इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के चौथे मैच में 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन ही बना पाई।
राजस्थान रॉयल्स को 216 रन के स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर ने अहम भूमिका निभाई। संजू ने 32 गेंद पर एक चौके और 9 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। स्मिथ 47 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के जड़ने के बाद 69 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने 8 गेंद में 4 छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
चेन्नई की ओर से सैम करन सबसे सफल रहे। सैम ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 31, लुंगी एंगिडी ने 56 और पीयूष चावला ने 55 रन देकर 1-1 विकेट लिए। चेन्नई के गेंदबाजों ने 9 रन अतिरिक्त से दिए।
IPL 2020 Live Streaming, RR vs CSK Live Cricket Score Updates:
चेन्नई की ओर से डुप्लेसी ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाए। इसमें एक चौका और 7 छक्के शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 3 छक्कों की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। हालांकि, उनकी टीम आखिर में छह विकेट पर 200 रन तक ही पहुंच पाई। संजू सैमसन ने दो स्टम्प करने के अलावा दो कैच भी लिए, जबकि लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए।
KKR vs MI Playing 11, IPL 2020 Live Score Updates:
इस मैच में कुल 33 छक्के लगे जो आईपीएल का नया रिकॉर्ड है। शेन वाटसन (21 गेंदों पर 33) और मुरली विजय (21 गेंदों पर 21) ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े, लेकिन ये दोनों अपनी पारियां लंबी नहीं खींच पाए। वाटसन ने इस बीच जोफ्रा आर्चर (26 पर एक) और श्रेयस गोपाल (38 पर एक) पर लंबे शॉट खेलने के बाद टॉम करन (54 पर एक) पर लगातार दो छक्के लगाए।
संजू सैमसन ने विकेटकीपिंग में भी प्रभाव छोड़ा। उन्होंने तेवतिया पर लगातार दो छक्के लगाने वाले सैम करन (6 गेंदों पर 17) और रितुराज गायकवाड़ को इसी गेंदबाज के ओवर में स्टम्प किया। फिर केदार जाधव (16 गेंदों पर 22) का एक हाथ से खूबसूरत कैच लिया।
धोनी जब क्रीज पर उतरे तब चेन्नई को 38 गेंदों पर 103 रन की जरूरत थी। डुप्लेसी ने इसके बाद हाथ खोले। उन्होंने तेवतिया पर दो और उनादकट पर तीन छक्के लगाकर 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने उनका हवा में लहराता कैच लिया। धोनी ने टॉम करन के पारी के आखिर ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर अपने तेवर दिखाए।
18 ओवरों का खेल हो चुका है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अब 12 गेंद पर 48 रन बनाने हैं। यानी हर गेंद पर 4 रन। लक्ष्य मुश्किल है, लेकिन क्रीज पर फाफ डुप्लेसी और महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं। ऐसे में चेन्नई के फैंस को अब भी मैच जीतने की उम्मीद है।
15 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 131 रन है। फाफ डुप्लेसी 31 और महेंद्र सिंह धोनी 3 रन पर खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी केदार जाधव के आउट होने पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि चेन्नई सुपरकिंग्स को जिताने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी और तेज पारी खेलनी होगी।
15 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 131 रन है। फाफ डुप्लेसी 31 और महेंद्र सिंह धोनी 3 रन पर खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी केदार जाधव के आउट होने पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि चेन्नई सुपरकिंग्स को जिताने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी और तेज पारी खेलनी होगी।
13 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 108 रन है। फाफ डुप्लेसी और केदार जाधव क्रीज पर हैं। उसे जीत के लिए 42 गेंद पर 109 रन बनाने हैं। कहना गलत नहीं होगा कि चेन्नई को यदि यह मैच जीतना है तो उसके बल्लेबाजों को बहुत तेज गति से रन बनाने होंगे। नहीं तो वह मैच गंवा देगा।
