इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शनिवार (22 मार्च) को शुरू होगा। 4 ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के सभी सीजन में खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और मनीष पांडे ये 4 नाम हैं। आईपीएल 2024 में 7 ऐसे खिलाड़ी थे, जो आईपीएल के सभी सीजन में खेले थे। शिखर धवन, दिनेश कार्तिक और ऋद्धिमान साहा के रिटायर होने से आईपीएल के ‘रत्नों’ की संख्या 4 हो गई।
5 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो 2008 में आईपीएल का हिस्सा थे और 2024 में भी दिखेंगे, लेकिन वह हर सीजन में नहीं खेले हैं। रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा और स्वप्निल सिंह ये खिलाड़ी हैं। जडेजा बैन होने के कारण एक सीजन नहीं खेल पाए। वहीं अश्विन और रहाणे लीग का हिस्सा रहते हुए मैच नहीं खेल पाए।
विराट कोहली– भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली केवल एक फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले एक मात्र क्रिकेटर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम से जानी जाती थी। फ्रेंचाइजी को आईपीएल खिताब जीतने का इंतजार है।
महेंद्र सिंह धोनी- महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अलावा राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी कप्तानी में चेन्नई 5 बार खिताब जीती है।
रोहित शर्मा– रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़े। इससे पहले वह डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे। 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की अगुआई में वह चैंपियन बनी थी। वह टीम के उपकप्तान थे। रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियंस 5 बार चैंपियन बनी। वह सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं।
मनीष पांडे- मनीष पांडे के नाम बड़ा रिकॉर्ड है। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस,कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, पुणे वॉरियर्स, सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं।
रविचंद्रन अश्विन – रविचंद्रन अश्विन 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं। हालांकि, 2008 में वह एक भी मैच नहीं खेले। उन्होंने 2009 में डेब्यू किया। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पुणे सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से खेल चुके हैं। 2017 में वह नहीं खेले थे।
अजिंक्य रहाणे- अजिंक्य रहाणे के आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में हुई थी। मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। 2010 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वह राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे हैं।
रविंद्र जडेजा– 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स,कोच्चि टस्कर्स केरल और गुजरात लायंस के लिए खेले हैं। वह 2010 में नहीं खेल पाए थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स से अनुबंधित होने के दौरान अन्य टीमों के साथ सौदेबाजी करने का दोषी पाया गया था।
स्वप्निल सिंह- स्वप्निल सिंह 2008 में भी आईपीएल का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने 2016 में डेब्यू किया। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे।
इशांत शर्मा- इशांत शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके लिए 2008 में भी बोली लगी और 2024 में भी। 2012, 2018 और 2022 में नहीं खेले। वह गुजरात टाइटंस से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स।