MI vs GT Pitch Report Mumbai Weather Forecast:आईपीएल 2023 का 57वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी गुजरात की टीम आज मुंबई का खेल खराब कर सकती है। मुंबई इंडियंस अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई को गुजरात के खिलाफ जीतना ही होगा तभी मुंबई की दावेदारी प्लेऑफ के लिए मजबूत होगी। मुंबई के अभी 12 पॉइंट्स हैं। वहीं गुजरात अगर आज जीत जाती है तो वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटंस मैच की पिच रिपोर्ट

यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रशंसकों और क्रिकेटरों के लिए वानखेड़े का मैदान काफी पसंदीदा मैदान है। वानखेड़े की पिच हाई स्कोरिंग गेम के लिए जानी जाती है और यही वजह है कि बल्लेबाजों को यहां अच्छी मदद मिलती है। लाल मिट्टी की सतह वाले इस मैदान में आउटफील्ड भी काफी तेज है और यही वजह है कि बल्लेबाजों को यह मैदान काफी पसंद आता है। आईपीएल में इस मैदान का औसत स्कोर 168 रन है।

गेंदबाज भी उठा सकते हैं पिच का फायदा

वानखेड़े की पिच से बल्लेबाजों को तो मदद मिलती ही है अगर गेंदबाज भी इस पिच का फायदा लेना चाहें तो आसानी से ले सकते हैं। नाइट मैच के दौरान गेंदबाजों को इस पिच पर अच्छा स्विंग प्राप्त होता है। इस सीजन के इस ग्राउंड पर खेले गए पहले ही मैच की पहली पारी के दौरान स्पिनर्स का दबदबा मैच पर देखने को मिला था, लेकिन बाद में मुंबई के गेंदबाज उस लय को हासिल नहीं कर पाए थे। चेन्नई ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 11 गेंद पहले ही हासिल कर लिया था और उसके 7 विकेट हाथ में थे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहली पारी स्पिनर्स को यहां मदद मिल सकती है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

बात करें मौसम की तो दिनभर आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। गेम के कुछ घंटों के दौरान मुंबई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियम तक रहने की संभावना है। वहीं इसमें गिरावट 31 डिग्री तक जा सकती है। मैच के दौरान खिलाड़ियों को थोड़ी गर्मी से परेशानी हो सकती है। बाकि मैच पर बारिश का साया बिल्कुल नहीं है।