोली लगाई। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.50 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीयों में पीयूष चावला सबसे महंगे बिके। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा।
गुरुवार को हुई नीलामी में सबसे चौंकाने वाला नाम राजस्थान के तेज गेंदबाज रवि बिश्नोई का रहा। नीलामी से पहले उनके नाम की कोई चर्चा नहीं थी। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। हालांकि, वे इसकी 10 गुनी कीमत में बिके। पंजाब ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
इस पर फिंच ने कहा था, ‘आरसीबी को छोड़कर।’ इसके बाद फिर पेन ने पूछा, ‘उन्होंने तुम्हें क्यों नहीं लिया, क्या विराट तुम्हें पसंद नहीं करते।’ तब फिंच ने कहा था, ‘मुझे कोई पसंद नहीं करता, इसलिए मेरी टीम लगातार बदलती रहती है।’
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने आरसीबी में जाने के बारे में उनसे पिछले साल ही पूछ लिया था। उनके इस संवाद की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। तब पेन ने फिंच से पूछा था, ‘तुम आईपीएल में लगभग सभी टीमों के लिए खेल चुके हो।’
आईपीएल 2020 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरोन फिंच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते दिखेंगे। आरसीबी ने उन्हें 4.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। फिंच के लिए आरसीबी आईपीएल की 8वीं टीम है। वे आठ फ्रेंचाइजियों से खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच को 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा। फिंच आईपीएल में अब तक 75 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 26.31 के औसत से 1737 रन बनाए हैं।
प्रियम गर्ग, यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी और विराट सिंह ऐसे खिलाड़ी रहे, जो आईपीएल नीलामी में पहली बार हिस्सा ले रहे थे। इसके बावजूद फ्रैंचाइजियों ने इन पर जमकर बोली लगाई। प्रियम गर्ग और विराट सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.90-1.90 करोड़ रुपए में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 2.40 करोड़ और कार्तिक त्यागी को 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा।
प्रिटी की जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने 9 खिलाड़ियों को खरीदा। उन्होंने 5 ऑलराउंडर समेत कुल 9 खिलाड़ी खरीदे। पंजाब की कमान पिछले साल रविचंद्रन अश्विन के हाथों में थी। हालांकि, अब यह जिम्मेदारी केएल राहुल उठाएंगे।
नीलामी में कुल 338 में से 8 फ्रैंचाइजियों को 73 खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि, सभी फ्रैंचाइजियों ने 1,40,30,00,000 रुपए खर्चकर 62 खिलाड़ी ही खरीदे। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे। सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। वहीं, सबसे कम 4 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।