9वां ओवर राहुल तेवतिया लेकर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर सैम करन को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टम्प करा दिया। इससे पहले सैम करन ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्के जड़े थे। सैम ने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 17 रन बनाए। उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ क्रीज पर आए। लेकिन वह गोल्डन डक हो गए। इस तरह राहुल तेवतिया ने लगातर दो गेंदों पर दो विकेट झटके।
स्टीव स्मिथ ने 8वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी श्रेयस गोपाल को दी। वह उनकी उम्मीदों पर खरे साबित हुए। उन्होंने तीसरी गेंद पर मुरली विजय को डीप स्क्वायर लेग पर टॉम करने के हाथों कैच करा दिया। विजय ने 3 चौके की मदद से 21 गेंद में 21 रन बनाए।
स्टीव स्मिथ ने 8वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी श्रेयस गोपाल को दी। वह उनकी उम्मीदों पर खरे साबित हुए। उन्होंने तीसरी गेंद पर मुरली विजय को डीप स्क्वायर लेग पर टॉम करने के हाथों कैच करा दिया। विजय ने 3 चौके की मदद से 21 गेंद में 21 रन बनाए।
7वां ओवर राहुल तेवतिया ने फेंका। उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को बड़ा झटका दिया। उन्होंने शेन वॉटसन को बोल्ड कर दिया। वाटसन ने 4 छक्के और एक चौके की मदद से 21 गेंद में 33 रन बनाए। वॉटसन की जगह फाफ डुप्लेसी क्रीज पर आए हैं।
6 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 53 रन है। शेन वॉटसन ने 19 गेंद में 4 छक्के और एक चौके की मदद से 32 रन बनाए हैं। मुरली विजय ने 17 गेंद में 3 चौके की मदद से पर 19 रन बनाए हैं। हालांकि, लक्ष्य हासिल करने के लिए दोनों को बड़ी पारी खेलनी होगी।
4 ओवरों का खेल हो चुका है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। शेन वॉटसन 10 और मुरली विजय 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे ओवर जोफ्रा आर्चर ने फेंका। इस ओवर में चेन्नई ने कुल 6 रन दिए। उनकी पहली ही गेंद पर वॉटसन ने छक्का मारा, लेकिन बाद की सभी गेंदों पर एक भी रन नहीं बना पाए।
चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से शेन वॉटसन और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स की ओर से पहला ओवर जयदेव उनादकट लेकर आए। इस ओवर में उनादकट ने काफी सधी हुई गेंदबाजी की। शेन वॉटसन और मुरली विजय ने इस ओवर में कुल 5 रन बनाए।
19वें ओवर में सैम करन ने राजस्थान को बड़ा झटका दिया। सैम ने राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई। स्मिथ डीप मिडविकेट पर केदार जाधव के हाथों लपके गए। स्मिथ ने 47 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 7 विकेट पर 186 रन था।
17वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट गंवाए। टॉम करन की पहली गेंद पर राहुल तेवतिया एलबीडब्ल्यू हो गए। ओवर की आखिरी गेंद पर रियान पराग विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट हुए। 17 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 173 रन था।
राजस्थान का चौथा विकेट 15वें ओवर में गिरा। यह ओवर पीयूष चावला ने फेंका। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर रॉबिन उथप्पा को लॉन्ग ऑफ पर फाफ डुप्लेसी के हाथों कैच कराया। उथप्पा 9 गेंद में 5 रन ही बना पाए। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 154 रन था। स्टीव स्मिथ 61 और राहुल तेवतिया 3 रन पर खेल रहे थे।
लुंगी एंगिडी 12वां ओवर लेकर आए। इस ओवर में राजस्थान ने दो विकेट गंवाए। संजू सैमसन छक्का मारने के चक्कर में डीप कवर पर दीपक चाहर के हाथों लपके गए। ओवर की आखिरी गेंद पर संजू की जगह क्रीज पर आए डेविड मिलर रन आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसी ओवर में स्टीव स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
लुंगी एंगिडी 12वां ओवर लेकर आए। इस ओवर में राजस्थान ने दो विकेट गंवाए। संजू सैमसन छक्का मारने के चक्कर में डीप कवर पर दीपक चाहर के हाथों लपके गए। ओवर की आखिरी गेंद पर संजू की जगह क्रीज पर आए डेविड मिलर रन आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसी ओवर में स्टीव स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
