इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हरा दिया। बंगलौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाए। मुंबई की टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में मुंबई की टीम सिर्फ 7 रन बना सकी। आरसीबी ने 8 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
उसके लिए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को मैच जीता दिया। इससे पहले मुंबई के लिए सुपर ओवर में कीरोन पोलार्ड ने सुपर ओवर में 5 और हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 1 रन बनाए। रोहित शर्मा को स्ट्राइक नहीं मिली।
IPL 2020 Live Streaming, DC vs SRH Live Score Online:
मैच में उसके लिए ईशान किशन 58 गेंद पर 99 रनों की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए। कीरोन पोलार्ड 24 गेंद पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। ईशान किशन ने दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया था। आखिरी गेंद पर उसे 5 रन बनाने थे, लेकिन पोलार्ड चौका ही लगा सके।
IPL 2020 Live Score, DC vs SRH Live Cricket Score Online:
इससे पहले बंगलौर के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 गेंद में 54 रन बनाए। फिंच ने 7 चौके और एक छक्के के दम पर 35 गेंद में 52 रन की पारी खेली। एबी डिविलियर्स ने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 24 गेंद में 55 रन बनाए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आईपीएल में अपने 4500 रन भी पूरे कर लिए। शिवम दुबे ने 10 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
सुपर ओवर में मुंबई की टीम सिर्फ 7 रन बना सकी। आरसीबी ने 8 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को मैच जीता दिया। आरसीबी की ये दूसरी जीत है। वह एक मैच में हारा है। दूसरी ओर, मुंबई की तीन मैच में ये दूसरी हार है।
मुंबई की टीम सिर्फ 7 रन बना सकी। उसके लिए कीरोन पोलार्ड ने सुपर ओवर में 5 और हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 1 रन बनाए। रोहित शर्मा 0 रन पर नाबाद रहे। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने नवदीप सैनी को गेंदबाजी दी थी। वे अपने कप्तान के भरोसे पर खड़े उतरे। मुंबई ने मैच में 99 रन बनाने वाले ईशान किशन को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा।
बंगलौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाए। मुंबई की टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया है। मुंबई के लिए ईशान किशन 58 गेंद पर 99 रनों की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए। कीरोन पोलार्ड 24 गेंद पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। ईशान किशन ने दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया था। आखिरी गेंद पर उसे 5 रन बनाने थे, लेकिन पोलार्ड चौका ही लगा सके।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए। ईशान किशन 48 गेंद पर 70 और कीरोन पोलार्ड 16 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 18 गेंद पर 53 रन बनाने हैं। पोलार्ड ने 17वें ओवर में एडम जम्पा के ओवर में तीन छक्के लगाए।
ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार कमबैक करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने एडम जम्पा की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। किशन को सौरभ तिवारी के स्थान पर टीम में रखा गया है। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। मुंबई ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 36 गेंद पर 104 रनों की आवश्यकता है।
बंगलौर को 12वें ओवर में ब़डी सफलता मिली। एडम जम्पा ने हार्दिक पंड्या को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हार्दिक 13 गेंद पर 15 रन ही बना सके। उनका कैच पवन नेगी ने लिया। ईशान किशन 3 छक्कों की मदद से 31 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक के बाद क्रीज पर कीरोन पोलार्ड आए हैं। दोनों बल्लेबाजों से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
क्विंटन डीकॉक 15 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। युजवेंद्र चहल ने पवन नेगी के हाथों उन्हें कैच कराया। चहल ने अपने पहले ही ओवर में ये सफलता हासिल कर ली। डीकॉक के बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं। वे विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं। मुंबई की टीम को तेजी से रनों की जरुरत है।
मुंबई की टीम पावरप्ले (6 ओवर) में सिर्फ 35 रन बना सकी है। उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। क्विंटन डीकॉक और इशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए। रोहित को वॉशिंगटन सुंदर ने पवन नेगी के हाथों कैच कराया। रोहित ने एक छक्के की मदद से 8 रन बनाए। वे 2 रन से आईपीएल में 5000 रन पूरे करने से चूक गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव खाता खोले बगैर इसुरू उदाना की गेंद पर क्विंटन डीकॉक को कैच थमा बैठे। मुंबई के क्विंटन डीकॉक और ईशान किशन क्रीज पर हैं। दोनों के ऊपर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी है।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाए। बंगलौर को इस स्कोर तक पहुंचाने में उसके दोनों ओपनर्स देवदत्त पडिक्कल और एरोन फिंच, एबी डिविलियर्स और शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाई। देवदत्त ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 गेंद में 54 रन बनाए। फिंच ने 7 चौके और एक छक्के के दम पर 35 गेंद में 52 रन की पारी खेली। एबी डिविलियर्स ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 24 गेंद में 55 रन बनाए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आईपीएल में अपने 4500 रन भी पूरे कर लिए। शिवम दुबे ने 10 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
18वां ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए। ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने छक्का लगाने की कोशिश की, गेंद बाउंड्री के पार होने ही वाली थी कि लंबे कीरोन पोलार्ड ने अपने बाईं ओर हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को कैच कर लिया। देवदत्त ने 40 गेंद में 54 रन बनाए।
16 ओवरों का खेल हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 2 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 38 गेंद में 54 और एबी डिविलियर्स 12 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीरोन पोलार्ड ने 16वां ओवर फेंका था। आरसीबी ने इस ओवर में 13 रन बटोरे।
16 ओवरों का खेल हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 2 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 38 गेंद में 54 और एबी डिविलियर्स 12 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीरोन पोलार्ड ने 16वां ओवर फेंका था। आरसीबी ने इस ओवर में 13 रन बटोरे।
विराट कोहली की आईपीएल 2020 में खराब फॉर्म जारी है। वह 11 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट राहुल चहर ने लिया। चहर की गेंद पर रोहित शर्मा ने कवर में विराट कोहली का कैच पकड़ा। 13 ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 96 रन है।
11 ओवरों का खेल हो चुका है। पिछले 3 ओवरों में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की टीम कुल 14 रन ही बना पाई है। इसमें से पिछले 2 ओवरों में सिर्फ 7 रन बने हैं। एरोन फिंच के आउट होने के बाद बंगलौर के रनों की रफ्तार धीमी पड़ी है। 11 ओवरों के बाद बंगलौर का स्कोर 88 रन है। विराट कोहली ने 6 गेंद में 2 रन बनाए हैं। देवदत्त 25 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच 40 और देवदत्त पडिक्कल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा अब तक 4 गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चहर को आजमा चुके हैं, लेकिन किसी को भी कोई सफलता नहीं मिली है।।
5 ओवरों का खेल हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने बिना विकेट खोए 49 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अपनी पारी में अब तक 5 चौके और एक छक्का चुके हैं। देवदत्त पडिक्कल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवरों का खेल हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने बिना विकेट खोए 49 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अपनी पारी में अब तक 5 चौके और एक छक्का चुके हैं। देवदत्त पडिक्कल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से एरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। देवदत्त ने इस ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजकर अपने इरादे साफ कर दिए।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, इसुरु उडाना।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के एबी डिविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 4474 रन बना चुके हैं। वह 4500 रन के आंकड़े से महज 26 रन दूर हैं। उनके इस मैच में यह कीर्तिमान छूने की उम्मीद लग रही है।