महेंद्र सिंह धोनी का जलवा चेन्नई सुपरकिंग्स में हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। सुपरकिंग्स के फैंस उन्हें थाला यानी कि बड़ा भाई कहते हैं। 38 साल के धोनी भारतीय टीम के लिए जुलाई 2019 के बाद से नहीं खेले हैं। धोनी अपना पिछला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। IPL 2020 की तैयारी के लिए जब वे चेन्नई पहुंचे तो फैंस ने एयरपोर्ट से लेकर होटल तक उनका जोरदार स्वागत किया। स्टेडियम में उन्हें अभ्यास करते हुए देखने के लिए ही हजारों लोग बैठे रहते हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो डाला, जिसके बाद से यह वायरल हो गया। दरअसल, वीडियो में टीम के उपकप्तान सुरेश रैना हैं और वे पुरानी तस्वीरों को देख रहे हैं। इसी दौरान रैना ने धोनी से भी मुलाकात की। कप्तान से मिलते ही रैना भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने धोनी के गले पर KISS पर भी कर लिया। चेन्नई द्वारा ट्विटर पर यह वीडियो डालने के तुरंत बाद वायरल हो गया।
Me3t and Gree7 – Everyday is Karthigai in our House, a film by Vikraman Sir. #StartTheWhistles pic.twitter.com/sJz77Nnakr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 3, 2020
दरअसल, धोनी और रैना बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों कई सालों तक टीम इंडिया के साथ खेले हैं। रैना के करियर को सही दिशा देने में धोनी का ही योगदान माना जाता है। दोनों पहले ही सीजन से चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक साथ खेल रहे हैं। 2016 और 2017 में चेन्नई की टीम पर प्रतिबंध लगने के कारण दोनों अलग-अलग टीमों से खेले थे। तब धोनी पुणे सुपरजाएंट्स और रैना गुजरात लायंस के कप्तान थे।
The kind of content I am here for !!! #WhistlePodu for this #Yellove‘ly family @msdhoni @ImRaina pic.twitter.com/NC2qTzwpHz
— Swetha Harini (@Swez_S) March 3, 2020
Thala & Chinna Thala pic.twitter.com/uN3J61ccVw
— ரௌடிᴬᴺᴺᴬᴬᵀᵀᴴᴱ (@Rowdy_3_) March 3, 2020
Reunion pic.twitter.com/YWukbShYqe
— #V (@aswanth_nani) March 3, 2020
ट्विटर पर एक फैन ने लिखा- इसी प्यार के कारण मैं चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ हूं। चेन्नई में धोनी को थाला और रैना को चिन्ना थाला कहा जाता है। एक फैन ने लिखा यह रियूनियन है। वहीं, एक अन्य फैन लिखा कि रोएं खड़े हो गए। चेन्नई का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 29 मार्च को होगा। दोनों टीमें पिछले साल फाइनल में पहुंची थीं। तब मुंबई ने चेन्नई को हराकर टाइटल अपने नाम किया था।