संजू सैमसन ने महज 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर जोस बटलर हैं। बटलर ने 2019 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 गेंद में फिफ्टी जड़ी थी।
छठा ओवर दीपक चाहर ने फेंका। इस ओवर में राजस्थान ने 14 रन बनाए। इस ओवर में संजू सैमसन ने एक छक्का लगाया। स्टीव स्मिथ ने एक चौका जड़ा। सातवां ओवर रविंद्र जडेजा ने फेंका। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंदों पर संजू ने छक्के लगाए। इस ओवर से भी राजस्थान ने 14 रन बटोरे। 7 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 68 रन था।
पांचवां ओवर फेंकने के लिए सैम करन आए। उनके इस ओवर में 14 रन बने। संजू सैमसन ने एक चौका और एक छक्का लगाया। संजू के 9 गेंद में 16 रन हो गए हैं। पांच ओवरों के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 40 रन था।
यशस्वी की जगह संजू सैमसन मैदान पर आए। चौथा ओवर फेंकने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने लुंगी एंगिडी को गेंद थमाई। हालांकि, यह फैसला उनका सही साबित होता नहीं दिखा। स्मिथ ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर संजू सैमसन ने भी छक्का जड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद नो मैंस लैंड पर गिरी। इस ओवर में राजस्थान ने 9 रन बनाए।
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर को चौका जड़ा। उन्होंने अगली गेंद को फिर से सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन शॉट पूरी तरह से बल्ले पर नहीं आया और गेंद हवा में टंग गई। दीपक चाहर ने दौड़ते हुए खुद ही कैच पकड़ लिया। इस तरह यशस्वी ने अपने पहले आईपीएल मैच में 6 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और कप्तान स्टीव स्मिथ ने पारी की शुरुआत की। दीपक चाहर ने चेन्नई के लिए पहला ओवर फेंका। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए। यशस्वी ने एक रन लेकर आईपीएल में अपना खाता खोला। स्मिथ ने 2 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और कप्तान स्टीव स्मिथ ने पारी की शुरुआत की। दीपक चाहर ने चेन्नई के लिए पहला ओवर फेंका। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए। यशस्वी ने एक रन लेकर आईपीएल में अपना खाता खोला। स्मिथ ने 2 रन बनाए।
अबू धाबी और दुबई में पिच पर घास देखने को मिली थी। इस विकेट पर घास नहीं है। जब आप इस विकेट पर खेलने की तैयारी करेंगे तो आप कम उछाल के बारे में सोच रहे होंगे। एक बार जब आप विकेट में गति हासिल कर लेते हैं, तो आप जल्दी से स्कोर कर सकते हैं। यह अबूधाबी और दुबई की तुलना में बहुत छोटा मैदान है। ऐसे में यहां चौके-छक्के की बरसात देखने को मिल सकती है।
राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एंगिडी।
महेंद्र सिंह धोनी जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, तो उनकी निगाहें छक्कों का तिहरा शतक बनाने के रिकॉर्ड पर भी होंगी। आईपीएल में उनके खाते में अब तक 295 आईपीएल छक्के हैं। वह 300 के आंकड़े से महज पांच छक्के दूर हैं। इस लिस्ट में धोनी के अलावा महज दो भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा के खाते में 361 छक्के हैं, जबकि सुरेश रैना 311 छक्के लगा चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, तो उनकी निगाहें छक्कों का तिहरा शतक बनाने के रिकॉर्ड पर भी होंगी। आईपीएल में उनके खाते में अब तक 295 आईपीएल छक्के हैं। वह 300 के आंकड़े से महज पांच छक्के दूर हैं। इस लिस्ट में धोनी के अलावा महज दो भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा के खाते में 361 छक्के हैं, जबकि सुरेश रैना 311 छक्के लगा चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर और आउटफील्ड खिलाड़ी अब तक 100 कैच पकड़े हैं। सुरेश रैना 103 कैच लपक चुके हैं। रैना के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए धोनी को तीन कैच की दरकार है। इस मैच में वह रैना का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।