इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का चौथा मुकाबला आज यानी 22 सितंबर को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से हरा दिया। इस जीत से वह अंक तालिका में भी टॉप पर पहुंच गई।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता। उन्होंने स्टीव स्मिथ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। उसकी ओर से संजू सैमसन ने 32 गेंद पर 9 छक्के और एक चौके की मदद से 74 रन बनाए। वहीं कप्तान स्टीव स्मिथ ने 47 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 8 गेंद पर 27 रन ठोके। इसमें उनके 4 छक्के शामिल थे। संजू सैमसन मैन ऑफ द मैच भी चुने गए।
IPL 2020 Live Score, RR vs CSK Live Cricket Score Online:
चेन्नई की ओर से सैम करन सबसे सफल रहे। सैम ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 31, लुंगी एंगिडी ने 56 और पीयूष चावला ने 55 रन देकर 1-1 विकेट लिए। चेन्नई के गेंदबाजों ने 9 रन अतिरिक्त से दिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगाई। उनका एक शॉट इतना तगड़ा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। राजस्थान की ओर से राहुल तेवतिया सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
17 ओवरों के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 159 रन है। फाफ डुप्लेसी ने 29 गेंद पर 55 रन बना चुके हैं। इसमें उनके 5 छक्के और एक चौका शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी 10 रन पर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 22 गेंद में 52 रन की साझेदारी कर चुके हैं। चेन्नई को जीत के लिए अभी 16 गेंद में 51 रन बनाने हैं।
14 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 115 रन है। फाफ डुप्लेसी 17 और महेंद्र सिंह धोनी एक रन पर खेल रहे हैं। केदार जाधव 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। चेन्नई को जिताने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी और तेज पारी खेलनी होगी।
राहुल तेवतिया ने 9वें ओवर में 2 गेंद में 2 विकेट चटकाए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर सैम करन को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टम्प कराया। इसके बाद अगली गेंद पर रितुराज गायकवाड़ को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले सैम करन ने राहुल तेवतिया की दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्के जड़े थे। सैम ने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 17 रन बनाए।
राहुल तेवतिया 7वां ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद पर शेन वॉटसन को बोल्ड कर दिया। वाटसन 4 छक्के और एक चौके की मदद से 21 गेंद पर 33 रन बना पवेलियन लौटे। वॉटसन की जगह फाफ डुप्लेसी क्रीज पर आए हैं। आठवां ओवर श्रेयस गोपाल लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर मुरली विजय को टॉम करने के हाथों कैच करा दिया। विजय ने 21 गेंद में 21 रन बनाए। इसमें 3 चौके शामिल हैं।
6 ओवरों या पावर प्ले का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई ने बिना विकेट खोए 53 रन बना लिए हैं। शेन वॉटसन 19 गेंद में 32 रन बना चुके हैं। इसमें उनके 4 छक्के और एक चौके लगाए हैं। मुरली विजय 17 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अब तक 3 चौके लगा चुके हैं।
चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान के लिए जयदेव उनादकट ने पहला ओवर फेंका। इस ओवर मेंं उन्होने 5 रन दिए। दूसरा ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए। उनके इस ओवर में चेन्नई सुपरकिंग्स सिर्फ 3 रन ही बना पाया। इस ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है। मुरली 5 और वाटसन 3 रन पर खेल रहे हैं।
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान को 7वां झटका लगा। उसके कप्तान स्टीव स्मिथ 47 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाए। डीप मिडविकेट पर केदार जाधव ने उनका कैच लपका।
17वां ओवर सैम करन लेकर आए। उन्होंने इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर राहुल तेवतिया को एलबीडब्ल्यू कर दिया। हालांकि, तेवतिया ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को ही सही माना। इस ओवर की आखिरी गेंद पर सैम ने रियान पराग को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच करा दिया। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 173 रन था।
15 ओवरों का खेल हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 61 और राहुल तेवतिया 03 रन पर खेल रहे हैं। इस ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन उथप्पा पीयूष चावला की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर फाफ डुप्लेसी के हाथों लपके गए।

12 ओवरों का मैच हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 32 गेंद पर 74 बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। स्टीव स्मिथ 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12वां ओवर लुंगी एंगिडी ने फेंका था। उन्होंने डीप कवर पर दीपक चाहर के हाथों संजू को कैच कराया। मिलर रन आउट हो गए।

संजू सैमसन के कहर के आगे चेन्नई का कोई भी गेंदबाज टिक नहीं पा रहा है। अभी सिर्फ 8 ओवरों का खेल हुआ है। संजू ने सिर्फ 21 गेंदें खेली हैं और 7 छक्के की मदद से 57 रन बना लिए हैं। दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ 22 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 96 रन है।
दीपक चाहर छठा ओवर फेंकने आए। उनके इस ओवर में संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ ने मिलकर 14 रन बटोरे। संजू सैमसन ने एक छक्का लगाया। स्मिथ ने चौका लगाकर राजस्थान के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। इस तरह राजस्थान ने पावर प्ले में 54 रन बनाए और एक विकेट गंवाया।

तीसरा ओवर दीपक चाहर ने फेंका। इस ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर वह छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद टंग गई और फॉलोथ्रू में दीपक ने उनका कैच लपक लिया। यशस्वी की जगह संजू सैमसन मैदान पर आए। इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 10 रन बनाए।

दूसरा ओवर सैम करन लेकर आए। सैम ने पहले मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। इसमें से एक रन यशस्वी और दो रन स्मिथ ने बनाए। दो ओवरों के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 7 रन था।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और स्टीव स्मिथ ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई के लिए दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने मैच की पहली गेंद खेली। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। इस ओवर में कुल 3 रन बने।
केविन पीटरसन ने बताया, हमने अबू धाबी और दुबई में घास देखी। इस विकेट पर घास नहीं है। मैं कोई एकतरफा भविष्यवाणी नहीं कर सकता। जब आप इस विकेट पर खेलने की तैयारी करेंगे तो आप कम उछाल के बारे में सोच रहे होंगे। एक बार जब आप विकेट में गति हासिल कर लेते हैं, तो आप जल्दी से स्कोर कर सकते हैं। यह अबूधाबी और दुबई की तुलना में बहुत छोटा मैदान है। ऐसे में यहां चौके-छक्के की बरसात देखने को मिल सकती है।
राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट।
राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एंगिडी।
चेन्नई और राजस्थान के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए हैं। इसमें चेन्नई ने 14, जबकि राजस्थान ने 8 मैच जीते हैं। यूएई में दोनों टीम के बीच एक ही मैच खेला गया है। 23 अप्रैल 2014 को दुबई में खेले गए उस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 रन से जीत हासिल की थी। इस मैच में स्टीव स्मिथ को रविंद्र जडेजा से सतर्क रहना होगा। जडेजा टी20 मैचों में स्मिथ को 6 बार पवेलियन की राह दिखा चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन का दारोमदार काफी हद तक विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर है। गेंदबाजी में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाय पर जिम्मेदारी होगी तो रन बनाने का जिम्मा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और कप्तान स्मिथ पर रहेगा। रॉयल्स के भारतीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, वरुण एरोन अपेक्षाओं पर खरे उतरने में नाकाम रहे हैं।