IPL 2021 MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन का शुभारंग 9 अप्रैल 2021 को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) के बीच खेले गए मैच से हुआ। आरसीबी ने मैच की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया। हर्षल पटेल मैन ऑफ द मैच चुने गए।
आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार उद्घाटन मैच जीता है। आरसीबी ने इससे पहले आईपीएल 2008, 2017 और 2019 में टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला था, लेकिन तीनों बार उसे हार मिली थी। वहीं, मुंबई इंडियंस लगातार 9वें साल टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं जीत पाई।
यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने आखिरी 5 ओवर में सिर्फ 37 रन ही बनाए और 6 विकेट गंवाए। आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी ओवर में एक रन दिया और 3 विकेट झटके। इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।
आरसीबी को अंतिम 30 गेंदों पर 54 रन चाहिए थे। डिविलियर्स ने राहुल चहर पर चौका और छक्का लगाकर यह अंतर कम किया। ऐसे में फिर बुमराह ने गेंद संभाली और चहर ने डैन क्रिस्टियन (एक) का शानदार कैच लिया। डिविलियर्स ने हालांकि बोल्ट पर छक्का और चौका लगाकर मैच को रोमांचक बनाए रखा। इस ओवर में 15 रन बने। उन्होंने बुमराह पर भी दो चौके लगाकर आखिरी ओवर के लिए सात रन का लक्ष्य रखा था। डिविलियर्स के रन आउट होने से मैच का रोमांच बना रहा, लेकिन शुक्रवार को हर्षल पटेल का दिन था और वह जैनसन की मैच की आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाने में सफल रहे।
IPL 2021: हर्षल पटेल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी रचा इतिहास
साक्षी ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीरें, फैन ने कहा- धोनी भैया उस समय काट रहे थे टिकट
आरसीबी की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज एबी डिविलियर्स, कायल जैमिसन, डेनियल क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार और वाशिंगटन सुंदर रहे। रजत को छठे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड किया। रजत अपने आईपीएल के पहले मैच में एक चौके की मदद से 8 रन ही बना पाए। सुंदर क्रुणाल पंड्या के ओवर में आउट हुए। उन्होंने 16 गेंद में 10 रन बनाए। आरसीबी की ओर से वाशिंगटन सुंदर और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की थी। ट्रेंट बोल्ट मुंबई के लिए पहला ओवर लेकर आए थे।। उनकी दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा ने सुंदर का दूसरी स्लिप पर कैच टपका दिया था।
[ie_ipl_scorecard match_id=50809]
18 ओवर में आरसीबी ने 15 रन बटोरे। ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर में एबी डिविलयर्स ने एक छक्का और एक चौका लगाया। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट पर 141 रन है। डिविलयर्स ने 20 ओवर में 34 और कायल जैमिसन 3 गेंद में 4 रन बनाए हैं।
17 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का स्कोर 6 विकेट पर 126 रन है। एबी डिविलियर्स ने 14 गेंद में 19 और कायल जैमिसन हैं। विराट कोहली 29 गेंद में 33, ग्लेन मैक्सवेल 28 गेंद में 39, शाहबाद अहमद 2 गेंद में एक और डेनियल क्रिश्चियन 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए।
रजत पाटीदार आईपीएल में अपने डेब्यू मैच को यादगार नहीं बना पाए। वह एक चौके की मदद से 8 रन ही बना पाए। उन्हे छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड किया। रजत की जगह ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए। मैक्सवेल आईपीएल में पहली बार आरसीबी के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं।
आरसीबी का पहला विकेट 5वें ओवर में गिरा। क्रुणाल पंड्या ने 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को क्रिस लिन के हाथों लपकवाया। सुंदर ने 16 गेंद में 10 रन बनाए। उनकी जगह रजत पाटीदार क्रीज पर आए।
मुंबई इंडियंस की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज राहुल चाहर, मार्को जैनसन, कीरोन पोलार्ड, कुणाल पंड्या, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा रहे। मार्को जैनसन ने हर्षल पटेल की हैट्रिक नहीं बनने दी, लेकिन उन्होंने अगली गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया। हर्षल पटेल की गेंद पर इशान किशन 19 गेंद में 28 रन ठोक इशान किशन एलबीडब्ल्यू हुए। हार्दिक पंड्या को हर्षल पटेल ने एलबीडब्ल्यू किया। हार्दिक ने 2 चौके की मदद से 10 गेंद में 13 रन बनाए। क्रिस लिन 35 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने अपनी ही गेंद पर लिन का शानदार कैच पकड़ा। सूर्यकुमार यादव को 31 रन के स्कोर पर कायल जैमिसन ने पवेलियन भेजा। रोहित 15 गेंद में 19 रन बनाकर रन आउट हुए। उनको विराट कोहली के थ्रो पर चहल ने रन आउट किया।
हर्षल पटेल हैट्रिक से चूक गये लेकिन उनके पांच विकेट के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन मैच में नौ विकेट पर 159 रन ही बनाने दिये। पटेल ने चार ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट लिये जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मुंबई के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण है। उनके अलावा मोहम्मद सिराज (चार ओवर 22 रन) और काइल जेमीसन (27 रन देकर एक) ने भी कसी गेंदबाजी की। सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (35 गेंदों पर 49, चार चौके, तीन छक्के) तथा सूर्यकुमार यादव (23 गेंदों पर 31, चार चौके, एक छक्का) ने दूसरे विकेट के लिये 70 रन जोड़कर मुंबई को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने इसके बाद क्षेत्ररक्षकों से मदद न मिलने के बावजूद बल्लेबाजों को दबाव में रखा। आखिरी चार ओवरों में केवल 25 रन बने। पटेल ने पारी के अंतिम ओवर में केवल एक रन दिया और तीन विकेट लिये।
