IPL 2021, PBKS vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का आठवां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में उसकी ये पहली जीत है। उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पंजाब की ये पहली हार है। उसने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाए। चेन्नई ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पंजाब के खिलाफ चेन्नई की ये लगातार तीसरी जीत है। उसने पिछले सीजन के दोनों मैच में केएल राहुल की टीम को हराया था।
चेन्नई के लिए मैच में मोईन अली ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। इस दौरान मोईन ने 7 चौके और एक छक्का लगाया। फाफ डुप्लेसिस 33 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। सुरेश रैना 8 रन, ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायुडू खाता भी नहीं खोल सके। सैम करन ने नाबाद 5 रन बनाए।
रविंद्र जडेजा ने रॉकेट थ्रो और हैरतअंगेज कैच से मचाया धमाल, तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
इससे पहले पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन शाहरुख खान ने बनाए। उन्होंने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा सैम करन, मोईन अली और ड्वेन ब्रावो को एक-एक सफलता मिली।
शाहरुख खान के अलावा झाए रिचर्डसन ने 15, क्रिस गेल और दीपक हु़ड्डा ने 10-10 रन बनाए। मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन खाता नहीं खोल सके। केएल राहुल 5 रन बनाकर आउट हो गए।
महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Highlights
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। उसने 13 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 7 ओवर में 12 रन बनाने हैं। मोईन अली 31 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया।
ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे मोईन अली ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर हमला किया। उन्होंने 14 गेंद पर 23 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके निकले हैं। फाफ डुप्लेसिस 19 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। 9वें ओवर में चेन्नई के 50 रन पूरे हो गए।
चेन्नई सुपरकिंग्स को पहला झटका 5वें ओवर में लगा। अर्शदीप सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया। ऋतुराज 16 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। वे पिछले मैच में भी फ्लॉप रहे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर आउट हुए थे।
पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाए। उसके लिए सबसे ज्यादा रन शाहरुख खान ने बनाए। उन्होंने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा सैम करन, मोईन अली और ड्वेन ब्रावो को एक-एक सफलता मिली।
पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। शाहरुख खान 26 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक दो चौके-दो छक्के लगाए हैं। मुरुगन अश्विन 12 गेंद पर 5 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। शाहरुख आखिरी 4 ओवरों में तेजी से रन बनाकर पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।
मोईन अली ने 13वें ओवर में पंजाब किंग्स को छठा झटका दिया। उन्होंने झाए रिचर्डसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। रिचर्डसन 22 गेंद पर 15 रन ही बना सके। उनके बाद मुरुगन अश्विन क्रीज पर आए हैं। शाहरुख खान 20 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे टीम को 100 रन के पार ले जाना चाहेंगे।
पंजाब की टीम 9 ओवर में 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में है। उसने अब तक 45 रन बनाए हैं। शाहरुख खान और झाए रिचर्डसन क्रीज पर हैं। शाहरुख ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर शानदार छक्का लगाया है। वे घरेलू टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके पास छाप छोड़ने के बेहतर अवसर है।
पावरप्ले में पंजाब किंग्स ने 4 विकेट पर 26 रन बनाए। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के बाद पांचवें ओवर में दीपक चाहर ने उसे दो झटके दिए। चाहर ने क्रिस गेल और निकोलस पूरन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। क्रिस गेल 10 गेंद पर 10 रन बनाकर रविंद्र जडेजा को कैच थमा बैठे। इसके बाद उन्होंने निकोलस पूरन (0) को शार्दुल ठाकुर के हाथों बाउंड्री पर कैच कराया। चाहर ने पावरप्ले के बाद सातवें ओवर में दीपक हु़ड्डा (10) को फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया।
पंजाब किंग्स ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 18 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल और दीपक हु़ड्डा क्रीज पर हैं। टीम को दूसरा झटका तीसरे ओवर में लगा। रविंद्र जडेजा ने डायरेक्ट थ्रो पर कप्तान केएल राहुल को रनआउट कर दिया। वे 7 रन ही बना सके।
दीपक चाहर ने पहले ही ओवर में चेन्नई सुपरकिंग्स को सफलता दिलाई। उन्होंने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेज दिया। मयंक खाता खोले बगैर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रिस गेल मैदान पर उतरे हैं। पंजाब ने दो ओवर में एक विकेट पर 7 रन बना लिए हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स: रॉबिन उथप्पा, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाए रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।