आईपीएल 2020 के लीग स्टेज में 55 मुकाबले हो चुके हैं। अब तक प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमों का नाम तय नहीं हो सका है। 54वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को हराकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया। क्वालिफायर-1 में अब उसका मुकाबला 5 नवंबर को मुंबई इंडियंस से होगा। वहीं, हार के बावजूद विराट कोहली की आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई है।
नेटरनरेट के आधार पर आरसीबी ने कोलकाता पर बढ़त बनाए रखी और प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब वह तीसरे स्थान पर ही रहेगी या चौथे पर खिसक जाएगी यह आज तय होगा। आज (3 नवंबर) को लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वह टॉप पोजिशन पर कायम है। दूसरी ओर, हैदराबाद के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का सीधा समीकरण यह है कि उसे जीत हासिल करनी होगी। हारने पर टीम सीधे बाहर हो जाएगी।
मैच जीतने पर हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। आरसीबी चौथे पायदान पर रहेगी और कोलकाता पांचवें पर खिसक कर बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर हैदराबाद की टीम मैच हार गई तो आरसीबी तीसरे और कोलकाता चौथे स्थान पर बनी रहेगी। केकेआर की टीम उम्मीद करेगी कि मुंबई यह मुकाबला जीत जाए।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (3 नवंबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | मुंबई इंडियंस | 13 | 9 | 4 | 0 | 18 | +1.296 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | -0.109 |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | -0.172 |
4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | -0.214 |
5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | +0.555 |
6 | किंग्स इलेवन पंजाब</td> | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.162 |
7 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.455 |
8 | राजस्थान रॉयल्स | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.569 |
पर्पल और ऑरेंज कैप की बात करें तो मैच के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और कोलकाता के शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर हो गए। बंगलौर के कप्तान विराट कोहली और ओपनर देवदत्त पडिक्कल की वापसी हुई है। पडिक्कल ने मैच में 50 रन बनाए थे। वे 14 मुकाबलों में 472 रन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, कोहली ने 29 रन की पारी खेली। वे 14 मैच में 460 रन के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गए। दिल्ली के शिखर धवन ने 54 रन बनाए। वे 14 मैच में 525 रन के साथ दूसरे पायदान पर कायम हैं।
टॉप-5 बल्लेबाज (3 नवंबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 14 | 670 | 132* | 129.34 |
2 | शिखर धवन | दिल्ली | 14 | 525 | 106* | 145.02 |
3 | देवदत्त पडिक्कल | बंगलौर | 14 | 472 | 74 | 126.54 |
4 | विराट कोहली | बंगलौर | 14 | 460 | 90* | 122.01 |
5 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 13 | 449 | 87* | 140.75 |
गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर फिर से अपना कब्जा कर लिया। उन्होंने मैच में एक विकेट लेते ही मुंबई के जसप्रीत बुमराह को पीछे कर दिया। रबाडा के 14 मैच में 24 और बुमराह के 13 मैच में 23 विकेट हैं। जोफ्रा आर्चर तीसरे, युजवेंद्र चहल चौथे और ट्रेंट बोल्ट पांचवें पायदान पर कायम हैं। आज के मैच में हैदराबाद के राशिद खान के पास टॉप-5 में पहुंचने का मौका रहेगा। वे 18 विकेट के साथ 8वें नंबर पर हैं।
टॉप-5 गेंदबाज (3 नवंबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 14 | 54.4 | 25 | 8.14 | 445 |
2 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 13 | 52 | 23 | 6.96 | 362 |
3 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 14 | 55.4 | 20 | 6.55 | 365 |
4 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 14 | 53.1 | 20 | 7.16 | 381 |
5 | ट्रेंट बोल्ट | मुंबई | 13 | 51.2 | 20 | 8.14 | 418 |