17 ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट पर 142 रन बनाए हैं। इशान किशन ने 17 गेंद में 26 और कीरोन पोलार्ड ने 3 गेंद में एक रन बनाए हैं। 16वें ओवर हर्षल पटेल ने फेंका था। उन्होंने आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को एलबीडब्ल्यू किया। हार्दिक ने 2 चौके की मदद से 10 गेंद में 13 रन बनाए। हार्दिक ने डीआरएस लिया, लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला ही सही निकला।
13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा। क्रिस लिन 35 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वाशिंगटन सुंदर ने अपनी ही गेंद पर पीछे भागते हुए लिन का शानदार कैच पकड़ा। लिन की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 120 रन था। इशान किशन ने 10 गेंद में 17 और हार्दिक ने 2 गेंद में 2 रन बनाए थे। इशान ने 14वें (युजवेंद्र चहल) ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया।
यह स्टेडियम चेन्नई सुपरकिंग्स का घरेलू मैदान है। आईपीएल 2021 में किसी भी टीम को घरेलू मैदान पर एक भी मैच नहीं खेलना है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013 से आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं जीता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा की ब्रिगेड इस बार यह क्रम तोड़ पाती है या फिर विराट कोहली की सेना (रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर) आईपीएल 2021 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करती है।
11 ओवर का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस को 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा। कायल जैमिसन की गेंद पर सूर्यकुमार यादव विकेट के पीछे एबी डिविलयर्स के हाथों कैच आउट हुए। सूर्यकुमार ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 23 गेंद में 31 रन बनाए। सूर्यकुमार की जगह इशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 94 रन था। क्रिस लिन ने 29 गेंद में 42 रन बनाए थे।
नौ ओवर का मैच हो चुका है। मुंबई इंडियंस ने एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। क्रिस लिन ने 25 गेंद में 40 और सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंद में 22 रन बनाए हैं। लिन अब तक 3 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं, जबकि सूर्यकुमार ने 4 चौके लगाए हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले 4 ओवर में 53 रन बनाए हैं।
दूसरा ओवर काइल जैमिसन लेकर आए। उन्होंने सिर्फ एक रन दिया। तीसरा ओवर सिराज ने फेंका। उनके इस ओवर में मुंबई ने 6 रन बनाए। रोहित ने 5वीं गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन ले लिए। युजवेंद्र चहल तीसरा ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। रोहित ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, वह आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। रोहित ने 15 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 24 रन था। रोहित की जगह सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए।
मुंबई इंडिंयस की ओर से रोहित शर्मा और क्रिस लिन ने पारी की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए मोहम्मद सिराज पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर में मुंबई इंडियंस ने 5 रन बनाए। सभी रन रोहित के बल्ले से आए।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, डैनियल क्रिश्चियन, वॉशिंगटन सुंदर, कायेल जेमीसन, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, मार्को जैनसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, फिन एलेन, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, एडम ज़म्पा, काइल जैमीसन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैनियल क्रिश्चियन, केएस भारत, सुयश प्रभुदेसाई, डैनियल सैम्स, हर्षल पटेल।
रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पंड्या, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशम, युधिवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर।
विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की टीम अब तक 2 बार आईपीएल के उद्घाटन मैच का हिस्सा रही है। 2008 में उसे कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया था। 2017 में उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया था।
नवगठित दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के पदाधिकारी इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच शुक्रवार को पहला मैच देखेंगे। डीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘इस साल आईपीएल का उद्घाटन समारोह हम पहली बार हम दिव्यांग क्रिकेट परिषद के सदस्य के रूप में देखेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने डीसीसीआई के पदाधिकारियों को आईपीएल का पहला मैच देखने का न्योता दिया है। हम पहली बार बीसीसीआई के किसी आयोजन में शामिल होंगे।’ डीसीसीआई अध्यक्ष जीके महंतेश ने कहा, ‘हम जय शाह के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें दुनिया के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। वह शुरू ही से दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देते रहे हैं।’ डीसीसीआई सचिव रवि चौहान ने बताया कि परिषद के पांच सदस्य समारोह में हिस्सा लेंगे, जो हजारों क्रिकेटर्स के प्रतिनिधि के रूप में जाएंगे।
आईपीएल 2021 के मैच देश के 6 स्टेडियम में खेले जाने हैं। कोई भी टीम घरेलू मैदान पर एक भी मैच नहीं खेलेगी। जिन मैदानों पर मुकाबले होने हैं, उनमें चेन्नई का एमए चिंबरम स्टेडियम, कोलकाता का ईडन गार्डंस, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम शामिल है।
अग्रणी भारतीय ब्रॉडकास्टर स्टार नेटवर्क ने कई 8 भाषाओं और कई नेटवर्क चैनल्स पर आईपीएल 2021 के मैचों को प्रसारित करने की व्यवस्था की है। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, मराठी और मलायलम भाषा में भी आईपीएल 2021 के मैचों का प्रसारण होगा।