IPL के आगामी सीजन में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं। वह पांचों बार उस टीम का हिस्सा रहे हैं जब मुंबई ने चैंपियन का टाइटल जीता है। जसप्रीत बुमराह इस फ्रेंचाइजी के साथ 10 से अधिक का सफर तय कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने 2013 में बुमराह को अपने साथ जोड़ा था। भारतीय क्रिकेट टीम में बुमराह को सफलता मिलने का श्रेय कहीं न कहीं आईपीएल को ही जाता है।

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के स्टार गेंदबाज पर एकबार फिर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। बुमराह आगामी सीजन में कुछ बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं। आइए एक नजर उन रिकॉर्ड्स पर डालते हैं।

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर हुआ 4.6 करोड़ का श्रीलंकाई खिलाड़ी

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं बुमराह

वर्तमान में यह रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने 122 आईपीएल मैचों में 19.79 की औसत से 170 विकेट लिए हैं। वहीं बुमराह अभी दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने 2023 तक 120 मैचों में 145 विकेट लिए हैं। उन्हें मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 26 विकेट की जरूरत है।

IPL के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट

यह रिकॉर्ड भी अभी लसिथ मलिंगा के नाम है। इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने 2011 में 28 विकेट लिए थे। वहीं बुमराह 2020 में 27 विकेट ले चुके हैं। उस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा ने 30 विकेट लेकर पर्पल जीती थी। बुमराह इस रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर सकते हैं।

MI के लिए सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह अभी इस मामले में पहले स्थान पर हैं। हरभजन सिंह ने मुबंई के लिए खेलते हुए 136 मैचों में 486.3 ओवर फेंके हैं। लसिथ मलिंगा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। मलिंगा ने 471.1 ओवर फेंके हैं जबकि जसप्रीत बुमराह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। बुमराह 2023 तक 457.4 ओवर डाल चुके हैं।

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर

आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर (14) पूर्व भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार के नाम है। दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (12) हैं। मुंबई की ओर से लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह दोनों ने ही 8-8 मेडन ओवर निकाले हैं।

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

मुंबई इंडियंस की ओर से 6 गेंदबाजों ने आईपीएल में 5 विकेट हॉल लिया है जिनमें से एक बुमराह भी हैं। बुमराह इस सीजन में अगर एक और 5 विकेट हॉल ले लेते हैं तो वह सबसे अधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।