इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 58वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। शाम 7:00 बजे टॉस का समय है। मैच के लाइव-एक्शन को स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं, लाइव स्कोर को जनसत्ता.कॉम पर ट्रैक किया जा सकता है।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले सीजन में जब दोनों भिड़े थे, तब राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराया था। ओवरऑल बात करें तो राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं। इनमें से राजस्थान रॉयल्स ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच जीते हैं। हालांकि, 2019 के बाद से, दिल्ली कैपिटल्स ने 9 में से 6 मैच में जीत हासिल की हैं।

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए अंतिम दो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान पर अपना मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था और 91 रन से गंवाया था।

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस सीजन अब तक 618 रन बना चुके हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। राजस्थान रॉयल के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 22 विकेट लिए हैं। वह इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, जिमी नीशम/रॉसी वैन डेर डूसेन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच की ड्रीम 11 बनाने के लिए आप नीचे सुझाई गई प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 1:

विकेटकीपर- जोस बटलर, ऋषभ पंत (कप्तान), बल्लेबाज- डेविड वार्नर, देवदत्त पडिक्कल (उप कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ऑलराउंडर- मिशेल मार्श, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, एनरिक नॉर्टजे, शार्दुल ठाकुर।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 2:

विकेटकीपर- जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), ऋषभ पंत, बल्लेबाज- डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, यशस्वी जायसवाल, ऑलराउंडर- मिशेल मार्श, रविचंद्रन अश्विन, गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, खलील अहमद (उप कप्तान), ट्रेंट बोल्ट।