IPL 2024 Schedule Match Timings Fixtures Venue Updates: क्रिकेट प्रशंसक ध्यान दें, क्योंकि अब इंतजार खत्म हो गया है। आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी हो गया। टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2024 का उद्घाटन मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने अभी शुरुआती 17 दिनों (7 अप्रैल 2024) का शेड्यूल जारी किया है। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद आगे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि 23 और 24 मार्च 2024 को दो-दो मैच खेले जाने हैं। दिन का पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा। इसके बाद 30 मार्च और 6 अप्रैल (इस दिन शनिवार है) को एक-एक मैच ही खेले जाएंगे। हालांकि, रविवार को दो-दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्रारंभिक कार्यक्रम में चार डबल-हेडर होंगे, जिनमें दो शुरुआती सप्ताहांत पर हैं। 23 मार्च को पंजाब किंग्स घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिन का मैच खेलेगी, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन पर सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी। बता दें कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा संस्करण 23 फरवरी से शुरू होगा।
Indian Premier League (IPL) 2024 Schedule
मैच | तारीख और दिन | टीमें | मैदान | टाइमिंग |
1 | 22 मार्च 2024, शुक्रवार | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | रात 8:00 बजे से |
2 | 23 मार्च 2024, शनिवार | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | दोपहर 3:30 बजे से |
3 | 23 मार्च 2024, शनिवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | ईडन गार्डन, कोलकाता | शाम 7:30 बजे से |
4 | 24 मार्च 2024, रविवार | सनराजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | दोपहर 3:30 बजे से |
5 | 24 मार्च 2024, रविवार | गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे से |
6 | 25 मार्च 2024, सोमवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे से |
7 | 26 मार्च 2024, मंगलवार | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 7:30 बजे से |
8 | 27 मार्च 2024, बुधवार | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 7:30 बजे से |
9 | 28 मार्च 2024, गुरुवार | राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 7:30 बजे से |
10 | 29 मार्च 2024, शुक्रवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे से |
11 | 30 मार्च 2024, शनिवार | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | शाम 7:30 बजे से |
12 | 31 मार्च 2024, रविवार | गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 3:30 बजे से |
13 | 31 मार्च 2024, रविवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम | शाम 7:30 बजे से |
14 | 01 अप्रैल 2024, सोमवार | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 7:30 बजे से |
15 | 02 अप्रैल 2024, मंगलवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे से |
16 | 03 अप्रैल 2024, बुधवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम | शाम 7:30 बजे से |
17 | 04 अप्रैल 2024, गुरुवार | गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे से |
18 | 05 अप्रैल 2024, शुक्रवार | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 7:30 बजे से |
19 | 06 अप्रैल 2024, शनिवार | राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 7:30 बजे से |
20 | 07 अप्रैल 2024, रविवार | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 3:30 बजे से |
21 | 07 अप्रैल 2024, रविवार | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | शाम 7:30 बजे से |
IPL 2024 Full Schedule: लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही होंगे IPL 2024 के सभी मुकाबले
आईपीएल 2024 का उद्घाटन मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इसके बाद दिन के मुकाबले दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम के मुकाबले साढ़े सात बजे से होंगे।
आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। जैसी खबरें थी वही हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च 2024 को खेला जाएगा। पहले मैच में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी।
स्टार स्पोर्ट्स पर एक्सपर्ट वसीम जाफर ने बताया कि यह शायद पहली बार है जब आईपीएल के किसी सीजन में पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 10 दिन का शेड्यूल जारी हो रहा है।
आईपीएल 2024 का शुरुआती मैच चेन्नई सुपरकिंग्स घर में खेलेगी, क्योंकि वह मौजूदा चैंपियन है। थोड़ी देर में स्टार स्पोर्ट्स पर शेड्यूल जारी होने वाला है।
महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल की सर्वकालिक महान टीम के कप्तान के रूप में चुना गया है। एमएस धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में शुरू हुई दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का पांच बार चैंपियन बन चुकी है। चयन पैनल में पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, मैथ्यू हेडन, टॉम मूडी, डेल स्टेन और करीब 70 पत्रकार भी शामिल थे।
सभी की निगाहें हार्दिक पंड्या पर होंगी क्योंकि वह बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस में लौटेंगे। पहले मैच में उनका प्रतिद्वंद्वी कौन होगा? दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) किससे भिड़ेगी? पावर-पैक सनराइजर्स हैदराबाद भी ओपनर में अपने प्रतिद्वंद्वी से दो-दो हाथ के लिए तैयार है!
जिस पल का सब इंतजार कर रहे थे, कुछ ही घंटे में उसका ऐलान होगा! मतलब IPL 2024 के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना किससे होगा? क्या यह किंग कोहली और फाफ डुप्लेसिस की RCB के खिलाफ सदर्न डर्बी होगा या पिछले साल के फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस से सामना होगा?
आईपीएल 2024 के शेड्यूल का कुछ घंटे बाद ऐलान होना है, लेकिन उससे पहले ही गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शमी अगले महीने घुटने की सर्जरी कराने के लिए लंदन जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है
केवल 2009 में आईपीएल पूरी तरह से विदेश (साउथ अफ्रीका) में आयोजित किया गया था। आम चुनावों के कारण 2014 का संस्करण आंशिक रूप से संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था। हालांकि, 2019 में चुनाव के बावजूद टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया गया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि इस लीग के समापन के कुछ ही दिनों के भीतर टी20 विश्व कप शुरू हो जाएगा टूर्नामेंट के फाइनल के 26 मई को होने की संभावना है।
स्टार स्पोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 का शेड्यूल आज शाम 5.00 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर जारी होगा। चेन्नई सुपर किंग्स पहला मैच घरेलू मैदान पर खेलेगी, क्योंकि वह मौजूदा चैंपियन है।
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार 21 फरवरी 2024 को आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि टूर्नामेंट का नया सीजन अगले महीने 22 मार्च से शुरू होगा। अरुण धूमल ने स्पष्ट किया था कि लोकसभा चुनाव होने के बावजूद आईपीएल 2024 टूर्नामेंट के सभी मैच भारत में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, अरुण धूमल ने यह भी रेखांकित किया था कि आईपीएल पदाधिकारी किसी भी शेड्यूल संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं।