DC vs GT Live Streaming, OTT And Channel: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 7वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वार्नर के हाथों में है। उनकी और टीम की कोशिश इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल कर अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 50 रन की हार से वापसी करने की होगी।
गुजरात टाइटंस पहली बार दिल्ली के मैदान पर कोई मैच खेलेगी। मेजबानों की सबसे बड़ी चिंता भारतीय तेज आक्रमण को संगठित करना है। चेतन सकारिया और मुकेश कुमार गंभीर क्रिकेटर हैं, लेकिन दोनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बल्लेबाजों को लगातार परेशान करने के लिए आवश्यक गति और विविधता की कमी है।
इस बीच, सीजन के ओपनर में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद गुजरात टाइटंस न्यूजीलैंड के केन विलियमसन की गैरमौजूदगी के बावजूद अपने दूसरे मैच में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। केन विलियमसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उसके ओपनर शुभमन गिल दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
आपको दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के रोमांचक मुकाबले की जानकारी की जरूरत है।
कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच 4 अप्रैल (मंगलवार) को होगा।
कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच सोमवार शाम भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से शुरू होगा।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 7 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर चैनल दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
हार्दिक पंड्या के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं खलील अहमद
आईपीएल में अक्षर पटेल ने शुभमन गिल को 51 गेंदें की हैं, लेकिन एक बार भी वह स्टार ओपनर को पवेलियन नहीं भेज पाए हैं। शुभमन गिल भले ही अक्षर पटेल के खिलाफ 72 रन बनाने में सफल रहे हैं। खलील अहमद ने आईपीएल में हार्दिक पंड्या को 8 गेंदों में दो बार आउट किया और केवल 8 रन दिए हैं।