Arjun Tendulkar Surpasses Sachin Tendulkar: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस का ये ऑलराउंडर हर मैच के साथ अपने पिता के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ता जा रहा है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन ये मैच अर्जुन के लिए जरूर खास बन गया।
अर्जुन तेंदुलकर ने पहली बार की बल्लेबाजी
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में बल्लेबाजी के न जाने कितने रिकॉर्ड बनाए जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल हैं। हालांकि अर्जुन ने आईपीएल में पहली बार बल्ला थामा और अपने पिता को ही पीछे छोड़ दिया। अर्जुन में मंगलवार को पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी की और नौ गेंदों में 13 रन बनाए। उन्होंने मोहित शर्मा की गेंद पर एक छक्का भी जमाया। इस छक्के के साथ ही अर्जुन को अपने पिता को पछाड़ दिया।
अर्जुन ने पिता सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
सचिन तेंदुलकर 14 मई 2008 को मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे। उनके सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी। अपनी उन्होंने 12 रन बनाए थे। उनकी पारी में एक चौका और छक्का लगाया था। फिर भी तेंदुलकर अपने बेटे से पीछे हो गए जिन्होंने अपनी पहली पारी में पिता से एक रन ज्यादा बनाया।
अर्जुन मोहित शर्मा की गेंद पर ही जोशुआ लिटिल को कैच थमाकर आउट हो गए थे। वहीं सचिन तेंदुलकर अपनी पहली पारी में जोगिंदर शर्मा की गेंद पर बोल्ड हुए थे।
अर्जुन ने गेंदबाजी में भी पिता को पछाड़ा
अर्जुन ने अपने पिता को गेंदबाजी के मामले भी पीछे छोड़ दिया था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार को आउट करके टीम को जीत दिलाई थी। इस मुकाबले के बाद सचिन ने बेटे पर गर्व करते हुए कहा था कि ये विकेट तेंदुलकर परिवार में पहला आईपीएल विकेट है। सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में 36 गेंदे डाली लेकिन कभी विकेट नहीं ले पाए।