कुछ दिन पहले जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर कहा था कि ये जो बाहर गंदे, टाइट पैंट पहन के, हाथ में मोबाइल लेने से कोई भी किसी की फोटो खींच लेते हैं, ये पत्रकारिता नहीं है। उन्होंने पैपराजी के पहनावे और उनके व्यवहार का हवाला देते हुए उनके रूप-रंग और व्यवहार की आलोचना की थी। जया बच्चन ने कहा था कि उनका पैपराजी से कोई रिश्ता नहीं है और ये लोग आखिर हैं कौन, किस ट्रेनिंग के साथ आते हैं और किस आधार पर खुद को मीडिया बताते हैं। उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। पहले अशोक पंडित और शत्रुघन सिन्हा ने इस पर रिएक्ट किया था और अब एंटरटेनमेंट क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत ने इसपर प्रतिक्रिया दी है।
दऱअसल राखी सावंत मुंबई में एक इवेंट में पहुंची थीं। उनका लुक देख हर कोई हैरान था, क्योंकि उन्होंने अपने आउटफिट के ऊपर नीला ड्रम पहना था। इस दौरान उन्होंने कहा, “जया जी, मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो, वरना इस ड्रम में मैं आपको बैठा दूंगी।”
दूसरी वीडियो में क अन्य वीडियो में राखी ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, “हैलो, ये ड्रम मैं जया बच्चन जी के लिए लाई हूं। इसमें मैं उनको बिठा दूंगी, अगर मेरे पैप्स को कुछ बोल है जया जी ने। जया जी पहले आपके कपड़े ठीक करो, फिर मेरे पैप्स को बोलना। आज पैप्स हैं तो हम हैं। मुझे अपने पैप्स पर गर्व है, लव यू।”
क्या है मामला?
एक इवेंट के दौरान जया बच्चन ने कहा था, “पता है, यह बहुत अजीब है। मीडिया के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है। मैं मीडिया की उपज हूं। लेकिन पैपराजी के साथ मेरा रिश्ता बिल्कुल नहीं है। ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें इस देश के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं? मैं मीडिया से आती हूं। मेरे पिता एक पत्रकार थे। ऐसे लोगों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मगर ये जो बाहर नाली का पाइप टाइट है, गंदे गंदे पैंट पहनने के, हाथ में मोबाइल लेकर घूमते हैं.. उन्हें लगता है कि मोबाइल है तो वो आपकी तस्वीर ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। और जिस तरह के कमेंट्स वो करते हैं, ये लोग किस तरह के हैं? कहां से आते हैं? किस तरह की एजुकेशन है? क्या बैकग्राउंड है?” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
शत्रुघ्न सिन्हा ने कसा तंज
एक इवेंट में शत्रुघ्न सिन्हा ने पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए अचानक से कहा, “आप लोग पैंट भी अच्छी पहनते हैं और शर्ट भी अच्छी पहनते हैं। आप लोग बहुत अच्छे हैं हम सभी आपके बहुत कर्जदार हैं।”
यह भी पढ़ें: रेखा को नहीं पसंद था मुकेश अग्रवाल का रंग रूप, बीना रमानी का दावा: उनके मन में सिर्फ अमिताभ थे
अशोक पंडित ने की आलोचन
जया के बयान पर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा था, “किसी भी तरह की एग्रेसिव कवरेज की आलोचना करना सही बात है, लेकिन किसी प्रोफेशन को नीचा दिखाना बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा करना एक दिग्गज एक्ट्रेस और सांसद के लिए शोभा नहीं देता।ये मेहनती लोग होते हैं, जो सिर्फ अपना काम कर रहे होते हैं। कई बार सितारों और उनकी पीआर टीम्स की ओर से उन्हें बुलाया जाता है। ऐसे में इस पूरे पेशे को गलत ठहराना बिल्कुल सही नहीं है। अगर जया बच्चन को पैपराजी कल्चर से इतनी ज्यादा परेशानी है, तो उन्हें बाहर गुस्सा निकालने से पहले अपने अंदर झांकने की जरूरत है।”
