इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में आज यानी 29 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी पहली जीत हासिल की। हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हराया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन ही बना पाई।
दिल्ली की यह 3 मैचों में पहली हार है। दिल्ली के लिए ऋषभ पंत उम्मीद की आखिरी किरण थे। ऋषभ पंत ने 27 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 32 रन बनाए, लेकिन 17वें ओवर में राशिद ने उन्हें पवेलियन भेजकर दिल्ली की उम्मीदों पर तुषारापात कर दिया। पंत के अलावा शिखर धवन ने 31 गेंद में 34 और शिमरॉन हेटमेयर ने 12 गेंद में 21 रन बनाए।
साथियों ने मुस्लिम क्रिकेटर के सिर पर बीयर डाली, क्रिकेट जगत में मचा बवाल
हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर ने 33 गेंद में 45, जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 53, केन विलियमसन ने 26 गेंद में 41 और अब्दुल समद ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 7 गेंद में 12 रन बनाए। वह नाबाद रहे। समद ने इसी मैच से आईपीएल में अपना डेब्यू किया है। दिल्ली की ओर से अमित मिश्रा और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए। अमित ने 4 ओवर में 35 रन दिए। रबाडा ने 4 ओवर में 21 रन दिए।
RR vs KKR Playing 11, IPL 2020 Live Score Updates:
दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं। इनमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 10, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैच जीते हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दोनों के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं। दोनों में हैदराबाद ने जीत हासिल की है।
17वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का पांचवां झटका लगा। क्रीज पर टिके ऋषभ पंत छक्का लगाने के चक्कर में डीप स्क्वायर लेग पर प्रियम गर्ग के हाथों कैच आउट हो गए। गेंदबाज थे राशिद खान। राशिद खान अब तक 3 विकेट झटक चुके हैं। दिल्ली को जीत के लिए अभी 18 गेंद में 44 रन बनाने हैं। क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल हैं।
16 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। इस ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई। शिमरॉन हेटमेयर 12 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। हेटमेयर की जगह मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए। दिल्ली को अभी 24 गेंद में 49 रन बनाने हैं। यानी दिल्ली को हर ओवर 12.25 के औसत से रन बनाने हैं।
14 ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 88 रन है। ऋषभ पंत 21 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिमरॉन हेटमेयर के 6 गेंद में 6 रन हैं। दिल्ली को अभी जीत के लिए 36 गेंद में 75 रन बनाने हैं। यानी 12.5 रन प्रति ओवर की दर से।
12वां ओवर राशिद खान लेकर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने शिखर धवन को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। मैदानी अंपायर ने उनकी अपील पर आउट नहीं दिया था। इस पर बेयरस्टो ने डीआरएस ले लिया और धवन को पवेलियन लौटना पड़ा। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 63 रन है। उसे 48 गेंद में 100 रन बनाने हैं। यानी 12.5 रन प्रति ओवर की दर से।
11 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। दिल्ली कैपटिल्स ने 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। धवन 29 गेंद में 33 और पंत 11 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। उसे अभी जीत के लिए 54 गेंद में 103 रन बनाने हैं। यानी 11.44 प्रति रन की औसत से रन बनाने हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। कप्तान श्रेयस अय्यर 21 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राशिद खान ने उन्हें डीप कवर में अब्दुल समद के हाथों कैच कराया। श्रेयस की जगह ऋषभ पंत मैदान पर आए। 9वां ओवर अभिषेक शर्मा लेकर आए। इस ओवर में 5 रन बने। 9 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 48 रन है। दिल्ली को अभी जीत के लिए 66 गेंदों में 115 रन बनाने हैं। यानी 10.45 रन प्रति ओवर की दर से।
6 ओवरों यानी पावर प्ले का खेल खत्म हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 34 रन टंगे हैं। उसका एक विकेट गिरा है। शिखर धवन 15 गेंद में 18 और श्रेयस अय्यर 16 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को अभी जीत के लिए 84 गेंदों में 129 रन बनाने हैं। यानी करीब 9.21 रन प्रति ओवर की दर से।
4 ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 15 रन है। इस समय क्रीज पर शिखर धवन और श्रेयस अय्यर हैं। श्रेयस 1 रन और धवन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए अभी 16 ओवरों में 148 रन की जरूरत है, जबकि उसके हाथ में अभी नौ विकेट हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली को पहले ओवर में ही तगड़ा झटका लगा। पृथ्वी शॉ दो रन बनाकर विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट हो गए। पृथ्वी की जगह कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्रीज संभाली। दूसरा ओवर के खलील अहमद ने फेंका। उनके इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने। 2 ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 5 रन है।
18 ओवरों का खेल हो चुका है। 18 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 145 रन है। केन विलियमसन 22 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। जॉनी बेयरस्टो ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यह चौथा अर्धशतक है। 18वां ओवर कगिसो रबाडा ने फेंका। रबाडा ने बेयरस्टो को 53 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। लॉन्ग ऑफ पर एनरिक नोर्त्जे ने उनका कैच लपका। इस ओवर में हैदराबाद ने सिर्फ 5 रन बनाए और एक विकेट भी गंवाया।
16 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 128 रन है। केन विलियमसन 17 गेंद में 28 और जॉनी बेयरस्टो 41 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की ओर से अमित मिश्रा ही सफल हुए हैं। उन्होंने ही दोनों विकेट लिए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को 10वें ओवर की तीसरी गेंद में पहली सफलता मिली। यह ओवर अमित मिश्रा ने फेंका। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वार्नर को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। हालांकि, पंत के डीआरएस लेने के बाद ही मैदानी अंपायर ने अपनी अंगुली उठाई। अमित मिश्रा ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर मनीष पांडे को डीप मिड-विकेट पर कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया।
9 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 73 रन है। डेविड वार्नर 41 और जॉनी बेयरस्टो 24 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
6 ओवरों (पावर प्ले) का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद ने बिना विकेट खोए 38 रन बनाए। डेविड वार्नर ने 22 गेंद में 27 और जॉनी बेयरस्टो 14 गेंद में 9 रन बनाए हैं। एनरिक नोर्त्जे के छठे ओवर में वार्नर ने एक छक्का और एक चौका लगाया। सातवां ओवर अमित मिश्रा लेकर आए। इस ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने एक छक्का लगाया। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 14 रन बनाए।
ईशांत शर्मा ने तीसरा ओवर फेंका। इस ओवर में वह सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में सफल रहे। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। चौथा ओवर एनरिक नोर्त्जे ने फेंका। नोर्त्जे ने भी इस ओवर में महज 3 रन ही दिए। 4 ओवरों के बाद हैदराबाद ने बिना विकेट खोए 20 रन बना लिए थे। बेयरस्टो ने 9 गेंद में 7 और वार्नर ने 15 गेंद में 13 रन बनाए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ईशांत शर्मा पहला ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगी, लेकिन वार्नर और बेयरस्टो ने 9 रन जरूर बना लिए। दूसरा ओवर कगिसो रबाडा लेकर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर वार्नर ने चौका लगाया। हालांकि, इसके बाद वह सिर्फ एक रन ही ले पाए। दो ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 14 रन था।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद, टी नटराजन।
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद अब तक लगातार 5 मैच हार चुकी है। आईपीएल में यह उसकी सबसे लंबी हार है। ऋषभ पंत का भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ स्ट्राइक रेट 250 है। भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में पंत को सिर्फ एक बार आउट कर पाए हैं। अबुधाबी में 7 से 15 ओवर के बीच टीमों ने कम विकेट खोए हैं। इस दौरान उसका रन औसत भी अन्य ओवरों के मुकाबले बेहतर रहा है।