MS Dhoni Fairwell: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स चाहे मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेले या विरोधी के घर पर हर जगह बस एक ही शोर सुनाई देता है। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर पांव रखते हैं वैसे ही स्टेडियम में केवल माही-माही के नारे गूंजने लगते हैं। रविवार को केकेआर के खिलाफ मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया जहां ईडन गार्डन्स में हर ओर फैंस बस चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आए।

चेन्नई की जर्सी में पहुंचे केकेआर के फैंस

महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये सीजन धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन होने वाला है। इस लिहाज से केकेआर के फैंस के लिए धोनी को ईडन गार्डन्स में देखने का आखिरी मौका था। इसी कारण सभी लोग केकेआर की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दिखाई दिए। वक्त से पहले मिले इस फेयरवेल ने धोनी का दिल छू लिया।

धोनी ने फैंस को कहा शुक्रिया

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘मैं सभी का समर्थन के लिए शुक्रिया कहता हूं। वो बड़ी तादाद में यहां आए हैं। इनमें से ज्यादातर अगली बार केकेआर की जर्सी में दिखाई देंगे। ये सब मुझे फेयरवेल देने की कोशिश कर रहे है। इन सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।’ धोनी ने यहां ग्राउंड्समैन के तस्वीरें भी खिंचवाई।

चेन्नई ने केकेआर पर दर्ज की बड़ी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को उन्हीं के घर पर 49 रन से हराया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 235 रन बनाए। टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने 71, शिवम दुबे ने 50 और डेविड कॉनवे ने 56 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट खोकर 186 रन बनाए। तुषार देशपांडे और महीष तीक्ष्णा को 2-2 विकेट मिले।