IPL 2023, Sunrisers Hyderabad Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की शुरुआत 31 मार्च से होगी। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम अपना पहला मैच पिछले साल की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) से खेलेगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद के लिए इस मैच में सबसे बड़ी परेशानी का कारण कप्तान एडेन मार्कराम का न होना है। ऐसे में टीम मयंक अग्रवाल को पहले मैच में कप्तान बना सकती है।
मयंक ने पिछले साल पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी की थी। हालांकि, टीम और उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को भी कप्तान बनाया जा सकता है। वह पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। ओपनिंग की बात करें तो अभिषेक शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल उतरेंगे। पिछले साल अभिषेक ने बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी ने नंबर 3 पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में खरीदा
पिछले साल दिसंबर में टीम ने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में खरीदा था। ऐसे में उनका मीडिल ऑर्डर में खेलना तय है। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन भी इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में ग्लेन फिलिप्स को मौका मिल सकता है। इसके अलावा अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक का भी प्लेइंग 11 में जगह तय है। आदिल रशीद भी टीम में हैं। उनको भी प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा। मार्को यानसेन की गैरमौजूदगी में फजहलक फारूकी को मौका मिल सकता है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसी हो सकती है सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आदिल रशीद, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, फजहलक फारूकी।
सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वायड
अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को येनसेन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मार्कंडे , विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन और अनमोलप्रीत सिंह।