KKR Vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण में आज यानी 26 सितंबर को डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) है। पहला मुकाबला अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया।

सांसे रोक देने वाले इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हरा जीत की हैट्रिक लगाई। इसके साथ ही उसने आईपीएल 2021 में प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 172 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।

चेन्नई की इस जीत में रविंद्र जडेजा का सबसे बड़ा हाथ रहा। एक समय चेन्नई का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन था। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 26 रन बनाने थे। लक्ष्य आसान नहीं था। प्रसिद्ध कृष्णा 19वां ओवर फेंकने के लिए आए। जडेजा ने प्रसिद्ध कृष्णा के तीसरी और चौथी गेंद पर छक्के लगाए। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर चौके लगाए।

इसके बाद चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 4 रन बनाने रह गए थे। लेकिन मॉर्गन ने हिम्मत नहीं हारी थी। उन्होंने सुनील नरेन को 20वें ओवर के लिए बुलाया। नरेन पहली ही गेंद पर सैम करन को नागरकोटी के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद उन्होंने अगली 3 गेंद में सिर्फ 2 रन दिए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने जडेजा को एलबीडब्ल्यू कर दिया। अब आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए एक रन बनाने थे। दीपक चाहर ने गेंद को एक्रास खेलकर एक रन पूरा किया और अपनी टीम की झोली में जीत डाल दी।

कोलकाता नाइटराइडर्स को 171 रन तक पहुंचाने में दिनेश कार्तिक और नितीश राणा द्वारा छठे विकेट के लिए 18 गेंद में जोड़े गए 41 रन का भी अहम योगदान रहा। राणा 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

कार्तिक ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंद में 26 रन बनाए। इसके अलावा केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 18, राहुल त्रिपाठी ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 गेंद में 45 और आंद्रे रसेल ने 15 गेंद में 20 रन बनाए।

चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से जोश हेजलवुड ने 40 रन और शार्दुल ठाकुर ने 20 रन देकर 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 21 रन देकर एक विकेट लिया। शुभमन गिल 9 रन के स्कोर पर रन आउट हुए।

IPL 2021 Match 38 CSK vs KKR: यहां देखिए क्या है दोनों टीमों की Playing 11

डंडे मारकर पार्टी से भगाए गए थे वीरेंद्र सहवाग और उनकी टीम के साथी, दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ने कपिल शर्मा शो में सुनाई कहानी

यूएई चरण में दोनों टीमों का यह तीसरा मैच था। दोनों ने इससे पहले हुए अपने-अपने दोनों मुकाबले जीते थे। चेन्नई सुपरकिंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसके 16 अंक हो गए हैं। उसने प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

CSK vs KKR Live Streaming IPL 2021: ऐसे देखें चेन्नई और केकेआर के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Match Ended

Indian Premier League, 2021

Chennai Super Kings 
172/8 (20.0)

vs

Kolkata Knight Riders  
171/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 38 )
Chennai Super Kings beat Kolkata Knight Riders by 2 wickets

Live Updates
18:56 (IST) 26 Sep 2021
प्रसिद्ध कृष्णा ने भेजा था फाफ डुप्लेसिस को पवेलियन

इससे पहले 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेन्नई को दूसरा झटका लगा था। प्रसिद्ध कृष्णा ने फाफ डुप्लेसिस को पवेलियन भेजा। डुप्लेसिस ने गेंद को स्लाइस किया लेकिन सीधे फील्डर के हाथ में मार बैठे, ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद, उठा कर मारा स्वीपर कवर एरिया में, बढ़िया कनेक्शन लेकिन इतना नहीं कि सीमा रेखा को गेंद पार कर सके। डुप्लेसिस 30 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए।

18:55 (IST) 26 Sep 2021
चेन्नई को तीसरा झटका लगा

15वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई को तीसरा झटका लगा। सुनील नरेन ने अंबाती रायुडू को 9 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। नरेन की इस गेंद पर रायुडू बाहर निकल कर आए और लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश लेकिन गेंद काफी धीमी गति से फेंकी गई थी। रायुडू बीट हुए और गेंद विकेटों से जाकर टकरा गई।

18:34 (IST) 26 Sep 2021
आंद्रे रसेल ने झटका विकेट

आंद्रे रसेल ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा। रसेल ने इससे पहले छक्का खाया था। रसेल की यह गेंद शरीर पर पटकी हुई स्लोअर थी। रसेल ने अंगुलियां फेरी थीं। लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे, लेकिन बल्ले का चेहरा पहले खोल दिया और बाहरी किनारा लेकर कवर में गई। इयोन मॉर्गन ने आसान कैच लपक लिया।

