इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस के लिए जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी डेब्यू किया। 5.25 करोड़ में अस्थाई रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुआ बेयरस्टो ने पर्पल कैप रेस में शामिल प्रसिद्ध कृष्णा को आड़े हाथों लिया। 23 विकेट ले चुके इस गेंदबाज के एक ही ओवर में 26 रन ठोक दिए। मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में बगैर विकेट के 79 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बेयरस्टो ने रोहित शर्मा के साथ रयान रिकेल्टन की जगह पारी की शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो ने 22 गेंद पर 47 रन की पारी खेल दी।

जॉनी बेयरस्टो ने 213.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

जॉनी बेयरस्टो ने 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 47 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 213.64 का रहा। बेयरस्टो ने चौथे ओवर में प्रसिद्ध कृ्ष्णा को आड़े हाथों लिया। पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर चौका, चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। 26 रन बनने के बाद 4 ओवर में बगैर विकेट के 54 रन हो गए।

जॉनी बेयरस्टो को साई किशोर ने पवेलियन भेजा

जॉनी बेयरस्टो का विकेट 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। साई किशोर की लगातार दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। पॉइंट पर साई सुदर्शन ने डाइव लगाई और गेंद उनके हाथ से छटकी और गेराल्ड कोएत्जी के पास चली गई। आउट होने से पहले इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए काम कर दिया। उन्होंने बड़े स्कोर के लिए मंच खड़ा कर दिया।