इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार पारी खेली और अर्धशतक जड़ा। आईपीएल 2023 में उन्होंने लगातार चौथे मैच में अर्धशतक जड़ा। वह लीग में ऐसा करने वाले छठे बल्लेबाज बने। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली समेत 5 क्रिकेटरों की उन्होंने बराबरी कर ली।
डेवोन कॉनवे ने 40 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 140 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए। उन्होंने 7 मैच की 7 पारी में 52.33 के औसत और 143.38 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। फाफ डुप्लेसिस 7 मैच की 7 पारी में 67.05 के औसत और 165.31 के स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाकर आईपीएल 2023 में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा है।
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |
Chennai Super Kings Team 2023 Players List |
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List |
इशान किशन ने दो बार किया ऐसा
डेवोन कॉनवे से पहले आईपीएल में लागतार 4 पारियों में 50+ का स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली ने साल 2016 में ऐसा किया था। इस दौरान उन्होंने दो शतक लगाए थे। मुंबई इंडियंस के ओपनर इशान किशन ने साल 2021 और 2022 में ऐसा किया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए फाफ डुप्लेसिस ने साल 2021 में ऐसा किया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शिखर धवन ने साल 2020 में किया था। उन्होंने 2 शतक जड़े थे। केन विलियमसन ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ऐसा किया था।
सहवाग समेत 3 बल्लेबाज लगातार 5 पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर कर चुके हैं
आईपीएल इतिहास में तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार 5 पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए साल 2012 में वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा किया। इसके अलावा जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से साल 2018 में किया था। नहीं डेविड वार्नर ने साल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए किया था।