17:30 (IST) 26 Sep 2021
आईपीएल 2021 के पहले चरण में खराब था केकेआर का प्रदर्शन

आईपीएल 2021 के पहले चरण में केकेआर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम ने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते थे। हालांकि, यूएई चरण में उसने अपने दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार बन गई। पिछले दोनों मैचों में केकेआर के युवा ओपनर वेंकटेश अय्यर ने काफी प्रभावित किया है। वेंकटेश ने दो मैच में 164.91 के स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए हैं।

17:04 (IST) 26 Sep 2021
केकेआर को लगा पांचवां झटका

शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर आंद्रे रसेल को बोल्ड कर दिया। रसेल लेंथ गेंद को उठा कर मारना चाहते थे ऑन साइड में, लेकिन बल्ले पर लगने के बाद गेंद विकेट पर चली गई और शार्दुल के खाते में सफलता चली गई। रसेल 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दिनेश कार्तिक आए हैं।

16:59 (IST) 26 Sep 2021
जडेजा ने राहुल को किया बोल्ड

रविंद्र जडेजा ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर केकेआर को चौथा झटका दिया। राहुल त्रिपाठी ने उनकी गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की और विकेट गंवा दिया। जडेजा की यह ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ गेंद थी। सीधी और तेज गेंद थी, रिवर्स स्वीप करना चाहते थे राहुल, लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं और डंडा विकेट उखड़ गया।

16:32 (IST) 26 Sep 2021
लगातार दूसरी बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए इयोन मॉर्गन

दसवें ओवर की पहली गेंद पर इयोन मॉर्गन आउट हो गए। वह 8 रन ही बना पाए। जोश हेजलवुड की गेंद पर बाउंड्री के पास फाफ डुप्लेसिस ने बहुत ही शानदार कैच लपका। मामला इतना करीबी था कि थर्ड अंपायर को चेक करना पड़ा। हेजलवुड की यह फुल गेंद थी पैरों पर। लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारना चाहते थे मॉर्गन, लेकिन गेंद को बस ऊंचाई दे पाए ताकत नहीं। उनकी जगह नितीश राणा क्रीज पर आए हैं। मॉर्गन मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 7 रन ही बना पाए थे।

16:05 (IST) 26 Sep 2021
विकेट के साथ रिव्यू भी गंवाया

केकेआर को दूसरा झटका छठे ओवर की पहली गेंद पर लगा। वेंकटेश अय्यर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर धोनी के हाथों कैच आउट हो गए। शार्दुल की यह गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर फुलर लेंथ थी। वेंकटेश ऑफ साइड में उठा कर मारना चाहते थे, लेकिन लपके गए। वेंकटेश ने रिव्यू लिया, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। गेंद बल्ले को चूमते हुए धोनी के दस्तानों में समाई थी। केकेआर ने विकेट के साथ रिव्यू भी गंवाया। वेंकटेश 18 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह कप्तान इयोन मॉर्गन आए हैं।

15:53 (IST) 26 Sep 2021
दीपक चाहर हुए फेल, अंबाती रायुडू ने दिया केकेआर को पहला झटका

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए। शुभमन ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर वेंकटेश ने फिर स्ट्राइक शुभमन को दे दी। शुभमन ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए। पांचवीं गेंद पर अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दे दिया। हालांकि, उन्होंने डीआरएस लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। एलबीडब्ल्यू नहीं होने पर शुभमन काफी प्रसन्न हुए, लेकिन अगली ही गेंद पर उनकी यह खुशी काफूर हो गई। अंबाती रायुडू ने उन्हें सीधे थ्रो पर रन आउट कर दिया। शुभमन इस गेंद को लेग साइड में खेलना चाहते थे। यह गुडलेंथ गेंद थी। थाई पैड पर लगी और लेग साइड में गई। शुभमन रन लेने के लिए काफी आगे आ चुके थे, लेकिन वेंकटेश ने उन्हें वापस भेजा तब तक रायुडू ने विकेट पर गेंद को मार दिया था। शुभमन 5 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आए।

15:14 (IST) 26 Sep 2021
बिना किसी बदलाव के उतरी KKR

कोलकाता नाइटराइडर्स: वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

15:14 (IST) 26 Sep 2021
CSK की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव, ब्रावो बाहर करन अंदर

चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।

15:13 (IST) 26 Sep 2021
KKR ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आज आमने-सामने हैं चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर। सीएसके आज लक्ष्य का पीछा करत हुई दिखेगी। ये मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर आज बिना किसी बदलाव के उतरी है वहीं सीएसके ने ब्रावो की जगह सैम करन को शामिल किया है।