इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में 55 मैच हो गए हैं। हैदराबाद में सोमवार (5 मई) को 55वां मैच धुलने से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आईपीएल 2025 के लीग स्टेज में केवल 15 मैच बाकी हैं, लेकिन किसी टीम की जगह प्लेऑफ में पक्की नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं।
IPL 2025 MI vs GT LIVE Score: Watch Here
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का नॉकआउट में पहुंचना लगभग तय है और मुंबई इंडियंस भी मजबूत दावेदार है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी भी अच्छा मौका है और लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें जिंदा हैं। आइए जानते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस समेत सातों टीमें के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की कितनी संभावनाए हैं:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सभी मैच जीत जाए तो उसे 22 अंक होंगे। गुजरात टाइटंस एक मैच हारे तो आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है। सभी मैच हारने पर आरसीबी अंक तालिका में छठे नंबर के साथ आईपीएल 2025 का सफर समाप्त करेगी। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं 97.9 प्रतिशत है। टॉप-2 में पहुंचने की संभावनाएं 78.6 प्रतिशत है।
गुजरात टाइटंस – अगर गुजरात टाइटंस सभी मैच जीत जाए और आरसीबी एक मैच हार जाए तो शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम 22 अंक के साथ शीर्ष पर हो सकती है। सभी मैच हारने पर वह अंक तालिका में 7वें नंबर के साथ आईपीएल 2025 का सफर समाप्त करेगी। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं 87.2 प्रतिशत है। टॉप-2 में पहुंचने की संभावनाएं 54.5 प्रतिशत है।
पंजाब किंग्स- पंजाब किंग्स 21 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रह सकती है अगर वह सभी मैच जीत जाए और आरसीबी और गुजरात 1-1 मैच हार जाएं। सभी मैच हारने पर वह अंक तालिका में 7वें नंबर के साथ सफर समाप्त करेगी। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं 90.1 प्रतिशत है। टॉप-2 में पहुंचने की संभावनाएं 46 प्रतिशत है।
मुंबई इंडियंस- मुंबई इंडियंस के अधिकतम 20 अंक हो सकते हैं। अगर वह शेष सभी मैच जीत जाए और आरसीबी और गुजरात 2-2 और पंजाब 1 मैच हार जाए तो अंक तालिका में शीर्ष पर रह सकती है। सभी मैच हारने पर वह 7वें नंबर पर रहेगी। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं 70 प्रतिशत है। टॉप-2 में पहुंचने की संभावनाएं 36.1 प्रतिशत है।
दिल्ली कैपिटल्स- दिल्ली कैपिटल्स के भी सभी मैच जीतने पर अधिकतम 20 अंक हो सकते हैं। अगर आरसीबी और गुजरात 2-2 और पंजाब और मुंबई 1-1 मैच हार जाएं तो वह अंक तालिका में शीर्ष पर रह सकती है। सभी मैच हारने पर 8वें नंबर पर सफर समाप्त कर सकती है। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं 55.1 प्रतिशत है। टॉप-2 में पहुंचने की संभावनाएं 15.2 प्रतिशत है।
कोलकाता नाइट राइडर्स- पंजाब किंग्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स शीर्ष पर रह सकती है अगर आरसीबी और गुजरात दो मैच हार जाएं। पंजाब और मुंबई 1-1 मैच हार जाएंगे। सभी मैच हारने पर 8वें स्थान पर सफर समाप्त होगा। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं 14 प्रतिशत है। टॉप-2 में पहुंचने की संभावनाएं 1.1 प्रतिशत है।
लखनऊ सुपर जायंट्स- लखनऊ सुपर जायंट्स के 16 अंक हो सकते हैं। वह दूसरे नंबर से आगे नहीं बढ़ पाएगी। ऐसा होने पर आरसीबी और दिल्ली या गुजरात में से एक के 16-16 अंक होंगे। ऐसा तभी जब लखनऊ सभी मैच जीते। आरसीबी सभी मैच हारे। दिल्ली 1 और गुजरात 2 मैच हारे। सभी मैच हारने पर 8वें नंबर पर सफर समाप्त होगा। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं 7.9 प्रतिशत है। टॉप-2 में पहुंचने की संभावनाएं 0.1 प्रतिशत है।
क्या है आईपीएल 2025 के पॉइटंस टेबल का हाल

