इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 26 मार्च से आगाज होना है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाना है। एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2021 की चैंपियन टीम थी। वहीं, शाहरुख खान के सह-मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइटराइडर्स उप विजेता रही थी। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की टीम लीग मुकाबलों में तीसरे नंबर पर रही थी। वह एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई थी।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) ने अब तक भले ही एक बार भी खिताब नहीं जीता हो, लेकिन टूर्नामेंट में सबसे बड़े स्कोर बनाने के मामले में वह सबसे आगे है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में आरसीबी टॉप पर है। उसने अब तक 20 बार यह उपलब्धि हासिल की है।
वहीं, चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर उसने 19 बार ऐसा किया है। सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस 16 बार ही 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना पाई है। वह तीसरे नंबर पर है। इसके बाद पंजाब किंग्स (15), कोलकाता नाइटराइडर्स (13), काव्या मारन के सह-मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद (12), राजस्थान रॉयल्स (11) और दिल्ली कैपिटल्स (7) का नंबर आता है।
आईपीएल में यदि सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने के अनचाहे रिकॉर्ड की बात करें तो इस मामले में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (27) शीर्ष पर हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर हाल ही में प्रथम श्रेणी और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शांताकुमारन श्रीसंत हैं। उन्होंने आईपीएल में 23 नो-बॉल फेंकी हैं। इसके बाद अमित मिश्रा और इशांत शर्मा (दोनों 21-21), उमेश यादव (19) और लसिथ मलिंगा (18) का नंबर आता है।
आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। गेल 2011, 2013 और 2015 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। सनत जयसूर्या ने 2008 में सबसे ज्यादा 31 छक्के लगाए थे। एडम गिलक्रिस्ट ने 2009 में सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाए थे। रॉबिन उथप्पा ने 2010 में सबसे ज्यादा 27 छक्के लगाए थे।
क्रिस गेल ने 2011 में सबसे ज्यादा 44 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल ने 2012 में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल ने 2013 में सबसे ज्यादा 51 छक्के लगाए थे। ग्लेन मैक्सवेल ने 2014 में सबसे ज्यादा 36 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल ने 2015 में सबसे ज्यादा 38 छक्के लगाए थे।
विराट कोहली ने 2016 में सबसे ज्यादा 38 छक्के लगाए थे। ग्लेन मैक्सवेल ने 2017 में सबसे ज्यादा 26 छक्के लगाए थे। ऋषभ पंत ने 2018 में सबसे ज्यादा 37 छक्के लगाए थे। आंद्रे रसेल ने 2019 में सबसे ज्यादा 52 छक्के लगाए थे। इशान किशन ने 2020 में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए थे। केएल राहुल ने 2021 में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए थे।